Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है अमित शाह का लक्ष्य,पश्चिम बंगाल जाने के हैं कई कारण

35 सीटों का है लक्ष्य

DigitalDesk by DigitalDesk
May 9, 2023
in Uncategorized
0
सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है अमित शाह का लक्ष्य,पश्चिम बंगाल जाने के हैं कई कारण
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के कई दौरे कर चुके हैं। और किसी न किसी बहाने वे पश्चिम बंगाल जाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसका मतलब सिर्फ इतना नहीं है कि उन्हे यहां केवल चुनाव जीतना है। इसके अलावा भी ऐसे कई कारण है जिन पर अक्सर चर्चा बहुत कम होती है। आइए जानते हैं वो कौन से कारण हैं जो राज्य की टीएमसी के लिए ज्यादा संकट खड़ा करेंगे।

कई आयोजनों में शामिल होंगे शाह

आज मंगलवार को एक बार फिर अमिल शाह प​श्चिम बंगाल के दौरे पर हैं यहां रविन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के अलावा कई आयोजनों में शामिल होंगे। यहां बताना जरूरी है कि जब जब अमित शाह पश्चिम बंगाल की धरती पर होते हैं टीएमसी नेता और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का टेंशन बढ़ जाता है। चॅॅूकि अगले साल लोकसभा चुनाव हैं और नेताओं का एक दूसरे दलों में आना जाना लगा है। ऐसे में अपने नेताओं को संभालना भी एक बड़ी चुनौती होती है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

35 सीटों का है लक्ष्य

भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव में कम से कम बंगाल से 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य पूरा हो,इसके लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लगभग प्रत्येक त्यौहार पर यहां शाह का आना भी सीएम बनर्जी के लिए कहीं न कहीं चिंताजनक तो होता ही है। वैसे भी शाह को राजनीति का चाणक्य कहा जाता है और उनके दांव पेंच को समझ पाना भी आसान नहीं होता है। ऐसे में राजनीति के जानकारों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में अ​मित शाह बार बार जा रहे है लेकिन उनका मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है। वे मतदाता के मन को परखते हैं,उनके मन की बात करते हैं और उनके मन में क्या चल रहा है उसे समझते है। फिर एक सटीक रणनीति बनाकर उस पर अमल करते हैं। इसके बाद अपने आप एक बहुत बड़ा वोट बैंक उनके पक्ष में आ जाता है।

पंचायत चुनाव से मिलेगी जमीनी ताकत

राजनीति की सबसे बड़ी और मजबूत ताकत जमीन ही होती है। स्थानीय स्तर पर जितनी जिसकी पकड़ होगी वो उतना ही मजबूती से समर्थन जुटाने में कामयाब होता है। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव होना है। और पंचायत स्तर पर राजनैतिक दलों को जमीन से जुड़ने का बेहतर अवसर मिलता है। यहां 20 जिला परिषदों, 9,217 पंचायत समितियों और 48,649-ग्राम पंचायतों की 825 सीटों पर मतदान होगा। ऐसा माना जा रहा है कि गृहमंत्री शाह इन चुनावों को ध्यान में रखते हुए कोई नया मंत्र भी भाजपा कार्यकर्ताओं को दे सकते है। चॅूकि स्थानीय मुद्दे स्थानीय स्तर पर ज्यादा मायने रखते हैं इसलिए हो सकता है कि स्थानीय स्तर की जमीन मजबूत करने के लिए किसी ​रणनीति पर विचार विमार्श हो।

बंगाल में भाजपा के लिए कई चुनौतियां

राजनैतिक दृष्टि से भाजपा के लिए पश्चिम बंगाल एक महत्वपूर्ण राज्य है। जहां 2021 में विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। भाजपा में गए कई नेता वापस टीएमसी में लौट आए हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी ने 42 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी और उन सीटों को बरकरार रखना उसके लिए अब एक चुनौती हो सकती है।

Post Views: 150
Tags: Amit Shah
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version