Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

सीएम नीतीश ने अपनों से लिया बैर! क्या चुनाव में भुगतना होगा खामियाजा ?

विपक्षी एकजुटता में जुटे सीएम नीतीश अपनों के निशाने पर

DigitalDesk by DigitalDesk
May 14, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार
0
सीएम नीतीश ने अपनों से लिया बैर! क्या चुनाव में भुगतना होगा खामियाजा ?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस वक्त विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हैं। इसके लिए वे लगातार दौरे कर रहे हैं। जहां जैसी संभावना होती है वहां मुलाकात कर भाजपा के विरोध में खड़ा होने का न्यौता दे देते हैं। नीतीश इतनी जल्दबाजी में है कि वे भूल जाते हैं कि जिससे मुलाकात करने जा रहे उसका एंड रिजल्ट क्या होंगा? हाल ही में नीतीश ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है जिससे उन्हे नफा कम और नुकसान ज्यादा होने की संभावना बढ़ गई है।

.         बिहारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
.         लोकसभा चुनाव में दिख सकती है नाराजगी
.         सीएम सोरेन बिहारियों के खिलाफ देते रहें है विवादित बयान
.         भाषा और क्षेत्रियता पर खिंची है लकीर
.         झारखंड में बड़ी संख्या में रहते हैं बिहारी

Related posts

Braking news today

Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल

September 5, 2026
राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026

पिछले दिनों हाल ही में सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। जब दोनों नेता साथ में बैठे और बाद में मीडिया से रुबरु हुए तो झारखंड में रह रहे तमाम बिहारियों को लगा कि कुछ हम लोगों के हितों से जुड़ी चर्चा जरूर हुई होगी। लेकिन इस तरह की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया जब पता चला कि नीतीश ने ​विपक्षी एकजुटता के लिए चर्चा की है। इससे बिहारियों को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी।

झारखंड में रह रहे बिहारियों की अपनी समस्याएं

झारखंड राज्य के तमाम जिलों में बड़ी संख्या में बिहारी रहते हैं। उन्हें उम्मीद थी कि भाषा का मुद्दा सहित नियोजन और स्थानीयता के मामले पर नीतीश कुमार, सीएम हेमंत सोरेन से चर्चा जरूर करेंगे और उनके पक्ष में ये मुद्दा उठाएंगे। क्योंकि उनके हक और अधिकार की बात सोरेन सरकार नहीं करती है। और न ही वो चाहते हैं कि बिहारी यहां रहें। यही कारण है कि 1932 खातियान में ​चपरासी और चौकीदार जैसे पदों पर सिर्फ झारखंड के निवासियों को भर्ती करने का प्रावधान कर दिया। इससे झारखंड के बिहारियों में काफी नाराजगी है। बता दें कि सोरेन सरकार की तरफ से बीते साल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया। जिसमें 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति से संबंधित विधेयक पारित किया गया।हालांकि बाद में उच्च न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया। वहीं गर्वनर ने भी इस विधेयक को लौटा दिया। इसके बाद भी झारखंड के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों के मन में अब भी कई तरह की आशंकाएं बनी हुई हैं।

सोरेन ने कई बार विवादित बयान दिए

सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी की राजनीति बुनियाद आदिवासी और मूलनिवासियों के ईद-गिर्द केंद्रित रही है। जिसके चलते उन्होंने कई बार भाषा,स्थानीयता और नियोजन को लेकर विवादित बयान दिए हैं। करीब चार माह पहले आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम सोरेन ने विवादित बयान देते हुए तंज कसा था कि बाहर से झारखंड आने वाले लोग लिट्टी चोखा और गोलगप्पे बेचकर दो तल्ला मकान बना रहे हैं लेकिन झारखंड के आदिवासी और मूल निवासी आज भी गरीबी में जीने को मजबूर हैं। सीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि ​हमारी सरकार ने जब स्थानीय नीति बनाई तो उप्र और बिहार के लोगों ने इसे खारिज करा दिया।

इसलिए दहशत में हैं झारखंड के सीएम

सवाल ये है कि आखिर सीएम हेमंत सोरेन ऐसा क्यों कर रहे हैं। इसकी वजह ये है कि सीएम को राज्य के बिहारीकरण का डर सता रहा है। उन्होंने कुछ साल पहले एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि झारखंड आंदोलन के समय आंदोलनकारियों की छाती पर पैर रखकर महिलाओं की इज्जत लूटते वक्त भोजपुरी भाषा में गाली गलौच होती थी। उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि अलग झारखंड राज्य बनाने की लड़ाई क्षेत्रीय भाषा की दम पर लड़ी गई है न कि भोजपुरी और हिन्दी की बदौलत। एक इंटरव्यू में उन्होंने यहां तक कह दिया था कि मगही,भोजपुरी क्षेत्रीय भाषा नहीं है बल्कि ये सभी भाषाएं बाहर से आई हैं।

झारखंड में बड़ी संख्या में बिहारी

यहां बताना जरूरी होगा कि झारखंड राज्य के कई जिले ऐसे हैं जहां बिहारियों की संख्या बहुत ज्यादा है।राज्य के जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, पलामू, चतरा, हजारीबाग और रांची समेत अन्य जिलों में बड़ी संख्या में मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। ये वो लोग हैं जो लंबे समय से झारखंड में रह रहे हैं लेकिन उनका अभी भी बिहार से संपर्क खत्म नहीं हुआ है​। ऐसे में जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और बिहारियों की समस्याओं का कोई जिक्र नहीं किया तो उनकी नाराजगी स्वाभाविक है। आने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार में नीतीश को नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version