Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

नीतीश के प्रयासों में पटनायक का अड़ंगा,ये है पर्दे के पीछे की राजनीति

विपक्षी एकजुटता की जाजम पर बैठने से कतरा रहा है बीजू जनता दल

DigitalDesk by DigitalDesk
May 12, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार
0
नीतीश के प्रयासों में पटनायक का अड़ंगा,ये है पर्दे के पीछे की राजनीति
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देशभर के राजनैतिक दलों की नजरें बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हैं। वे विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए विभिन्न दलों के नेताओं से लगातार मिल रहे हैं। कोई उनके साथ हो जाता है तो कोई दुविधा में पड़ जाता है। कुछ इसी तरह की दुविधाओं में ओड़ीसा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के संस्थापक नवीन पटनायक फंसे हुए हैं।

.             पीएम से मुलाकात के बाद सीएम पटनायक ने दिया झटका
.             ओडिशा सीएम से मुलाकात के बाद शरद पवार से मिले थे नीतीश
.             पीएम से औपचारिक मुलाकात का किया था दावा
.             समर्थन जुटाने में दूसरे दल नहीं दिख रहे सक्रिय
.              एकला चलो की नीति पर चलेंगे पटनायक

Related posts

Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका

Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका

September 5, 2026
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, लेकिन कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई टेंशन

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, लेकिन कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई टेंशन

September 5, 2026

सीएम नवीन पटनायक लगातार नीतीश कुमार से कन्नी काट रहे हैं। उन्होंने अभी तक नीतीश को ऐसा कोई भरोसा नहीं दिलाया है कि वे उनके साथ रहेंगे या नहीं रहेंगे। हालांकि नीतीश चाहते हैं कि किसी भी तरह बीजू जनता दल का उन्हे समर्थन मिल जाए। इधर भारतीय जनता पार्टी भी सियासी गोटियां फेंकने में कम नहीं है।

इधर एकजुटता का पाठ उधर सपाट

हाल ही में विपक्षी गठबंधन के लिए निकले नीतीश कुमार ने मराठा क्षत्रप शरद पवार से मुलाकात की। इधर नीतीश भाजपा को मात देने के लिए फॉर्मूला समझा रहे थे,उधर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद साफ कर दिया कि वे किसी के साथ नहीं जाएंगे। उनकी पार्टी बीजू जनता दल अपने दम पर ओडिशा में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। विपक्षी गठबंधन के नीतीश-प्रयास को ये पहला बड़ा झटका माना जा रहा है। ओडिशा में नवीन पटनायक से लंबी मुलाकात के बाद ही नीतीश कुमार ने शरद पवार से मिलने के लिए मुंबई का रुख किया था। शरद पवार से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया था कि वे विपक्षी दलों को साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं।

पटनायक एकला चलो रे की नीति पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को भले ही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक औपचारिक मुलाकात की संज्ञा दी लेकिन इस मुलाकात का बडा सियासी मतलब निकाला जा रहा है। सूबाई राजनीति में नवीन पटनायक एकला चलो रे की नीति अपनाते रहे हैं, लेकिन केंद्रीय स्तर पर कोई मसला संसद के भीतर या बाहर होता है तो उनकी पार्टी परोक्ष या अपरोक्ष रूप से भाजपा का साथ देती है। बीजू जनता दल पूर्व में भाजपा नेतृत्व वाले राजग गठबंधन का हिस्सा रही है। कुछ समय से ओडिशा में भाजपा बेहद आक्रामक तरीके से प्रचार प्रसार कर रही थी, माना जा रह है उसी की काट के लिए कुछ समय के लिए विपक्षी गलबहियां कर नवीन पटनायक ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को मैसेज देने का काम किया था।

विपक्षी दलों से मुलाकात नहीं करेंगे पटनायक

मीडियाकर्मियों के बार बार पूछने पर नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर इतना जरूर बताया कि वे चाहते हैं कि भुवनेश्वर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडा की शिफ्टिंग पुरी हो जाए,उन्होंने कहा कि प्रधानंत्री ने आश्वस्त किया है कि वे हर संभव सहायता करेंगे। तो क्या विपक्षी दलों के अन्य नेताओं से मुलाकात की कोई योजना है? क्यों कि पश्चिम बंगाल की मुख्यंत्री ममता बनर्जी ने भी उनसे मुलाकात की थी? ओडिशा के सीएम ने दो टूक कहा कि वे न किसी से मिलने की मंशा रखते हैं और न ही ऐसी कोई योजना है। अभी तक विपक्षी दलों की ओर से बुलाये गये किसी भी बैठक में बीजद के नेता शामिल नहीं हुए हैं।

Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version