Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

क्यों डरा रही है 43 साल पुरानी दंगे की रिपोर्ट ? जानिए क्या है पूरा मामला !

दंगों की रिपोर्ट में कई ऐसे कारनामें हैं ​जो उजागर होते ही बढाएंगे मुसीवत

DigitalDesk by DigitalDesk
May 13, 2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
क्यों डरा रही है 43 साल पुरानी दंगे की रिपोर्ट ? जानिए क्या है पूरा मामला !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बात 43 साल पुरानी है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ईद की नमाज के बाद सांप्रदायिक दंगे हुए थे। जिसमें 83 लोगों की जाने चली गई थीं। मामले का सच जानने के लिए एक सदस्यीय आयोग का गठन भी किया गया था। जांच पूरी हुई और हकीकत भी रिपोर्ट में बया कर दी गई। इसके बाद 43 साल बीत गए और इस दौरान 15 मुख्यमंत्री आए और चले गए लेकिन किसी ने इस रिपोर्ट को कैबिनेट या पटल पर रखना तो दूर इसकी तरफ देखने तक की जहमत नहीं उठाई।

.      रिपोर्ट में छुपा है दंगों का काला सच
.      पटल पर रखने की योगी सरकार ने दी मंजूरी
.      कोई मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट देखने की भी हिम्मत नहीं जुटाई
.      योगी सरकार करेगी पूरे सच का खुलासा
.      मुस्लिम लीग पर है दंगों के आरोप

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

आखिर इस रिपोर्ट में ऐसा क्या है कि कई राज्य में कई सरकारें आईं और चली गईं।लेकिन किसी इस रिपोर्ट पर नजर तक नहीं डाली। अब यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार है। जिसने इस रिपोर्ट पर आगामी कार्रवाई की हिम्मत जुटाई है। इस रिपोर्ट को यूपी की कैबिनेट में रख दिया गया है, और आने वाले दिनों में इसे यूपी विधानसभा की पटल पर भी रखा जाएगा। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में इस रिपोर्ट का सच सबके सामने आ जाएगा।

किसने और क्यों कराए थे दंगे

यह सोलह आने सच है कि दंगे आम गरीब आदमी न करता है और न कराता है। ये काम उन लोगों का होता है जिन्हे अपने राजनैतिक स्वार्थ दिखाई देते हैं। सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण होता है और निर्दोष लोगों की जाने चली जाती हैं। कुछ इसी तरह का मामला 13 अगस्त 1980 को हुआ था। मुरादाबाद में ईद की नमाज के बाद पथराव हुआ और देखते ही देखते सांप्रदायिक दंगा भड़क उठा जिसमें करीब 83 लोगों की जाने चली गई। इसके पीछे जिसका नाम बताया जा रहा है वो है मुरादाबाद का डॉ. शमीम अहमद खान। जिसने अपने राजनैतिक लाभ के लिए लोगों उकसाया और पथराव जैसी घटना का सूत्रधार बन बैठा।

हिन्दू संगठनों की दंगों में कोई भूमिका नहीं थी

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पूरे दंगे के पीछे आयोग ने मुस्लिम लीग के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ शमीम अहमद खान को सूत्रधार बताया था। इसके पीछे शमीम के तमाम समर्थक घटना को अंजाम दे रहे थे। आयोग ने शमीम सहित उनके कुछ समर्थक और दो अन्य मुस्लिम नेताओं को घटना का दोषी माना था। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट में भाजपा या आरएसएस जैसे हिंदू संगठनों की हिंसा भड़काने में कोई भूमिका नहीं थी और न ही इस तरह के कोई प्रमाण मिले हैं। इसके अलावा पुलिस,पीएसी और प्रशासन पर भी इस तरह के कोई आरोप नहीं थे।यहां तक की जो मौतें हुई थी उसमें ज्यादातर भीड़ में मची भगदड़ के कारण हुई थी न की पुलिस फायरिंग से। यहां तक रिपोर्ट में ये भी बताया जा रहा है कि राजनैतिक दल वोट बैंक पर नजर न रखें। जो दोषी हैं उन पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करें।

किसने किया था आयोग का गठन

दंगों के बाद राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एमपी सक्सेना की अध्यक्षता में दंगे की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया था। इसके बाद आयोग ने पूरी गंभीरता से इस मामले जांच की। कई लोगों से पूछतांछ कर साक्ष्य जुटाए और अपनी रिपोर्ट तैयार की। लेकिन बीते 43 साल से रिपोर्ट धूल फांक रही थी,किसी ने इस रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटाई। जबकि इस अवधि राज्य में 15 मुख्यमंत्री आए और चले गए।

योगी ने दिखाई दम,पटल पर रखी जाएगी रिपोर्ट

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राज्य में ऐसे कई काम किए है जो वर्षो से कोई मुख्यमंत्री नहीं कर पाया है। वोट बैंक की चिंता और निजी स्वार्थो के चलते माफियाओं के हौंसले बढ़े और आम जनता पर अत्याचार होते रहे। लेकिन योगी सरकार ने माफियाओं को मिटटी में मिलाने का काम किया और आज राज्य में गुंडागर्दी चला चली की बेला में पहुंच गई है। योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

Post Views: 130
Tags: Up News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version