Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने क्यों कहा पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के ‘बॉस’?

द्विपक्षीय बैठक में मिलेंगे दोनों प्रधानमंत्री

DigitalDesk by DigitalDesk
May 24, 2023
in दिल्ली
0
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने क्यों कहा पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के ‘बॉस’?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भारत को सम्मान दिलाया है वो शायद इस देश के इतिहास में कभी मिला हो। पीएम मोदी जहां जाते हैं वहां उनकी लोकप्रियता का डंका बजने लगता है। आस्ट्रेलिया भी इससे अछूता नहीं है। सिडनी पहुंचने भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित किए गए एक विशेष स्वागत कार्यक्रम में शिरकत की। जहां ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘बॉस’ हैं। उनका स्वागत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था। मगर उन्हें ऐसा स्वागत नहीं मिला, जो प्रधानमंत्री मोदी को मिला है। पीएम मोदी बॉस हैं,जहां जाते हैं रॉकस्टार रिसेप्शन पाते हैं।

यहां की ऊर्जा, गर्मजोशी किसी से कम नहीं

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री अल्बनीस सिडनी के ओलंपिक पार्क स्टेडियम में आयोजित द लिटिल इंडिया गेटवे कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम के स्टेडियम में आते ही भारतीय समुदाय ने मोदी-मोदी के नारे लगाए और उनका खड़े होकर स्वागत किया। इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री के रूप में मेरा यह पहला साल है। जिसके पूरा होने की खुशी मैं आज मना रहा हूं। मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी से छह बार मिल चुका हूं। लेकिन इस तरह से उनके साथ मंच पर साथ खड़े होने से बेहतर कुछ नहीं है। पीएम मोदी का स्वागत करना मेरी लिए खुशी की बात है। लेकिन मुझे कहना होगा कि आज रात जो गर्मजोशी और ऊर्जा है। वह किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा, जब मार्च महीने में मैं भारत की यात्रा पर था। वह एक अविस्मरणीय क्षणों से भरी एक यात्रा थी। गुजरात में होली मनाना और दिल्ली में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करना। मैं जहां भी गया मुझे भारत और ऑस्ट्रेलिया के लोगों के बीच गहरा संबंध महसूस हुआ। अगर आप भारत को समझना चाहते हैं तो बस या ट्रेन से यात्रा करें।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

द्विपक्षीय बैठक में मिलेंगे दोनों प्रधानमंत्री

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों की यात्रा का तीसरा और अंतिम पड़ाव ऑस्ट्रेलिया है। यहां भारतीय समुदाय से मुलाकात के बाद उनकी बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी। इसी के साथ पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का समापन हो जाएगा। इससे पहले उन्होंने जी-7 की बैठक में भाग लेने के लिए जापान की यात्रा की थी और उसके बाद तीसरे भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे।

मोदी है तो मुमकिन है

भले ही ‘मोदी है तो मुमकिन’ को लेकर भाजपा के विरोधी कुछ भी बयानबाजी करते रहे हों लेकन जिस तरह से दुनिया में मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है वो भारत को गौरावान्वित करने वाली है। आज हर एक भारतीय पीएम मोदी पर गर्व महसूस करता है। एक समय था जब टाइम मैगजीन ने अपने जुलाई 2012 अंक में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘अंडरअचिवर’ बताया था। मतलब पत्रिका ने प्रधानमंत्री की उपलब्धि को नाकाफी बताया है। भारत से जलस रखने वाले कुछ देशों को छोड़ दें तो आज पूरी दुनिया में भारत के पीएम मोदी की लोकप्रियता काफी बढ़ी है।

Post Views: 197
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version