Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

‘The Kerala Story’ पर क्यों हो रहा सियासी बवाल,दिग्विजय ने स्टोरी को बताया झूठा,सिंधिया ने पूछे ममता से सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
May 10, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मनोरंजन, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Digvijay Jyotiraditya Scindia The Kerala Story
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

धर्मांतरण पर आधारित फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। यहां भी जमकर राजनीति हो रही है। बीजेपी की सरकार ने राज्य में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। बीजेपी शासित राज्यों में जहां फिल्म टैक्स फ्री की गई तो वहीं विपक्षी दल शासित राज्यों में तो फिल्म दिखाए जाने पर ही बैन लगाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। लेकिन पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने द केरला स्टोरी फिल्म को दिखाए जाने पर रोक लगा दी है। कुछ विपक्षी दल के नेताओं ने भी फिल्म में नफरत को कथित तौर पर बढ़ावा दिये जाने का मुद्दा उठाकर इसकी आलोचना की है।

  • द कश्मीर फाइल्स की तरह केरला स्टोरी पर विवाद
  • बीजेपी शासित राज्यों मेंं फिल्म को किया टैक्स फ्री
  • दिग्विजय ने उठाए फिल्म की स्टोरी पर सवाल
  • सिंधिया बोले बंगाल में भी लड़कियां केरला की तरह बेहाल

इस बीच कांग्रेस नेता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी मैदान में उतर आए हैं। दिग्विजय सिंह का कहना है फिल्म बनाने वालों ने कहा कि 32 हजार लड़कियों का धर्म परिवर्तन किया गया। इन लड़कियों को ISIS के काम पर लगाया गया। लेकिन ये सच्चाई नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा ऐसी तीन लड़कियां निकलीं। तो ऐसी झूठी फिल्म बनाने का क्या उद्देश्य है? कुछ इसी तरह कश्मीर फाइल्स भी नाई गई थी। उन्होंने कहा सरकार किसी फिल्म के प्रमोशन में जुट जाती तो उसका राजनीतिक उद्देश्य नजर आने लगता है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ट्वीट

वहीं पश्चिम बंगाल में फिल्म द केरला स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा बंगाल में ममता बनर्जी जी आप अपने सियासी लाभ और धार्मिक तुष्टिकरण में मग्न नजर आ रही है। ममता बनर्जी सरकार ने बेटियों पर हुए अत्याचार की कहानियों पर बनी इस फ़िल्म पर ही बैन लगा दिया। सिंधिया ने कहा ममता जी आप बंगाल के हालात से वाक़िफ़ हैं। केरल की ही तरह बंगाल में भी जबरन धर्मांतरण और बेटियों के ग़ायब होने का सिलसिला जारी है। आप राज्य की महिला मुखिया हैं। इस नाते आपको महिलाओं की सुरक्षा की सबसे बड़ी प्रहरी होना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना चाहिए की हमारी बेटियां और उनका भविष्य सुरक्षित है। बता दें पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने फिल्म की स्क्रीनिंग पर पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा तमिलनाडु के सिनेमाघरों ने भी कानून व्यवस्था की समस्या और दर्शकों की कम उपस्थिति के नाम पर इस फिल्म की स्क्रीनिंग रद्द कर दी है।

सीएम योगी बोले वे भी देखेंगे फिल्म

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री करने के साथ ही ऐलान किया कि वे द केरला स्टोरी फिल्म देखने जाएंगे। सूचना निदेशक की ओर से कहा गया है कि द केरला स्टोरी फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार 12 मई को लखनऊ के सिनेमाघर में अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखने जाएंगे। वहीं उत्तराखंड में भी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। राज्य में अब इस फिल्म पर मनोरंजन कर नहीं लगेगा। राज्य के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का कहना है यह फिल्म राज्य में टैक्स होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी फिल्म देखी और कहा कि फिल्म में सच्चाई है। सभी को इसे देखना चाहिए। फिल्म में इस सच्चाई को ही दिखाया गया है। किसर तरह बिना हथियारों और गोला-बारूद के आतंकवाद को फैलाया जा रहा है।

फिल्म द केरला स्टोरी पर सुप्रीम सुनवाई

द केरला स्टोरी फिल्म को लेकर उठे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि वह इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करने संबंधी केरल हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका पर इसी माह 15 मई को सुनवाई करेगा। बता दें अदा शर्मा अभिनीत फिल्म द केरला स्टोरी पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म के निर्देशक सुदिप्तो सेन हैं तो इस फिल्म के निर्माता विपुल शाह हैं। फिल्म की कहानी केरल से हजारों महिलाओं के कथित तौर पर लापता होने से जुड़ी घटनाओं से जुड़ी है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह केरल की महिलाओं को मुस्लिम धर्म कबूल करने के लिए विवश किया गया। मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद किस तरह आतंकी समूह ISIS ने उनकी भर्ती की।

Post Views: 234
Tags: #Mamta BanerjeeDigvijay SinghJyotiraditya ScindiaTax FreeThe Kerala Story
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version