Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दो हजार रुपये का नोट चलन से बाहर,कहीं फिर तो नहीं लगेंगी बैंकों में कतार, क्या कहा है RBI ने, जानें कैसे बदल सकते आप अपना 2000 का नोट

DigitalDesk by DigitalDesk
May 20, 2023
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Rs 2000 note out of circulation
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय रिजर्व बैंक RBI के 2000 रुपए के नोट को वापस लेने के फैसले ने देश भर में एकबार फिर हलचल पैदा कर दी है।लोगों को फिर वहीं नोट बदलने के लिए बैंकों के सामने लगने वाली लंबी लंबी कतार नजर आ रही है। हालांं​कि आरबीआई ने यह भी कहा है कि आम लोगों को इससे बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। आरबीआई ने यह फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया है। इस नोट को 30 सितंबर तक बैंक में वापस किया जा सकता है। अगर आपके पास है 2000 का नोट तो घबराएं नहीं, जानिए अब आपको क्या करना है?

  • आरबीआई ने वापस लिया 2000 का नोट
  • 30 सितंबर तक कर सकेंगे जमा
  • एक बार में जमा होंगे 10 नोट
  • अफवाहों से बचें 30 सितंबर तक जमा करा सकते हैं 2000 का नोट
  • 23 मई से बैंक में जमा होंगे 2000 रुपये के नोट

आरबीआई की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आप एक बार में 2000 रुपये के 10 नोट यानी 20 हजार रुपये तक की लिमिट के बराबर नगदी बैंक में जमा कर सकते हैं। बैंकों से आपको इस नोट के बदले दूसरे करेंसी के नोट आसानी से मिल जाएंगे। 23 मई से बैंक में 2000 रुपये के नोट को आसानी से बदले जा सकेंगे। वहीं आरबीआई ने अपने सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया है कि बैंकों को वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग लोगों के लिए 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए खास व्यवस्था करना होगा, जिससें उन्हें किसी तरह की कोई तकलीफ न हो।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कोई विमुद्रीकरण नहीं

दूसरी सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार आरबीआई ने साफ कर दिया है कि 2000 रुपये के नोटों को नोटबंदी नहीं माना जाना चाहिए। अब आप 2000 रुपए के इस नोट से बाजार में सामान खरीद सकते हैं। यानी 2000 के नोट से आप लेन-देन कर सकते हैं। यह पूरी तरह से वैलिड है और इसे लेने से कोई मना नहीं कर सकता, लेकिन सिर्फ 30 सितंबर 2023 तक। सबसे खास बात यह है कि अब से आपको बैंक में लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अराजकता जैसी किसी भी स्थिति को बढ़ावा न दें। आपकी जेब में 2000 रुपये का नोट अभी भी 2000 रुपये का ही है। 30 सितंबर तक बैंकों में जमा करा सकते हैं।

2000 का नोट बंद करने पर लोगों की प्रतिक्रिया

2000 रुपये के नोट बंद करने के फैसले को लेकर LIVE India News ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत राज्य के छोटे-बड़े शहरों ने लोगों की प्रतिक्रियाएं जानीं। जिसमें कुछ वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंदौर के एक वरिष्ठ नागरिक ने कहा कि अगर इस तरह से नोट बंद कर दिए गए तो बैंकों में लाइनें लग जाएंगी। जब​कि भोपाल में एक नागरिक ने कहा कि नोटबंदी का फैसला सही है और काले धन को दबाया जा रहा है तो उन्हें दिक्कत होगी। इस फैसले का ग्वालियर में स्वागत किया गया है लेकिन मांग की गई है कि सरकार इस अवधि को बढ़ाए। क्योंकि यह अवधि बहुत कम होती है।

अराजकता की आशंका

ग्वालियर वरिष्ठ नागरिक प्रकाशभाई का कहना है पहले भी सरकार ने नोट बंदी की थी। तब लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। पहले भी जब काला धन बाहर लाने के लिए 500 और 1000 के नोट बंद किये गये, लेकिन कुछ नहीं हुआ। तो सरकार इन 2000 के नोटों को वापस लेना क्या चाहती है? लोग यह नहीं समझते। इस फैसले से लोग भ्रमित होंगे और बैंक में कतार लगने लगेंगी।

निर्णय की सराहना की और कार्यान्वयन शुरू किया

वहीं जबलपुर में ज्वैलर्स जयंती लाल भंडारी ने कहा ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 2000 के नोट बंद करने के फैसले का हम स्वागत करते हैं। हालांकि एक बार में 20 हजार रुपये जमा करने की सीमा बढ़ाना चाहिए। दो हजार के 10 नोट एक जमा कब तक करेंगे। लिमिट इतनी रखी जाए कि लोग रोजाना कम से कम 50 नोट एक बार में जमा कर सकें।

फैसले से सरकार को फायदा होगा

भोपाल के एक सिविल सेवक ने कहा “यह सरकार द्वारा किया गया है और बहुत अच्छा है। जो काला धन दबा हुआ था वह अब बाहर आ जाएगा। छोटे व्यवसाई और नौकरीपेशा लोगों के लिए इससे कोई परेशानी नहीं होगी। फिर से छोटे व्यवसाय बढ़ने की संभावना है। इस फैसले से सरकार को फायदा होगा।

गृहिणियां चिंतित
गृहिणियां चिंतित

गृहिणियां चिंतित, युवा बेफिक्र

उज्जैन की गृहिणी 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने को लेकर मानती हैं कि पहले भी जब नोटबंदी की गई थी तो भीड़ लग गई थी। इस बार एक बार फिर हमारे पास बचत के रूप में 2000 के नोट हैं। इसलिए फिर से लाइनें न हों तो अच्छा है। तो युवाओं का कहना है कि 2000 का नोट बंद होने से उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। क्‍योंकि आजकल सबसे ज्‍यादा युवा ऑनलाइन ट्रांजैक्‍शन का इस्‍तेमाल करते हैं।

जिनके पास काला धन उन्हें परेशानी

भोपाल के वरिष्ठ नागरिक रोशन सिंह चौहान कहते हैं आरबीआई ने 2000 के नोट पर फैसला किया है। यह बहुत अच्छा फैसला है। जो लोग काला धन दबा रहे हैं उन्हें दिक्कत होगी, हमें कोई दिक्कत नहीं होगी।

Post Views: 423
Tags: 30 September 2023RBITwo thousand rupee note
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version