Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानिए कौन बनाएगा कर्नाटक में सरकार, कौन होगा सत्ता में इस बार?

DigitalDesk by DigitalDesk
May 2, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Government in Karnataka
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। यहां 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होना है। 13 मई को चुनावी नतीजों का एलान होगा। एक तरफ बीजेपी के लिए सत्ता को कायम रखने की चुनौती है तो दूसरी ओर कांग्रेस जेडीएस राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। लेकिन चुनाव से पहले किए गए एक सर्वे और पोल्स के आंकड़ों ने बीजेपी को राहत दी है।

  • कर्नाटक में सियासी दावे और वादे
  • क्या हैं कांग्रेस बीजेपी के इरादे
  • बीजेपी कैसे करेगी ‘गृह लक्ष्मी’ का मुकाबला
  • बजरंग दल और PFI पर बैन—कांग्रेस
  • UCC को आगे बढ़ाएंगे— जेपी नड्डा
  • सर्वे में बीजेपी की बढ़त पड़ेगी कांग्रेस पर भारी
  • चुनाव से पहले सर्वे पर सियासत जारी

एक ओर जहां बीजेपी को दक्षिण भारत में सियासी विस्तार करने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस भी बड़ी जीत की तलाश है। ताजा जीत के साथ दक्षिण भारत में बीजेपी अपना पक्ष मजबूत करना चाहेगी। दरअसल एक साल बाद 2024 लोकसभा चुनाव होन हैं। ऐसे में कांग्रेस को भी विपक्ष की एकता की अटकलों के बीच नेतृत्व की दावेदारी के लिए जीत दर्ज करनी होगी। कांग्रेस के नेता भी कह रहे हैं कि कर्नाटक में जीत मिलती है तो ये जीत उसके लिए बूस्टर साबित होगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

2018 की स्थित में कांग्रेस की स्थित मजबूत

आंकड़े बताते हैं कि कर्नाटक में इस बार भी चुनाव में बीजेपी का पलड़ा भारी रहेगा। हालांकि कांग्रेस भी मजबूत स्थिति में है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव की तुलना में कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार सुधरेगा।। लेकिन सर्वे में यह बताया गया है कि दोनों दल में काटे की टक्‍कर रहेगी। बता दें कि दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक की गद्दी पर कौन सा दल काबिज होने वाला है। इसबीच चुनाव से पहले सामने आए सर्वे ने बीजेपी के लिए अच्छी संभावनाएं जताई हैं।

बीजेपी 105 सीटों पर कर सकती है कब्जा

प्री-पोल सर्वे में बीजेपी को 105 सीटों पर बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि 2018 में बीजेपी को इस राज्य में 104 सीट ही मिली थीं। सर्वे में इस बार कांग्रेस 87 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। बीते चुनाव में पार्टी को 78 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। वहीं 2018 में 37 सीटें जीतने वाली जनता दल एस को इसबार 5 सीटों का नुकसान हो सकता है। सर्वे में इस पार्टी को करीब 32 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि कर्नाटक के सियासी इतिहास को देखें तो साल 1985 के बाद सत्तारूढ़ दल ने कभी चुनाव नहीं जीता। ऐसे में प्री पोल सर्वे अगर सही साबित होते हैं तो संभव है कि राज्य में बीजेपी फिर से सरकार बना ले। बता दें साल 2018 में भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर शुरुआत में गठबंधन सरकार बनाई? जो ज्यादा दिन नहीं चल सकी और विधायकों की बगावत के बाद बीजेपी ने कर्नाटक की सत्ता हासिल कर ली थी।

अब बात घोषणा पत्र की, बीजेपी ने एनआरसी यूसीजी की बात

सोमवार को ही बीजेपी ने राज्य में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया था। इसमें पार्टी ने राज्य में चुनाव जीतने पर यूसीसी और एनआरसी लागू करने के साथ कई बड़े वादे किये हैं। साथ ही गरीबी रेखा के नीचे परिवारों को आधा लीटर नंदिनी दूध हर दिन दिया जाएगा।इतना ही नहीं हर महीने परिवार के हर सदस्य को 5 किलो चावल के साथ 5 किलो बाजरा मिलेगा। बीजेपी ने गणेश चतुर्थी,उगादी और दिपावली के त्यौहार पर गरीब बीपीएल परिवारों को तीन मुफ्त गैस सिलेंडर भी देने की बात कही गई है।

कांग्रेस का एलान बजरंग दल और पीएफआई को करेंगे बैन

बीजेपी के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा के लिए अपने घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है उसकी सरकार बनी तो कर्नाटक में बजरंग दल ही नहीं PFI पर भी बैन लगाया जाएगा। चुनावी वादे में कांग्रेस ने कहा धर्म के नाम पर नफरत नहीं फैलाने दी जाएगी। ऐसा करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया है कि हर पंचायत में समरसता समिति का गठन किया जाएगा। कांग्रेस ने चुनावी घोषणा करते हुए दो सौ यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया है। इसके अलावा गृहलक्ष्मी महिलाओं को 2 हजार रुपये हर माह दिए जाएंगे। गृह ज्योति में 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के पास जारी किये जाएंगे। साथ ही परिवार के हर सदस्य को 10 किलो चावल दिया जाएगा। इसके साथ ही कई चुनावी वादे और दावे किये गये हैं।

Post Views: 271
Tags: Bajrang Dalban on BJPGriha LakshmiPFI active even after the banwho will be in power in KarnatakaWhose government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version