Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

नीतीश के वो फैंसले जो उन्ही के लिए मुसीबत बन गए!

गिरफ्तारों की रिहाई को लेकर फंसा पेंच

DigitalDesk by DigitalDesk
May 7, 2023
in बिहार, राजनीति
0
नीतीश के वो फैंसले जो उन्ही के लिए मुसीबत बन गए!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कहते है जब वक्त अच्छा होता है तो मिट्टी भी सोना बन जाती है। जब इसके ठीक विपरीत परिस्थितयां बनती हैं तो सबकुछ उल्टा पुल्टा होने लगता है। अभी भाजपा का वक्त मिट्टी को सोना बनाने वाला है। बिहार में जेडीयू और आरजेडी जो कुछ भी करते हैं उसका फायदा इन दलों का न मिलकर भाजपा को मिलने लगता है। ऐसे बिहार में कई सियासी दांव है जो सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी ने मिलकर चले थे। उनका फायदा इन दोनों ही दिग्गजों को नहीं मिल पाया,उल्टा भाजपा को बैठे ​बिठाऐ फायदा होने लगा।

गिरफ्तारों की रिहाई को लेकर फंसा पेंच

बिहार में बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह को जेल से रिहा करने के​ लिए नीतीश सरकार ने कानून में बदलाव कर दिया। इसके बाद शराबबंदी कानून के तहत गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग उठने लगी। आने वाले दिनों यह मांग पूरी हो जाए तो आश्चर्य नहीं करना चाहिए। वजह ये है कि नीतीश सरकार में शामिल आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव पहले ही बिहार की शराबबंदी पर सवाल उठा चुके हैं,उन्होने यहां तक कह दिया था कि नीतीश को इसे खत्म कर देना चाहिए। इसी तरह महागठबंधन के दूसरे घटक ‘हम’ के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी तो कई बार शराबबंदी कानून को हटाने की मांग कर चुके हैं।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

जहरीली शराब मामले में हुई फजीहत

आपको याद होगा कि बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब के कारण कई लोगों की मौत हुई थी। विपक्ष ने भी नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए बिहार सरकार दवाब बनाया। इस मामले में गुस्साए नीतीश ने विधानसभा में इतने ज्यादा झल्ला गए कि उन्होंने कह दिया कि शराब पीयोगे तो मरोगे ही। इसी बीच मोतीहारी में जहरीली शराब की एक और घटना हो गई। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। इस बार विपक्ष ने फिर नीतीश सरकार घेरा और बच निकलने का कोई मौका नहीं दिया। अंतत: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने ही फैसले से पलटना पड़ा और सीएम रिलीफ फंड से मुआवजा देने की घोषणा करना पड़ी। जिसका परिणाम ये हुआ है विपक्ष को बैठे बिठाए सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया। और देखते ही देखते विपक्षी नीतीश की आलोचना करते हुए पलटूराम की संज्ञा दे डाली।

जातिगत गणना पर भी फंसे नीतीश

नीतीश और तेजस्वी ने जातिगत गणना के बहाने एक नया दांव फेंका था। इनका प्लान था कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा। इसी सोच के साथ बिहार में कैबिनेट की बैठक में जाति जनगणना के लिए पांच सौ करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए। जैसे ही मामला सुर्खियों में आया तो पता चला कि जनगणना का अधिकार केन्द्र सरकार को न की राज्य सरकार को। फिर इसका नाम बदल कर जाति आधारित गणना किया गया। विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी ने तब भी इस मामले में खूब मजाक उड़ाया था।

अंतत: कोर्ट ने अटका दी योजना

इसके बाद भी नीतीश सरकार ने हार नहीं मानी और नाम बदलकर जातिगत गणना प्रारंभ करवा दी। गणना इतनी तेजी से हुई की पहला चरण पूरा कर लिया और दूसरा प्रारंभ कर दिया। तभी पटना कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए जातिगत गणना पर अंतरिम रोक लगा दी।उच्च न्यायालय अंतिम फैसला क्या सुनाता है,बहुत कुछ इसी पर निर्भर करेगा। बता दें जातिगत गणना शुरु से ही विवादों में रही है और कई तरह के अवरोधकों का सामना करना पड़ा है। प्रथम चरण पूरा होने के बाद अलग अलग जातियों के लिए कोड बनाए गए थे,जिन्हे लेकर इसलिए विवाद हुए कि उसमें कई जातियां छूट गईं थी। फिर इसके बाद उन्हे ठीक किया गया। जातिगत गणना की सबसे पहले मांग आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने की थी,इससे उन्हे बड़ा लाभ मिल सकता था क्योंकि 2024 में लोकसभा और 2025 में विधानसभा चुनाव में बड़ा लाभ लेने की उनकी योजना थी। जिस पर फिलहाल विराम लग गया है।

Post Views: 207
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version