Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

क्या अधूरी रहेगी महिला पहलवानों की लड़ाई ? ये रहा पर्दे के पीछे का खेल!

घिरने वाले नहीं हैं बृजभूषण शरण सिंह

DigitalDesk by DigitalDesk
May 20, 2023
in दिल्ली, राजनीति
0
क्या अधूरी रहेगी महिला पहलवानों की लड़ाई ? ये रहा पर्दे के पीछे का खेल!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भाजपा के सांसद बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला पहलवान 23 अप्रैल से​ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहीं हैं। उनकी मांग है कि आरोपी बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी हों और सख्त कार्रवाई की जाए। पहलवानों के समर्थन में कुछ राजनैतिक दल भी सामने आए और उन्होंने आरोपी सांसद पर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा धरना स्थल पर पहुंची खाप पंचायतों ने भी उनका समर्थन कर पंचायत की और 21 मई तक मांग पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद भी मामला वहीं के वहीं है।

घिरने वाले नहीं हैं बृजभूषण शरण सिंह

कई महीनों से चल रहे इस मामले में आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने के पीछे कई राजनैतिक कारणों का माना गया। इसके बाद अब जिस तरह के बयान हो रहे उनको देखकर कहा जा सकता है कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी होना कठिन है। सांसद खुद दावा कर रहे हैं कि उनका कुछ नहीं होने वाला है। वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताने वाले बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। लखनऊ में बृजभूषण सिंह ने कहा कि अगर आरोप साबित होते हैं तो मैं फांसी पर लटकने को तैयार हॅू। हमें दिल्ली से लेकर हरियाणा तक नहीं घेरा जा सकता है। जो भी लोग साजिश कर रहे हैं, वे अब मुंह के बल गिर चुके हैं।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

गुड टच और बैड टच का है मामला

आरोपी सांसद ने कहा कि पूरा मामला गुड टच और बैड टच का है। ये सभी आरोप किसी बंद कमरे के नहीं हैं। बल्कि एक बड़े हॉल भीतर टच करने के हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है इसलिए इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। आपको बता दें कि इस मामले में सांसद के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज है और मामले की जांच चल रही है। लेकिन जंतर-मंतर पर जुटे पहलवान चाहते हैं कि इस मामले में बृजभूषण की गिरफ्तारी की जाना चाहिए।

सोनिका का बृजभूषण को मिला समर्थन

यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को अब अन्य पहलवानों का भी समर्थन मिलने लगा है। पूर्व पहलवान सोनिका कालीरमन ने आरोपी सांसद का खुलकर समर्थन किया है। उन्होनें धरना दे रही महिला पहलवानों के लिए कहा कि रेसलिंग जैसे खेल की नाक मत कटवाइए। एक लड़की अगर एथलीट है, जो 100 मीटर का स्प्रिंट मार सकती है, वो एक आदमी को मैट में भी ठूंस सकती है। मैं नहीं मानती कि वो किसी आदमी से मोलेस्ट हो सकती है। एक इंटरव्यू में सोनिका ने कहा कि पीड़िता कुछ भी सह सकती है और पिट सकती है लेकिन समझौता नहीं करेगी। वो खुद की रक्षा कर सकती है। एक खिलाड़ी को कोई यूं ही छू नहीं कर सकता। कोई न कोई रीजन जरूर रहा होगा। मैं किसी विशेष के बारे में नहीं कह रही हूं, लेकिन मैं खुद रेसलर हूं। रेसलिंग बहुत ताकत वाला खेल है। एक रेसलर का यौन शोषण नहीं हो सकता, कहीं न कहीं उसकी सहमति जरूर रही होगी।

धरने पर बैठे पू​निया का विरोध शुरु

दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के साथ धरने पर बैठे ओलिंपियन पहलवान बजरंग पूनिया के खिलाफ सुर उठने लगे हैं। ताजा मामला हरियाणा स्थित झज्जर जिले के गांव भापड़ौदा का है। यहां 4 एकड़ जमीन के मामले में गांव वालों ने उनके खिलाफ जंग छेड़ दी है। वजह ये है कि भापड़ौदा में 2 मई को पंचायती जमीन की नीलामी कराई गई, लेकिन इसमें 4 एकड़ जमीन का पट्‌टा किसी को नहीं दिया गया। ग्रामीण इसको लेकर खोजबीन में लगे तो पता चला कि ग्राम पंचायत अपनी 4 एकड़ जमीन को ओलिंपियन बजरंग पूनिया को एकेडमी बनाने के लिए देगी। हालांकि अभी तक इसका प्रस्ताव पास नहीं हुआ है, लेकिन ग्राम पंचायत अपने स्तर पर इसका फैसला ले चुकी है। बापड़ौदा गांव सोनीपत से झज्जर जाते हुए रास्ते में सांपला के पास स्थित है। ग्रामीणों ने इस जमीन का विरोध करना शुरु कर दिया है। इस आशय की संबंधितों से शिकायते की गई है। शिकायत में कहा गया है कि यदि जमीन का आवंटन नहीं रोका गया है तो आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगे।

पहलवानों के समर्थन में खाप और किसान

सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों को खाप और किसान का समर्थन पहले ही मिल चुका है। किसान नेता राकेश टिकैत के अलावा संयुक्त किसान मोर्चा के तमाम नेता और महिला किसानों के साथ खाप पंचायतों के प्रतिनिधि भी जंतर-मंतर पहुंचे थे। किसान नेताओं और खाप पंचायतों ने भी सरकार को पहलवानों की मांग जल्द एक्शन लेने की चेतावनी दी थी और कहा था कि कार्रवाई नहीं हुई तो 21 मई के बाद बड़ा आंदोलन करेंगे।

Post Views: 203
Tags: Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version