Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

नीतीश के खासम खास का भाजपा में शामिल होने से जेडीयू के बिगड़े सियासी समीकरण

जेडीयू के वोट बैंक पर पड़ेगा असर

DigitalDesk by DigitalDesk
May 11, 2023
in बिहार, राजनीति
0
नीतीश के खासम खास का भाजपा में शामिल होने से जेडीयू के बिगड़े सियासी समीकरण
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खासमखास राममंद्र प्रसाद सिंह आज भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पहले उम्मीद की जा रही थी कि आरसीपी सिंह को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल कराएंगे। इससे यह भी माना जा रहा है कि एंट्री थोड़ी कमजोर रही है।
आपको बता दें कि आरसीपी सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बहुत नजदीकी माने जाते थे। और वे जेडीयू के लिए बड़ी ताकत थे। लेकिन कुछ समय से वे नाराज चल रहे थे जिसकी वजह से उन्होंने पिछले साल इस्तीफा दे दिया था। फिर कयास शुरु हो गए थे कि वे आने वाले समय में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आज यह कयास सही साबित हो गए।

जेडीयू के वोट बैंक पर पड़ेगा असर

भाजपा ने आरसीपी सिंह को अपने साथ लेकर जेडीयू के बड़े वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि सिंह कुर्मी समाज के है और उनकी जमीनी स्तर पर पकड़ भी काफी अच्छी है। आरसीपी सिंह जब अधिकारी थे तभी उनकी नीतीश कुमार से गहरी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद आइएएस की नौकरी के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और नीतीश के कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगे थे।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

इसलिए बढ़ी भी दूरियां

बताया जाता है कि एक समय था जब जेडीयू एनडीए के साथ थी और केंद्रीय मंत्री बनाने के लिए जेडीयू से एक व्यक्ति का नाम मांगा गया था। तभी आरसीपी सिंह ने बगैर नीतीश को बताए अपना नाम भेज दिया। इसके बाद नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 में आरसीपी सिंह को केंद्र में मंत्री बनाया गया। ये बात नीतीश कुमार को ठीक नहीं लगी और दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। साथ ही भाजपा से दोस्ती के आरोप भी लगने लगे।धीरे-धीरे पार्टी ने उन्हें साइडलाइन करना शुरू कर दिया। आरसीपी के करीबियों को भी पार्टी से निकाला जाने लगा।

जेडीयू ने काट दिया था टिकट

बीते साल आरसीपी सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा था और उन्हे दूसरी बार केंद्र में मंत्री बनाया जातना था,लेकिन जेडीयू ने उनका टिकट काट दिया और पार्टी ने खीरो महतो को राज्यसभा भेज दिया। इसके बाद मजबूरन आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद आरसीपी सिंह के पास न तो मंत्री पद रहा और न ही जेडीयू में कोई जिम्मेदारी मिली। ऐसे में वे अपने आपको उपेक्षित महसूस करने को मजबूर हो गए। इसके साथ ही जेडीयू ने उन पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप भी लगा दिए इसके बाद उन्होंने नाराज होकर जेडीयू से इस्तीफा दे दिया।

Post Views: 218
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version