Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पीएम जाएंगे जापान,जी-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल,कर्नाटक के सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार, सुप्रीम कोर्ट में अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर सुनवाई

DigitalDesk by DigitalDesk
May 17, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम का जापान दौरा, जी-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जापान का दौरा करने वाले हैं। शेड्यूल के मुताबिक, पीएम मोदी 19 से 21 मई तक जापान के दौरे पर होंगे। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने पीएम मोदी को इस समिट में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। जी-7 समिट की अध्यक्षता जापान कर रहा है। शिखर सम्मेलन के दौरान जी-7 के सत्रों में साझेदार देशों के साथ प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न विषयों पर बात करेंगे। जिनमें स्थायी ग्रह की शांति, स्थिरता और समृद्धि, खाद्य, उर्वरक और उर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण, लचीला बुनियादी ढांचा और विकास सहयोग जैसे मुद्दे शामिल हैं। पीएम मोदी शिखर सम्मेलन से हटकर कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।

कर्नाटक के सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार, आज फिर खड़गे के घर बैठक

कर्नाटक सीएम पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस में सस्पेंस बरकरार है। इसी सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर लगातार बैठकें चल रही हैं। खड़गे एक बार फिर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार से मुलाकात करेंगे। बैठक के बाद CM का ऐलान हो सकता है। बता दें कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत तो हासिल कर लिया, लेकिन मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली में आलाकमान की माथापच्ची जारी है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों ने ही सीएम पद के लिए मजबूती से दावेदारी पेश की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर एक अहम बैठक भी हुई। इसमें राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल शामिल हुए थे। मीटिंग में 3 फॉर्मूले पर चर्चा हुई। अब देखना है कि कर्नाटक में कांग्रेस किस फॉर्मूले पर आगे बढ़ेगी। क्या ढाई-ढाई साल के सीएम का फॉर्मूला होगा या कर्नाटक को एक सीएम और एक डिप्टी सीएम मिलेगा। इसी मसले पर बुधवार को भी एक बैठक खरगे ने बुलाई है। दोनों नेताओं से मुलाकात के बारे में अब खड़गे सोनिया गांधी को रिपोर्ट देंगे। राहुल-सोनिया से बात करने के बाद खड़गे बेंगलुरु जाएंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सुप्रीम कोर्ट में अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर आज होगी सुनवाई

अडानी-हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले की जांच की मांग करने वाली जनहित याचिकाओं और मार्केट रेगुलेटर सेबी की ओर से रिपोर्ट जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग पर मंगलवार 16 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में आज बुधवार 17 मई को शुरुआत होगी। SEBI ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डालकर अडानी ग्रुप की जांच पूरी करने के लिए 6 महीने का अतिरिक्त समय मांगा है।

अखिलेश का आरोप—फर्जी वोटिंग से बीजेपी की निकाय में जीत

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा आरोप। उत्तर प्रदेश में हाल में हुए शहरी निकाय चुनाव को लेकर आरोप लगाया कि वोट डालने के लिए फर्जी आधार कार्डों का इस्तेमाल किया गया। उनका दावा है कि इन्हीं फर्जी आधार कार्डों की वजह से बीजेपी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज की। अखिलेश ने तालग्राम में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि चुनाव के दौरान अधिकारी बीजेपी नेताओं के निर्देश पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कन्नौज में हजारों की संख्या में फर्जी आधार कार्ड मिले। जब आधार कार्ड फर्जी हैं तो वोट भी फर्जी हैं। इस हिसाब में बीजेपी की जीत भी फर्जी हुई।

अब MCD में एल्डरमैन नियुक्ति पर रार, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

MCD में एल्डरमैन नियुक्त करने के मामले में भी तकरार बढ़ती जा रही है। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है। एलजी ने एल्डरमैन की नियुक्ति को सही ठहराया तो केजरीवाल सरकार इससे नाराज है। एलजी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एल्डरमैन की नियुक्ति दिल्ली सरकार नहीं, बल्कि उनके अधिकार क्षेत्र में है। ये मामला निगम ऐक्ट के तहत आता है। इसमें अनुच्छेद 239 AA के तहत कैबिनेट की सलाह की जरूरत नहीं। इस मामले में संविधान का अनुच्छेद 243 लागू होता है। सुप्रीम कोर्ट बुधवार को विस्तार से इस मामले पर सुनवाई करेगा।

राजस्‍थान बोर्ड 8वीं के रिजल्‍ट आज,मंत्री बीडी कल्ला ने किया ट्वीट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर आज 17 मई को आरबीएसई कक्षा 8वीं के रिजल्‍ट जारी करने जा रहा है। राज्य शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने आरबीएसई 8वीं बोर्ड के रिजल्‍ट डेट और टाइम की घोषणा की है। शिक्षामंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बोर्ड रिजल्‍ट आज दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे। आरबीएसई कक्षा 8वीं की परीक्षा में लगभग 13 लाख छात्र शामिल हुए हैं जिनका रिजल्‍ट घोषित किया जा रहा है। स्‍टूडेंट्स को अपने एग्‍जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से अपना रिजल्‍ट ऑनलाइन चेक करना होगा।

Post Views: 162
Tags: 8th ResultAdani Hindenburgakhilesh yadavalderman appointment in MCDBreaking News Update PM Narendra Modifake votingG-7 SummithearingJapan visitKarnataka CMMinister BD KallaRajasthan BoardSupreme Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version