Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

क्या सही में नीतीश की याददाश्त चली गई है ?

पुलिस लगाना याद रहता तो नहीं जाती जान

DigitalDesk by DigitalDesk
May 6, 2023
in राजनीति
0
क्या सही में नीतीश की याददाश्त चली गई है ?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बूढ़े हो गए हैं। उनकी याददाश्त भी चली गई है। इसी वजह से वे अपने संबधों को भी भूल जाते हैं और बेवफाई उनके खाते में चली जाती है। ऐसा एक बार नहीं हुआ है,कई बार हो चुका है। वे जानबूझकर करते हैं या उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है अपने आप में सवाल है। ये सब हम नहीं कह रहे हैं ये भाजपा ने हाल ही में बिहार शरीफ को लेकर मामला उठाया है।

.      जिनका नीतीश ने साथ छोड़ा उनके बताए नाम
.      सवा माह बाद भी नहीं हटी धारा 144
.      बिहार शरीफ हिंसा पर भाजपा हमलावर
.      बिहार शरीफ पहुंचे हैं भाजपा नेता
.      कानून व्यवस्था को बताया ध्वस्त

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

दरअसल हुआ ये है कि बिहार शरीफ में ठीक रामनवमी के दिन यानी 31 मार्च को हिंसक झड़प हुई थी जिसमें कुछ लोग मारे गए थे। तभी से यहां करीब सवा महीने होने के बाद भी धारा 144 लगी हुई है। इसी धारा को हटाने और कानून व्यवस्था बनाने को लेकर भाजपा नीतीश सरकार पर हमलावर है। नेता बिहार शरीफ पहुंच रहे हैं और जनता को राहत देने की मांग कर रहे है।

भाजपा ने नीतीश को जमकर घेरा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा बिहारशरीफ सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्य की नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि यहां पिछले सवा महीने से धारा 144 लगी हुई है। शायद राज्य के मुख्यमंत्री भूल गए है कि बिहार शरीफ में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है इसलिए उन्होंने अब तक धारा 144 नहीं हटाई है। नेता द्वय ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी गलती नहीं है,वे अब बूढ़े और बुजुर्ग होने के कारण मेमोरी लॉस सीएम हैं।
वे अक्सर भूल जाते हैं। 1977 में वे कर्पूरी ठाकुर के नहीं हुए फिर लालू प्रसाद यादव के भी साथ नहीं रहे और जब देवी लाल के साथ हुए तो उनका भी साथ नहीं दिया। ठीक इसी तरह बीपी सिंह और जॉर्ज साहब का भी साथ छोड़ दिया।

पुलिस लगाना याद रहता तो नहीं जाती जान

बिहार शरीफ में जो लोग हिंसा का शिकार हुए हैं उसको लेकर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यदि बिहार शरीफ में नीतीश को पुलिस बल लगाने की याद रहती तो शायद लोगों का जान नहीं जाती। आज देखिए हम दोनों यहां आए है तो कितना भारी भरकम पुलिस बल तैनात किया है।यदि यह बल उस समय लगाया होता तो शायद ​हिंसा ही नहीं भड़कती।

Post Views: 266
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version