Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

रिहाई के मामले में संगठनों पर क्यों भड़क रहे हैं सुशील मोदी ?

DigitalDesk by DigitalDesk
May 1, 2023
in पटना, बिहार, राजनीति
0
रिहाई के मामले में संगठनों पर क्यों भड़क रहे हैं सुशील मोदी ?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह की हाल ही में जेल से रिहाई हुई है। उनके साथ 27 दुर्दांत अपराधियों को भी छोड़ दिया गया है। ये सब इसलिए संभव हुआ है कि राज्य की नीतीश सरकार ने नियमों में बदलाव कर इनके रिहा होने का रास्ता साफ कर दिया। इसी मामले में यूपी आइएएस एसोसिएशन सहित कई संगठनों ने आपत्ति दर्ज की थी और नियमों में हुए बदलाव पर पुन: विचार करने की मांग की थी। लेकिन बिहार में ऐसे कोई विरोधी स्वर नहीं उठे,जिस पर भाजपा सांसद सुशील मोदी भड़क उठे।

.      नियमों के बदलाव पर उठाए सवाल
.      बिहार में अधिकारियों के संगठन की चुप्पी पर नाराजगी
.      दिनकर की कविता का किया जिक्र
.      मुुख्यमंत्री नीतीश पर साधा निशाना
.      धारा 353 का किया जिक्र

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

इस पूरे मामले पर बिहार में बीते कई दिनों से राजनीति उबल रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुशील मोदी ने कैदियों की रिहाई पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। उन्होने राज्य के आइएएस एसोसिएशन पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहा कि एक दलित आइएएस अधिकारी कृष्णैया की गोपालगंज में खुलेआम हत्या होती है। इस मामले में पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन सिंह को दोषी करार दिया गया, जिसके कारण उन्हे उम्रकैद की सजा हुई थी। लेकिन नियमों में बदलाव कर उन्हे जेल से रिहा कर दिया गया है। इस तरह से रिहाई के लिए नियमों में बदलाव की निंदा पूरे देश में हो रही है। कई अधिकारी संगठनों ने भी आपत्ति दर्ज की है। लेकिन बिहार के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं, इन्हे किसका डर सता रहा है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा संघ और आइएएस एसोसिएशन की राज्य इकाई की चुप्पी काफी निंदनीय है। मोदी ने कहा कि ये हत्या महज कृष्णैया की नहीं है बल्कि एक ऐसे अफसर की हत्या है जो अपनी डियूटी पर थे। इतने बड़े मामले पर बिहार के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

निंदा प्रस्ताव तक पारित नहीं किया

बिहार के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सांसद सुशील मोदी ने कहा कि कृष्णैया हत्याकांड के दोषी की रिहाई पर अधिकारियों के संगठनों ने विरोध करना मुनासिब नहीं समझा। ज्यादा नहीं तो कम से कम एक निंदा प्रस्ताव ही पारित कर देते,लेकिन ये सब करने की संगठन हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। अफसरों की इस तरह की चुप्पी पर मोदी ने राष्ट्रकवि दिनकर की पंक्ति याद करते हुए कहा कि ‘जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनका भी इतिहास।

आइपीसी की धारा-353 का दिया हवाला

सांसद मोदी ने आईपीसी की धारा 353 का जिक्र करते हुए कहा कि यह धारा उस समय लगती है जब किसी लोकसेवक के कामकाज में बाधा डाली जाती है। लेकिन ये धारा किसी अन्य सिविल व्यक्ति पर लागू नहीं होती है। उन्होने सवाल करते हुए कहा कि क्या इस अंतर को राज्य की बिहार सरकार खत्म करेगी। इसी तरह लोकसेवकों को विशेष सुरक्षा के लिए कानून है तो कुछ कानून उन पर प्रतिबंध भी लगाते हैं। जैसे लोक सेवकों को आम लोगों की तरह चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है और न ही वे राजनैतिक गतिविधयों में शामिल हो सकते हैं। फिर यहां भी इस तरह के नियमों को खत्म कर देना चाहिए।

बचकाना है मुख्यमंत्री का तर्क

सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस तर्क को बचकाना बताया जिसमें उन्होंने लोकसेवक और आम नागरिक में अंतर समाप्त करने जैसा कथित बयान दिया था।मोदी ने कहा कि यदि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी को सुरक्षा के लिए अतिरिक्त नियम कानून हैं तो उसके पीछे कारण भी हैं। इससे अधिकारियों का मनोबल बना रहे और वे निडर होकर अपना काम करते रहें। उन्होने सवाल करते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेल के नियमों में बदलाव के बाद सभी कानूनी में क्या ऐसी ही समानता ला सकते हैं।

Post Views: 195
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version