Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मोचा तूफान की तबाही​: कहां क्या हुआ ये है पूरा हाल

209 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चली आंधी

DigitalDesk by DigitalDesk
May 17, 2023
in Uncategorized
0
मोचा तूफान की तबाही​: कहां क्या हुआ ये है पूरा हाल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चक्रवाती तूफान मोचा ने कई जगह भारी तबाही मचाई है। निचले इलाकों में समुद्र का पानी भर गया तो कहीं कहीं लोग बाढ़ और तूफान में फंस गए। फंसे लोगों को निकालने के राहत एवं बचाव कार्य में लगी टीम ने उन्हे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बांग्लादेश और म्यांमार के तटीय इलाकों में इसका असर काफी संकटकारी रहा।

209 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चली आंधी

मोचा तूफान के म्यांमार और बांग्लादेश के तटीय इलकों से टकराने के बाद भारी बारिश शुरु हो गई। यहां तेज हवाएं ​चलीं और कई लोगों को बेघर कर दिया। कहीं टीन की छते उड़ गई तो कहीं झोपड़िया हवा के बवंडर का शिकार हो गई। हवा 209 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया। शक्तिशाली तूफान मोचा के म्यांमार में दस्तक देने के बाद देश के पश्चिमी तट के पास के इलाकों में 12 फुट तक समुद्र का पानी भरा और करीब एक हजार लोग इसमें फंस गए। पूरे इलाके की बिजली और इंटरनेट जैसी सेवाएं ठप हो गई। बताया जा रहा है इस आंधी में सैकड़ो लोग घायल हुए है जबकि कुछ लोगों के मारे जाने की भी खबर है। हालांकि मृतकों की संख्या का अभी पता नहीं चल सका है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

20 हजार लोगों ने दूसरे स्थानों पर ली शरण

सितवे में रखाइन यूथ्स फिलांथ्रोपिक एसोसिएशन के एक सदस्य का कहना है कि तेज गति से चल रही हवाओं के कारण करीब 800 लोग घायल है। ये वो लोग हैं जिन्हे हवा अपने साथ उड़ा ले गई थी। काफी दूर तक घिसटते लोगों को राहत एवं बचाव कार्य में लगे दलों ने इन्हे बचाया है। नाम न बताने की शर्त पर एसोसिएशन के नेता ने कहा कि लगभग 20 हजार लोग आंधी में फंस गए थे उन्हे सितवे में मठों,पैगोडा और विद्यालयों जैसे कई स्थानों पर छुपना पड़ा है।उनका दावा है कि चक्रवात मोचा के रखाइन राज्य में दस्तक देने के बाद तटीय क्षेत्र में निचले इलाकों में समुद्र का पानी घुस आया है। लोग घरों की छतों पर बैठने के लिए मजबूर हो गए।

घरों की छतों पर रात बिताने को हुए मजबूर

राहत एवं बचाव कार्य में लगे एक नेता का कहना है। तेज हवा और बारिश के कारण सैकड़ों लोग घरों की छतों पर रात भर बैठे रहे। भले ही हवा की गति कम हो गई थी लेकिन बाढ़ का पानी भरा रहा और लोग उसी में फंसे रहे। उन्होंने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में लगभग 5 फिट पानी भरा रहा। उन्होंने नागरिक, संगठनों और अधिकारियों से सहायता भेजने और निवासियों को वहां से निकालने की अपील की। म्यांमा के सैन्य सूचना कार्यालय ने कहा कि तूफान ने सितवे, क्यौकप्यू और ग्वा कस्बों में घरों, बिजली के ट्रांसफार्मर, सेल फोन टावरों, नावों और लैम्पपोस्ट को नुकसान पहुंचाया है। देश के सबसे बड़े शहर यांगून से लगभग 425 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में कोको द्वीप पर खेल परिसरों की छतें भी गिर गई हैं।

Post Views: 175
Tags: Cyclone
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version