Monday, May 12, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज: लगातार 8वीं बार चुनाव जीते हैं डीके शिवकुमार,इसलिए हैं लोकप्रिय

सीएम पद के प्रबल दावेदार

DigitalDesk by DigitalDesk
May 13, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार की अपनी लोकप्रियता है। जिसके कारण उन्हे लगातार जीत मिलती रही है। कांग्रेस के संकट मोचन कहे जाने वाले डीके शिवकुमार इस बार 8वीं बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे है। अपने प्रतिस्पर्धी को करीब डेढ लाख वोटो से हराया है।

सीएम पद के प्रबल दावेदार

कांग्रेस पार्टी के लिए डीके शिवकुमार हमेशा ही संकट मोचन की भूमिका में रहे हैं। जब जब पार्टी पर संकट आया है उन्होंने उसका डटकर मुकाबला किया और पार्टी को उबारने में कामयाब भी रहे हैं।जिसके कारण उनका कांग्रेस में कद हमेशा ही बढ़ता रहा है। इस बार उनकी लगातार 8वीं बार की जीत है इसलिए उन्हे राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। उनका पार्टी में भी कहीं कोई विरोध नहीं है। इसलिए माना जा रहा है कि उनके नाम पर सहमति बनने में कोई अड़ंगा नहीं है।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान…भारत के सीमावर्ती इन स्थानों पर की हमले की नाकाम कोशिश…भारतीय सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान…भारत के सीमावर्ती इन स्थानों पर की हमले की नाकाम कोशिश…भारतीय सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब

May 8, 2025

पूर्व सीएम सिध्दारमैया भी चुनाव जीते

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया, वरुणा विधानसभा सीट चुनाव जीत गए है। सिद्धारमैया भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उनकी मतदाताओं के बीच पकड़ भी अच्छी मानी जाती है। लेकिन बीते समय में कुछ सियासी विवादों को छोड़ दे तो पार्टी उनके नाम पर भी विचार कर सकती है।

 

चुनाव में हार जीत चलती रहती है। कोई हारता तो कोई जीतता है। लेकिन जब कोई कद्दावर नेता चुनाव हारता है तो मायने भी निकाले जाते हैं और सियासी खामियां भी गिनी जाती हैं। कभी कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री रहे जगदीश शेट्टार चुनाव हार गए हैं। उनके अपने ने ही उन्हे करारी शिकस्त दी है।

 

रोचकता से भरा था चुनाव

पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। लिंगायत समुदाय के दिग्गज नेता माने जाने वाले शेट्टार अपने ही चेले से चुनाव हारे हैं। बड़ी ही सहजता और सरलता के साथ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े भाजपा के महेश टेंगीकनई ने अपने चुनाव प्रचार में शेट्टार को काफी सम्मान दिया। उन्होंने अपनी सभाओं में लगातार कई बार खुद को शेट्टार का चेला बताया।

भारी पड़ी भाजपा से बगावत

भाजपा से बगावत करना पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को काफी भारी पड़ा है। शेट्टार भाजपा से सिर्फ इसलिए नाराज थे कि उन्हे टिकट मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही थी। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और भाजपा को बाय बाय कर दिया। भाजपा ने भी उन्हे ज्यादा मनाने के प्रयास नहीं किए थे। ऐसे में कांग्रेस ने अपना वादा निभाते हुए उन्हे टिकट दिया और चुनावी रण में उतार दिया। नतीजा ये रहा कि उन्हे अपने चेते महेश टेंगीकनई ने पटकनी दे डाली।

कर्नाटक: शेवगांव सीट से सीएम बसवाराज बोम्मई जीते

  • चल्लाकेरे कांग्रेस उम्मीदवार टी रघुमूर्ति जीते
  • कुदलगी कांग्रेस के एनटी श्रीनिवास की जीत
  • कर्नाटक चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के रुझान
  • बीजेपी 76, कांग्रेस 117, JDS 24, अन्य 7 सीटों पर आगे
  • EC के मुताबिक रुझान में कांग्रेस को बहुमत

कर्नाटक में बीजेपी चला सकती है ऑपरेशन लोटस,हरिप्रसाद को आशंका

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने स्पष्ट बढ़त तो बना ली है लेकिन अभी भी उसका डर खत्म नहीं हुआ है। यही वजह है कि कांग्रेस ने हैदराबाद में विधायकों को रखने के लिए रिजॉर्ट बुक किया है। कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। इसकी वजह भी बताई है। हरिप्रसाद का कहना है हमने एहतियात के तौर पर हैदराबाद में रिजॉर्ट बुक किया है, क्योंकि बीजेपी ऑपरेशन लोटस चला सकती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के एक नेता ने कहा भी है कि प्लान बी बना हुआ है। ऐसे में यह डर सही है कि बीजेपी विधायकों में तोड़फोड़ कर सकती है।

AICC मुख्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक का जश्न

  • कर्नाटक विस की 224 सीटों के लिए मतगणना जारी
  • अब तक के रुझानों में कांग्रेस को बढ़त
  • कांग्रेस कार्यकर्ता मिठाई बांटते नजर आए
  • कर्नाटक में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भी जश्न
  • कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया जश्न

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 साल का ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है। ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती दिख रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 114 सीटें और बीजेपी 72 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी बीजेपी पिछड़ गई है। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं। चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर बाद तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।

कांग्रेस ने शुरु की सरकार बनाने की तैयारी,विधायकों के संपर्क में डीके शिवकुमार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस रुझानों में आगे निकलने के बाद सरकार बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अगर कांग्रेस सरकार बनाने के लिए पर्याप्त नंबर 113 से अधिक सीट हासिल करती है तो रविवार को कांग्रेस के विधायक दल की बैठक हो सकती है। शनिवार की शाम तक विधायक राजधानी बेंगलुरु पहुंच सकते हैं।

हैदराबाद में कांग्रेस ने बुक कराया रिसोर्ट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बना सकती है। ऐसे में पार्टी ने अपने विधायकों को टूटने से बचाने की तैयारी कर ली है। पार्टी सूत्र बताते हैं कांग्रेस ने हैदराबाद में रिसोर्ट बुक करा लिया है। जहां कांग्रेस विधायकों को रखा जा सकता है।

बढ़त से कांग्रेस पार्टी में खुशी का माहौल, कार्यकर्ताओं में जश्न

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस आगे निकल चुकी है। राज्य में कांग्रेस सरकार बनाते दिख रही है। कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराया। वहीं बेंगलुरु में कांग्रेस के समर्थक माउंट कार्मेल कॉलेज जश्न मना रहे हैं।  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटों पर मतगणना जारी है। 224 में अभी रुझान ही सामने आए हैं। रुझानों में कभी कांग्रेस की तो कभी भाजपा सरकार बनाते नजर आ रही है। ये हालत दोपहर बाद तक बनी रह सकती है। शुरुआती हिसाब-कितबा के चुनावी मायनों को समझने की कोशिश करते हैं। साथ में ये भी देखेंगे कि अगर मुकाबला करीबी रहा तो क्या-क्या हो सकता है। ये बात इसलिए, क्योंकि पिछली बार, यानी 2018 में 224 में से 122 सीटों पर जीत का मार्जिन 10% से भी कम था।

कर्नाटक में रुझानों में बीजेपी को बढ़ा झटका,आंकड़ों में सत्ता की राह पर चली कांग्रेस

अपने दम पर बनाएगी सरकार: कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार कौन किंग होगा। बहुत जल्द इसका खुलासा हो जाएगा।

जीत देखते ही सक्रिय हुए कांग्रेस के नेता

कर्नाटक में कांग्रेस जीत की ओर बढ़ चली है। ऐसे में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार विधायकों से एक एक कर फोन पर संपर्क कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार को होगी। वहीं बीजेपी नेता जेडीएस नेतृत्व के संपर्क में लगातार बने हुए हैं। वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस आगे निकल गई है, बीजेपी की हार तय नजर आने लगी है। विधानसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में अब तक का सर्वाधिक 73.19% मतदान हुआ था। जिसमें चिक्काबल्लापुर जिले में सबसे अधिक 85.56% मतदान हुआ था। कांग्रेस को सबसे ज्यादा 43 फीसदी वोट शेयर मिला है वहीं बीजेपी को अब तक 36 फीसदी ही मिला है।

कांग्रेस को 116 सीटों पर बढ़त

कर्नाटक में बीजेपी को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी सत्ता गंवाती नजर आ रही है। कांग्रेस राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस को 116 सीटों पर बढ़त है, जबकि बीजेपी 76 सीटों पर आगे है। जेडीएस को 26 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

  • कर्नाटक की काउंटिंग.ये नेता चल रहे पीछे
  • कर्नाटक में कांग्रेस के जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सीट से पीछे चल रहे हैं
  • शेट्टार पिछले दिनों बीजेपी से कांग्रेस में गए थे।
  • हलियाल सीट से कांग्रेस के आरवी देशपांडे पीछे चल रहे हैं
  • यशवंतपुर सीट से बीजेपी के एसडी सोमशेखर पीछे चल रहे हैं
  • कुमारस्वामी अपनी सीट चन्नापटना से पीछे चल रहे हैं

कर्नाटक के रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, बीजेपी 80 से भी कम सीट पर बढ़त

रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। कांग्रेस 116, कांग्रेस 96 और जेडीएस 12 पर आगे चल रही है। सुबह नौ बजे तक आए रुझानों में कांग्रेस बहुमत के करीब दिख रही है। कांग्रेस फिलहाल 116, भाजपा 96, जेडीएस को 19 सीटें मिल रही हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 224 सीटों पर मतगणना जारी है। यहां 10 मई को मतदान हुआ था। चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं जनता दल एस समेत दूसरे क्षेत्रीय दल परिणाम जानने के लिए सांस रोककर इंतजार कर रहे हैं। 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। शुरुआती रुझान बता रहे हैं कांग्रेस आगे चल रही है। यहां 87 सीटों पर आए रुझानों में कांग्रेस ने 42 बढ़त हासिल कर ली है तो वहीं बीजेपी 36 पर आगे चल रही है। जबकि जेडीएस तीसरे नंबर पर है।

  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी
  • 36 मतगणना केंद्रों पर मतगणना जारी
  • कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर मतगणना
  • 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज
  • मतगणना को लेकर भारी उत्सुकता और बेचैनी
  • दांव पर सीएम बसवराज बोम्मई की प्रतिष्ठा

सीएम बसवराज बोम्मई ने जनता पर विश्वास

वहीं कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई हुबली में काउंटिग शुरू होने के बाद मीडिया से चर्चा की। इस दौरान सीएम ने कहा कि आज बड़ा दिन है। कर्नाटक की जनता ने आने वाले पांच साल के लिए जो फैसला दिया है वो सामने आने वाला है। सीएम ने क​हा उन्हें विश्वास है कि लोगों ने बीजेपी को वोट दिया है और वे लोगों को बहुत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए धन्यवाद देते हैं।

थोड़ा इंतजार करें— कुमारस्वामी

वहीं पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने मतगणना से पहले परिणाम को लेकर अपने पत्ते खोलने से साफ इनकार कर दिया। कुमारस्वामी ने कहा कि अभी दो से तीन घंटे और नतीजों का इंतजार करेंगे। उन्हें अच्छी चीजों की उम्मीद हैं। हालांकि उनकी कोई मांग नहीं है। क्योंकि उनकी एक छोटी पार्टी है। वे कैसे मांग कर सकते हैं।

यूपी में कौन बनेगा निकाय का नायक वित्त मंत्री खन्ना का दावा सभी 17 निगम सीटों पर जीतेगी

यूपी में निकाय चुनाव की काउंटिंग चल रही है। 17 नगर निगम के शुरुआती रुझान आ गए हैं। लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 सीटों पर भाजपा आगे है। एक सीट पर बसपा बढ़त बनाए है। कानपुर में शुरुआत में बड़ उलटफेर देखने को मिला। मगर, कुछ देर बाद भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने फिर से बढ़त बना ली है। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दावा किया है कि सभी 17 निगम सीटों पर भाजपा क्लीन स्वीप करेगी। क्योंकि, विकास सिर्फ भाजपा सरकार कर सकती है, विपक्ष सिर्फ गाल बजा सकता है। नगर निगम के अलावा, नगर पालिक और पंचायत की भी काउंटिंग चल रही है।

  • उत्तर प्रदेश:निकाय चुनाव की मतगणना जारी
  • निर्विरोध जीत में बीजेपी का दबदबा
  • 17 नगर निगम में भी बीजेपी की बढ़त

यूपी में निकाय का नायक कौन:नपा और पंचायत अध्यक्ष पर बीजेपी आगे, निर्दलीय से मिल रही सपा को टक्कर

उत्तरप्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। परिणाम शनिवार देर शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए वोटों की गिनती का सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। यूपी में 4 और 11 मई को दो चरणों में मतदान हुआ था। यहां 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटें हैं। यूपी में नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए वोटों की गिनती का सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। यूपी 760 नगर निकायों में 4 और 11 मई को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 52 प्रतिशत तो दूसरे चरण में 53 प्रतिशत मतदान हुआ था। यूपी निकाय चुनाव को 2024 का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। स्थानीय सरकार के चुनावों में बीजेपी, बसपा, सपा और कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियों की साख दांव पर लगी हुई है। उत्तरप्रदेश में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटें हैं। पहले चरण के में 9 मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगम, 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष है। 2740 नगर पालिका परिषद सदस्य मैदान हैं। 275 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3745 नगर पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हैं। वहीं, दूसरे चरण में 9 मंडल के 38 जिलों की 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 267 नगर पंचायत पद और पार्षद सीटों पर चुनाव हुए हैं।

यूपी में निकाय का नायक कौन:सपा का सूपड़ा साफ,बसपा को उम्मीद

यूपी में नगर निकाय चुनाव के शुरुआती रुझान में सपा का सूपड़ा साफ होते नजर आ रहा है। 17 में से भाजपा 15 तो बसपा प्रत्याशी दो सीट आगे बने हुए हैं।

यूपी में निकाय का नायक कौन:अखिलेश को मतगणना में गड़बड़ी का डर

यूपी नगर निकाय चुनाव की मतगणना के रुझानों के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मतगणना में ‘गड़बड़ी’ का डर! चुनाव आयोग को चेताया है। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इससे पहले सूबे की राजनीति का पारा चढ़ने लगा है। रुझानों के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर एक तंज भरी अपील की है।

उत्तर प्रदेश: निकाय चुनाव की मतगणना जारी

  • नगर निगम में बीजेपी को बढ़त
  • कांग्रेस ने एक सीट पर बढ़ाई बढ़त
  • BSP की आगरा में एक वार्ड में जीत

यूपी में किसकी बनेगी शहर सरकार, कौन होगा निकाय का नायक,फैसला आज

यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में किये गये मतदान के बाद आज 13 मई को मतों की गणना की जा रही है। स्थानीय सरकार में किसके सिर ताज सजेगा इसका फैसला आज होने वाला है। राज्य के 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना शुरू हो चुकी है।

  • उत्तर प्रदेश: नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी
  • बुलंदशहर: निकाय चुनाव में मतगणना जारी
  • मतगणना स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण
  • डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने किया निरीक्षण
  • निरीक्षण कर मतगणना केंद्रों का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: दो विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी

  • मिर्जापुर की छानने में अपना दल एस आगे
  • प्रत्याशी रिंकी कोल चल रही आगे
  • स्वार टांडा विधानसभा से सबसे बड़ा अपडेट
  • अपना दल एस प्रत्याशी शफीक अंसारी आगे
  • 622 वोट से पहले राउंड में शफीक अंसारी आगे

यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में किये गये मतदान के बाद आज 13 मई को मतों की गणना की जा रही है। स्थानीय सरकार में किसके सिर ताज सजेगा इसका फैसला आज होने वाला है। राज्य के 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना शुरू हो चुकी है। करीब 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। राज्य के 17 में से 15 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। जिनमें से दस सीट पर भाजपा और चार पर सपा आगे है। एक पर बसपा ने बढ़त बना रखी है।

  • उत्तर प्रदेश: नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरु
  • यूपी में शुरुआती रुझान
  • आगरा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 से बसपा न जीत दर्ज की
  • बीजेपी को बड़ा झटका, बसपा ने मारी बाजी; वार्ड-1 से दर्ज की जीत
  • उत्तर प्रदेश: निकाय चुनाव की मतगणना जारी
  • 760 नगर निकायों के लिए 353 मतगणना केंद्र
  • प्रयागराज में पोस्टल बैलेट की गिनती जारी
  • बीजेपी के प्रत्याशी गणेश केसरवानी आगे
  • सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव पीछे चल रहे
  • गोरखपुर में शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे
  • रुझानों में BJP के मंगलेश श्रीवास्तव को बढ़त
  • गोरखपुर में बीजेपी प्रत्याशी मंगलेश श्रीवास्तव आगे
  • सभी जनपदों में 35 हजार कर्मी तैनात
  • मतगणना स्थल पर CCTV से निगरानी
  • मतगणना केंद्र पर कंट्रोल रूम बनाया
  • केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनात
  • 760 नगरीय निकायों के लिए 353 मतगणना केंद्र
  • सभी जनपदों में 35 हजार तैनात किये कर्मी
  • गाजियाबाद में भाजपा आगे, मेरठ से सपा ने बनाई बढ़ते, बरेली मथुरा और आगरा सीट पर भी बीजेपी की बढ़त बनी हुई है। झांसी मेयर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। झांसी मेयर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। झांसी से भाजपा के बिहारी लाल आगे। सहारनपुर मेयर सीट पर भाजपा तीसरे नंबर पर है। हरदोई नगर पालिका सीट पर भाजपा आगे।

 

Post Views: 45
Tags: BJP Samajwadi Party BSP Election ResultCongress leadingcounting underwayDK ShivkumarKarnataka Assembly ElectionsMLAMunicipal ElectionsPreparing to form Congress governmentUttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

भारत का बार पाक का आंतक खाक ऑपरेशन सिंदूर में मरे थे ये 5 बड़े आतंकवादी

भारत का बार पाक का आंतक खाक ऑपरेशन सिंदूर में मरे थे ये 5 बड़े आतंकवादी

भारत का बार पाक का आंतक खाक ऑपरेशन सिंदूर में मरे थे ये 5 बड़े आतंकवादी

स्पेशल
Indian Army Chief General Upendra Dwivedi has been given charge of the Territorial Army

जानें क्या है भारत की टेरिटोरियल आर्मी या प्रादेशिक सेना…आर्मी चीफ को मिली इस स्पेशल सेना को बुलाने की ये शक्ति

स्पेशल
Fake news factory operating from Pakistan amidst tension

सावधान…तनाव के बीच पाकिस्तान से चल रही फेक न्यूज की फैक्ट्री…! ऐसे जानें इन फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट्स की सच्चाई

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 12, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version