Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

केजरीवाल को भाजपा सरकार ने दी बड़ी राहत

गोवा पुलिस ने इसलिए भेजा था समन

DigitalDesk by DigitalDesk
April 27, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
केजरीवाल को भाजपा सरकार ने दी बड़ी राहत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भाजपा लगातार हमले कर रही है। हाल ही में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल को घर के रिनोवेशन पर करोड़ों फूंकने के आरोपों के साथ कटघरे में खड़ा किया था। उधर से आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि देश के महत्वपूर्ण मुदृदों से भाजपा ध्यान भटकाना चाहती है इसलिए अनर्गल आरोप लगा रही है।
आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच चल रही सियासी तनातनी के बीच एक बड़ी खबर ये आ गई कि भाजपा शासित राज्य गोवा ने अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दे दी है। राहत ये है कि 27 अप्रैल को केजरीवाल की पेशी थी,लेकिन गोवा पुलिस ने समन वापस लेकर उन्हे बड़ी राहत दे दी है।आप संयोजक केजरीवाल को ऐसे समय में राहत मिली है जब भाजपा चौतरफा हमलावर है। दिल्ली से लेकर गुजरात तक केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी हैं। गुजरात के न्यायालय ने उन्हे डिग्री वाले विवाद को लेकर समन भेजा है। उसका कोई निपटारा होता इसके पहले दिल्ली में सीएम हाउस पर कथित तौर पर किए 45 करोड़ रुपए के खर्चे का आरोप भाजपा ने जड़ दिया। जबकि शराब घोटाले को लेकर भाजपा पहले से हर रोज आरोपों के तीर छोड़ रही है।

गोवा पुलिस ने इसलिए भेजा था समन

पिछले साल 2022 में गोवा विधानसभा के चुनाव थे और आम आदमी पार्टी पर सरकारी संपत्ति को खराब करने का आरोप इसलिए लगा था कि सरकारी भवन और अन्य सरकारी स्थलों पर पोस्टर लगाए गए थे। आप के इन पोस्टरों पर विवाद बढ़ा और पार्टी प्रमुख होने के नाते गोवा पुलिस ने समन भेज दिया। 27 अप्रैल को केजरीवाल की पेशी थी। इसके पहले ही गोवा पुलिस कोर्ट में अर्जी देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को जारी समन को वापस ले रही है। आपको बता दें कि सार्वजनिक संपत्त्यिों पर चिपकाए गए पोस्टरों पर कड़ी व्यक्त करते हुए गोवा पुलिस ने 13 अप्रैल को सीआरपीसी की धारा 41 (ए) के तहत नोटिस जारी किया था।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

यहां सुना गया मामला

इस पूरे मामले पर बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय की गोवा पीठ में हुई। पीठ के न्यायमूर्ति महेश सोनाक और न्यायमूर्ति वाल्मीकि मेनेजेस के समक्ष गोवा पुलिस ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जारी समन वापस लेने जा रही है केजरीवाल के अधिवक्ता सुबोध कंटक ने बताया कि अब याचिका को निस्तारित कर दिया गया है।

Post Views: 209
Tags: Arvind Kejriwal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version