Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

किसानों की एक घोषणा ने उड़ा दी सरकार की नींद !

किसानों की रणनीति बढ़ाएगी दिक्कत

DigitalDesk by DigitalDesk
May 1, 2023
in दिल्ली, राजनीति
0
किसानों की एक घोषणा ने उड़ा दी सरकार की नींद !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में हुआ किसान आंदोलन पूरी दुनिया में चर्चित रहा। इतना बड़ा प्रदर्शन कि विदेशी मीडिया ने भी कवर किया था। एक बार फिर किसानों ने कुछ इस तरह की घोषणा की ​है जिससे सरकार की नींद उड़ सकती है। किसान जिस रणनीति पर काम कर रहे हैं वो चौंकाने वाली है। वजह ये है कि दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहीं महिला पहलवानों के समर्थन में किसान खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए अपनी आगामी योजना का भी खुलासा किया है।

.      चुनावी राज्यों में किसान करेंगे बड़ा आंदोलन
.      महिला पहलवानों के समर्थन में उतरा संयुक्त किसान मोर्चा
.      भाजपा सांसद की गिरफ्तारी की मांग
.      मीडिया पर लगाया पक्षपात का आरोप
.      नवंबर से शुरु होगा किसान आंदोलन

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग पर डटे पहलवानों के समर्थन में पहुंचे किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि हम किसी भी बेटी के मान सम्मान के लिए के लिए हमेशा साथ खड़े हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने बृजभूषण की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचा कर रहेगें। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक दर्शनपाल सिंह का कहना है कि बेटियों की गरिमा और इज्जत बचाने के लिए बृजभूषण सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

मीडिया से खफा हुए किसान

जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को लेकर मीडिया के रुख पर किसानों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए यहां तक कह दिया कि मीडिया प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर भाजपा सांसद और यौन शोषण का आरोपी बृजभूषण सिंह का समर्थन कर रही है। इस मौके पर मौजूद पहलवानों ने कहा कि बृजभूषण जैसे आरोपी को मीडिया में बिलकुल जगह नहीं मिलनी चाहिए। पहलवान बजरंग पूनिया ने दावा करते हुए कहा कि यहां बैठे एक भी पहलवान का कोई आपराधिक रिकॉर्ड हो तो बताएं। जबकि मीडिया को बृजभूषण सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड पर भी नजर डालना चाहिए। बता दें कि देश के शीर्षस्थ न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी बृजभूषण पर दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं।

किसानों की रणनीति बढ़ाएगी दिक्कत

संयुक्त किसान मोर्चा ने महिला पहलवानों की मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन की आगामी रणनीति की घोषणा की है। तमाम किसान संगठनों का नेतृत्व करने वाले संयुक्त किसाना मोर्चा ने चुनावी राज्यों में बड़ा आंदोलन करने की घोषणा की है। एसकेएम के संयोजक दर्शन सहित कई किसानों ने कहा कि मध्य प्रदेश,तेलंगाना,छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। इसलिए इन राज्यों को ध्यान में रखते हुए किसानों ने अपनी आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई है। चुनावी राज्यों में आंदोलन करने की हमारी योजना तैयार है। जहां तक मांगों का सवाल है तो एमएसपी की गारंटी,कर्ज माफी,फसल बर्बादी पर बेहतर बीमा योजना और किसानों की पेंशन जैसे मुद्दों के अलावा विद्युत संशोधन बिल को वापस लेना भी हमारी मांग में शामिल रहेंगे।

26 नवंबर को दिल्ली में होगी बड़ी रैली

किसान नेताओं ने आव्हान करते हुए कहा कि उपरोक्त मांगों को लेकर शुरु किए जाने वालें आंदोलन की शुरुआत दिल्ली में 26 नवंबर को बड़ी रैली के साथ करेंगे। दिल्ली में रैली पर उन्होंने कहा कि इसी दिन तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले आंदोलन की बरसी भी मनाई जाएगी। जिसके तहत देश के अलग अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। सरकारी कॉरपोरेट समर्थक नीति की खिलाफत करते हुए किसानों ने कहा कि लखीमपुर खीरी में 4 किसानों के कुचलने वाले मामले पर भी किसान अपनी रणनीति बना रहे हैं और हम लोगों ने आगामी 6 माह की योजना तैयार की है।

Post Views: 126
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version