Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

क्या राहुल गांधी की तरह तेजस्वी पर कसेगा शिकंजा!

इसी तरह फंसे थे राहुल गांधी

DigitalDesk by DigitalDesk
May 21, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार
0
क्या राहुल गांधी की तरह तेजस्वी पर कसेगा शिकंजा!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिना सोचे समझे बोलना कई बार घातक होता है। खासतौर से राजनैतिक मंच है तो और भी अधिक सावधानी रखना होती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोई सतर्कता नहीं बरती और कर्नाटक की चुनावी सभा में विवादित टिप्पणी कर दी। मामला गर्माया और उन्हे संसद की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा। ऐसी ही गलती के आरोप बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी लगे हैं। उनके खिलाफ शिकायतकर्ता हरेश मेहता के वकील ने अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में सबूत पेश करते हुए तेजस्वी के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। इस पर अगली सुनवाई 12 जून को होना है।

तेजस्वी ने कहा डराने की कोशिश

तेजस्वी के मामले ने तूल पकड़ा तो आने वाले समय में उनकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। सबूत सही पाए गए तो तेजस्वी के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। बता दें कि उप मुख्यमंत्री पर गुजरातियों को ठग कहने का अरोप है। जिसको लेकर गुजरात के व्यापारी हरेश मेहता ने इस बयान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए तेजस्वी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कोर्ट, मामले की सुनवाई करता इसके पहले ही तेजस्वी यादव का बयान आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनको डराने की कोशिश की जा रही है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

इसलिए दर्ज हुआ था मानहानि का मामला

आपको बता दें कि बैंकों का पैसा लेकर भागे हीरा व्यापारी राहुल चोकसी का नाम इंटरपोल के रेड नोटिस से हटने के बाद तेजस्वी यादव ने पटना में कहा था कि वर्तमान में जो हालात हैं उसे देखा जाए तो सिर्फ गुजराती ही ठग होते हैं। और उन्हे माफ भी कर दिया जाता है। तेजस्वी के इस बयान के बाद अहमदाबाद के कारोबारी हरेश मेहता ने अपर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट डीजे परमार की अदालत में तेजस्वी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 21 मार्च को तेजस्वी यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा-499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत मामला दर्ज करवाया था। उधर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी सफाई में कहा था कि ​उन्होंने सभी गुजरातियों के लिए इस तरह का बयान नहीं दिया है।

इसी तरह फंसे थे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी विवादित टिप्पणी के लिए लोकसभा की सदस्यता पहले ही गंवा चुके हैं। उन्होंने एक जाति के खिलाफ बयान देकर फजीहत करवाई थी। कर्नाटक में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि ‘सारे मोदी सरनेम वाले चोर होते हैं।’ राहुल गांधी के इस बयान को लेकर भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का प्रकरण दर्ज कराया था। इस मामले पर न्यायालय ने सख्त रवैया अपनाया और उन्हे दो साल की सजा सुना दी। सजा के बाद नियमों के तहत राहुल गांधी को सांसदी गंवाना पड़ी। बात यहीं खत्म नहीं हुई जब राहुल गांधी सांसद नहीं रहे तो सरकारी बंगले में कैसे रह सकते हैं? इसलिए उन्हे बंगला भी खाली करना पड़ा। इसके अलावा पटना में भी भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी भी राहुल गांधी की टिप्पणी से आहत हुए और उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करा दिया।

अब तेजस्वी का क्या होगा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हुई कार्यवाही के बाद तेजस्वी यादव जिस तरह विवादित टिप्पणी में फंसे हैं उसको देखकर राजनैतिक कयास लगना भी शुरु हो गए हैं। जानकारों को कहना है कि यदि कोर्ट ने सख्ती कर दी तो बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं। विरोधियों ने इस मामले पर नजर लगा रखी है। उनका कहना है कि जब राहुल गांधी पर विवादित बयान पर कार्यवाही हो सकती है तो तेजस्वी यादव पर क्यों नहीं हो सकती है। कार्रवाई की संभावना इसलिए ज्यादा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का प्रकरण लगभग एक जैसा है। ऐसे में कोई यह मान बैठे कि कार्रवाई नहीं होगी तो इसमें कोई दम नहीं है।

Post Views: 210
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version