Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

जानें कैसे हुआ था उस बजरंग दल का जन्म , जिसे कांग्रेस ने कर्नाटक चुनावों में बैन करने का किया है ऐलान

जानें कैसे हुआ था उस बजरंग दल का जन्म , जिसे कांग्रेस ने कर्नाटक चुनावों में बैन करने का किया है ऐलान

DigitalDesk by DigitalDesk
May 5, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
जानें कैसे हुआ था  उस बजरंग दल का जन्म , जिसे कांग्रेस ने कर्नाटक चुनावों में बैन करने का किया है ऐलान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक चुनाव का पारा इस समय अपने चरम पर है. पार्टियां जनता को लुभाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं.दोनों तरफ से एक दूसरे पर वार पलटवार किए जा रहे हैं. सांप जहर से शुरू हुई बीजेपी कांग्रेस की लड़ाई अब राम – हनुमान पर आ गई हैं. हाल ही में दोनों पार्टियों ने अपनी घोषणापत्र जारी किए. कांग्रेस ने मुस्लिम वोटबैंक हासिल करने के लिए ‘बजरंग दल’ को बैन करने का वादा किया. इतना कम नहीं था तो कांग्रेस नेताओं ने बजरंग दल की तुलना इस्लामिक कट्टरपंथी/चरमपंथी संगठन PFI से कर दी जिसके बाद कांग्रेस को इस फैसले पर भारी विरोध झेलना पड़ रहा हैं.

बजरंग दल भारत के सबसे बड़े संगठनों में से एक है. दल की पकड़ उत्तरी और दक्षिणी राज्यों मे बराबर है. आपको बता दें कि बजरंग दल और कांग्रेस की दुश्मनी काफी पुरानी रही है. आज कांग्रेस बजरंगियों को बैन करने की बात कर रही है लेकिन आज से 30 साल पहले भी दल को बैन कर चुकी है. चलिए आपको खबर के जरिए बजरंग के इतिहास के बारे में और अच्छे से बताते है और साथ ही यह भी बताते है कि कांग्रेस ने बजरंग दल पर बैन क्यों लगाया था.

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

 

कहां से शुरू हुआ बजरंग दल पर विवाद ?
हाल ही में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही कर्नाटक चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किए. जहां बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ को लागू करने पर जोर दिया तो वहीं कांग्रेस ने जवाबी हमले करते हुए अपने घोषणापत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही.अब इस बात को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र अपनी रैलियों में कांग्रेस को बजरंग दल को बैन करने के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लें रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर घमासान देंखने को मिल रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के इस ऐलान के बाद कांग्रेस को जनता का काफी विरोध झेलना पड़ रहा हैं.

कैसे बना था बजरंग दल ?
बजरंग दल एक हिंदुत्वादी संगठन है जिसकी स्थापना.8 अक्टूबर, 1984 को अयोध्या में हुई थी. राम मंदिर को लेकर जब आरएसएस एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने की कोशिश कर रही थी, उस समय. उसे ऐसे लोगों की जरूरत पड़ी जो लोगों को मोबीलाईज कर सकें.इस संगठन की जिम्मेदारी उस समय के बीजेपी के फायर ब्रांड हिंदुत्ववादी नेता विनय कटियार को दी गई. दल का प्रमुख उद्देश्य लोगों तक हिंदुत्व को पहुंचाना था. धीरे धीरे बजरंग दल के साथ कई साधु संत जुड़ते गए और पूरे देश में लोकप्रिय होता गया.

कैसे काम करता है बजरंग दल ?
बजरंग दल के कार्यकर्ता हिंदु धर्म के प्रति जागरूकता अभियान चलाते है जिसमें लोगों को जोड़ा जाता हैं. दल के द्वारा अलग अलग राज्यों में समय समय पर रक्त दान जैसे सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं. साथ ही दल गोवंश बचाने का भी काम करता है. आपको बता दें कि इस समय बजरंग दल के साथ 22 लाख कार्यकर्ता और 25 लाख से अधिक सदस्य शामिल हैं.

बजरंग दल पर कब लगा था बैन ?
बजरंग दल धीरे धीरे पूरे देश में लोकप्रिय होता चला गया. दल वीएचपी की छत्रछाया में पला बढ़ा और इससे जुड़े कार्यकर्ताओं ने राम जन्मभूमि आंदोलन और बाबरी विध्वंस में अहम भूमिका निभाई. बाबरी विध्वंस के बाद तत्कालीन नरसिम्हा राव सरकार ने बजरंग दल पर बैन लगा दिया था. हालांकि एक साल के बाद ही इस बैन को संगठन से हटा दिया गया था.

Post Views: 726
Tags: Bajrang DalBANBJPCongress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version