Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मोचा तूफान खतरनाक है या नहीं,ये रही पूरी जानकारी

मोचा किधर जाएगा कोई नहीं जानता

DigitalDesk by DigitalDesk
May 8, 2023
in दिल्ली
0
मोचा तूफान खतरनाक है या नहीं,ये रही पूरी जानकारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

तूफान मोचा को लेकर कई राज्यों में अलर्ट किया गया है। कहीं कोई हानि न हो इसके लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार अपनी तैयारियों में जुटी हैं। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए भी सभी को अलर्ट कर दिया गया है। हालांकी मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है कि यह मोचा बिनाशकारी नहीं है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है। इन्ही क्षेत्रों में 8 मई को ऊपर एक कम दबाव बनने की संभावना है।

बंगाल का पूरा हाल

फिलहाल उत्तर बंगाल के कई जिलों में चक्रवात का असर होने की संभावना नहीं हैं। फिर भी अगर चक्रवाती तंत्र बनता भी है तो अगले सप्ताह के अंत तक बंगलादेश और म्यामार के तटीय इलाकों में दक्षिण बंगाल को प्रभावित कर सकता है। पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली, बांकुड़ा, बीरभूम, पुरबा मेदिनीपुर, हावड़ा, पुरबा और पश्चिम बर्धमान के शहर में बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अगले 24 घंटों में दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में हल्की बारिश हो सकती है। पूरे बंगाल में कहीं कोई अनहोनी न हो इसके लिए भी पूरी तैयारी की गई है। कोलकाता के सभी थानों को जनरेटर रखने के लिए कहा गया है। पुलिस मुख्यालय के कमांड सेंटर में नियंत्रण कक्ष शुरु कर दिया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अलर्ट

मोचा का असर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी हो सकता है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है।
इसी तरह ओडिसा को लेकर भी तैयारी की गई है। चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ को लेकर ओडिशा के 18 जिलों में चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा राज्य के 9 जिलों में तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ पीली चेतावनी जारी की गई है।

मोचा किधर जाएगा कोई नहीं जानता

जानकारों की माने तो तूफान मोचा दिशाहीन है। फिलहाल ये पता लगाना मुश्किल है कि तूफान किस दिशा में जाएगा। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी दिशा लगाने की कोशिश कर रहे है। निम्न दवाब क्षेत्र बनते ही तूफान के रास्ते का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अंडमान और म्यांमार की तरफ जा सकता है तूफान

वैज्ञानिकों के मुताबिक अनुमान है कि मोचा दक्षिणी अंडमान और निकोबार दीप की तरफ जा सकता है। 8 से 11 मई के बीच यहां बारिश हो सकती है। वैज्ञानिको का कहना है कि तूफान मोचा म्यांमार से भी टकरा सकता है। जब निम्न दवाब बन जाएगा तो मोचा उल्टी दिशा में आगे बढ़ सकता है।

50 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी हवा

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों में 40-50 किमी किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना वैज्ञानिकों तो बताई है।

Post Views: 175
Tags: Cyclone
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version