Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

कर्नाटक की कमान सिध्दारमैया को ही क्यों? ये रहे वो पांच बड़े कारण

सीएम की रेस में सिध्दारमैया आगे दिखाई दिए

DigitalDesk by DigitalDesk
May 17, 2023
in मुख्य समाचार
0
कर्नाटक की कमान सिध्दारमैया को ही क्यों? ये रहे वो पांच बड़े कारण
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर भारत से कांग्रेस का लगभग सफाया हो गया है। पार्टी को उम्मीद है कि अब दक्षिण भारत में ही उसे कुछ कामयाबी मिल सकती है। जिसके लिए कांग्रेस ने कर्नाटक में जबरदस्त मेहनत की और विधानसभा चुनाव जीतने में बड़ी कामयाबी मिल गई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस का पेंच मुख्यमंत्री पद को लेकर फंस गया। जिसके लिए बीते चार दिनों से माथापच्ची चल रही है। कभी डीके शिवकुमार के नाम पर सहमति बनती नजर आई तो कभी सीएम की रेस में सिध्दारमैया आगे दिखाई दिए। आज बुधवार को तमाम कयासों के बाद अंतत: मान लिया गया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिध्दारमैया का बनना लगभग तय हो गया है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि जब कांग्रेस के संकट मोचन कहे जाने वाले डीके शिवकुमार की कड़ी मेहनत से कांग्रेस को चुनावी जीत मिली है फिर उन्हे मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया है। इसके पीछे कांग्रेस के अपने अंदरुनी कारण हो सकते हैं,लेकिन सिध्दारमैया को जिन पांच प्रमुख कारणों से सीएम बनाए जाना तय माना गया है वो इस प्रकार हैं:

पहला कारण: सिध्दारमैया की सक्रियता

कर्नाटक की राजनीति में कांग्रेस दो दिग्गज नेताओं का नाम सबसे पहले आता है। एक सिध्दारमैया और दूसरा बीएस येदियुरप्प। दोनों की नेताओं ने कर्नाटक में कांग्रेस की पैठ बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। जिसमें से येदियुरप्पा अपने निजी कारणों से सक्रिय राजनीति से बाहर हो गए। जबकि सिध्दारमैया लगातार राजनीति में सक्रिय रहे और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर मेहनत करते रहे। जिसके कारण उन्हे एक बार फिर सीएम की कुर्सी मिलना लगभग तय हो गया है।

Related posts

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

September 5, 2026
Defence News: भारत में बनेंगे 70mm लेजर-गाइडेड रॉकेट, Kalyani-Thales की डील से बढ़ेगी सेना की ताकत

Defence News: भारत में बनेंगे 70mm लेजर-गाइडेड रॉकेट, Kalyani-Thales की डील से बढ़ेगी सेना की ताकत

September 5, 2026

दूसरा कारण: सोशल इंजीनियरिंग में फिट

कांग्रेस के कद्दावर नेता सिध्दारमैया अहिंदा के जरिए राज्य के अल्पसंख्यकों,दलितों और पिछड़ा वर्ग के लोगों को जोड़ने में बड़ा योगदान दिया। इन वर्गों के कांग्रेस से जुड़ने के कारण कर्नाटक में कांग्रेस की मजबूत पकड़ बन गई। इसी तरह के प्रयास कांग्रेस की सोशल इंजीनियरिंग में फिट बैठती है। जिसके कारण सिध्दारमैया को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल रहा है।

तीसरा कारण: रिकॉर्ड भी बनाया

मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे दिख रहे सिध्दारमैया 2013 में जब मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था। उन्होंने बीते 40 सालों में 5 साल सीएम रहकर पूरा कार्यकाल करने वाले पहले मुख्यमंत्री रहे और रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान उन्होंने कई सरकारी योजनाएं चलाई जिसके कारण उनकी जमीन पकड़ बनी और लोगों के बीच सिध्दारमैया लोकप्रिय हो गए।

चौथा कारण: सीएम के लिए पहली पसंद

जैसा कि पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन रही है। एग्जिट और ओपिनियन पोल ने भी कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान लगाया था। जिसमें सिध्दारमैया को मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद बताया गया था। एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में 40 प्रतिशत से अधिक लोगों की पसंद सिध्दारमैया ही थे। हो सकता है कांग्रेस ने लोगों की पसंद को ध्यान रखते हुए सिध्दारमैया के नाम पर सहमति दी हो।

पांचवा कारण: भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त

राजनीति में भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त रहना अपने आपमें बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। यह उपलब्धि कांग्रेस के दिग्गज नेता सिध्दारमैया को प्राप्त हुई है। कई पदों पर पर रहने के बाद भी सिध्दारमैया पर कभी कोई भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि वे एक बेदाग नेता हैं और लोगों के लिए काम करते हैं। कांग्रेस हाई कमान से लेकर कई बड़े नेता भी इस बात को स्वीकारते हैं कि सिध्दारमैया कभी किसी लेन देने के मामले में नहीं रहे हैं। उन्होंने ईमानदारी से जनता के लिए काम किया है।

Tags: karnataka assembly election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version