Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:देवभूमि में बर्फबारी,दर्शन के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,दिल्ली पहुंचे सूड़ान में फंसे भारतीय

DigitalDesk by DigitalDesk
April 27, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देवभूमि उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम मंदिर के कपाट गुरुवार को दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी। गुरुवार सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर कपाट श्रद्धालुओं के खोल दिये गये। कपाट खुलने से पहले मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आर्मी बैंड की मधुर धुन और जय बद्री विशाल के नारों के बीच बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गये।

ऑपरेशन कावेरी,सूड़ान में फंसे भारतीय नागरिकों का पहल जत्था पहुंचा दिल्ली

सूडान सेना और अर्धसैनिक बल के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से सुलग रहा है। यहां करीब 3000 भारतीय फंसे हुए हैं। भारत सरकार ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है। इसके तहत बुधवार रात को 360 भारतीयों को लेकर पहली उड़ान दिल्ली पहुंच गई। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लोगों ने भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद और पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। सूडान से लौटे भारतीय नागरिकों का कहना है भारत सरकार ने हमारा बहुत साथ दिया। बड़ी बात यह है कि हम यहां सुरक्षित पहुंच गए क्योंकि यह बहुत खतरनाक था। वे पीएम मोदी और भारतीय सरकार को धन्यवाद देते हैं।

Related posts

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

October 20, 2026
Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026

बंगले की साज सज्जा पर 45 करोड़ खर्च कर फंसे केजरीवाल, बीजेपी ही नहीं कांग्रेस भी हमलावर हुई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले को लेकर घमासान मच गया है। बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक आम आदमी पार्टी पर हमलावर हैं। केजरीवाल का एक दशक पुराना वह शपथ पत्र दिखा रही हैं। जिसमें उन्होंने कभी वीआईपी ट्रीटमेंट ना लेने की सौगंध खाई थी। दावा किया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल के बंगले की मरम्मत और साज-सज्जा में 45 करोड़ रुपये खर्च किये गए। केजरीवाल के बंगले की मरम्मत उस वक्त हो रही थी जब दिल्ली कोरोना वायरस से जूझ रही थी।

दंतेवाड़ा नक्सली हमला,सीएम भूपेश का कर्नाटक दौरा रद्द, आज जाएंगे शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का कर्नाटक दौरा स्थगित हो गया है। वे शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने आज गुरुवार को दंतेवाड़ा जाएंगे। बता दें छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक दिन पहले बुधवार को बड़ा नक्सली हमला हुआ था। इसमें 11 जवान शहीद हो गए थे। दंतेवाड़ा के अरनपुर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स को लेकर जा रहे वाहन पर IED हमला हुआ था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना कर्नाटक दौरा स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को दंतेवाड़ा जाकर खुद शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे और ज़मीनी स्थिति का आंकलन करेंगे।

फरार शाइस्ता के मददगारों का खुलासा, वकीलों सहित 20 लोगों की पहचान

उमेश पाल मर्डर केस में आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। इस केस में आरोपी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। यूपी पुलिस के ओर से शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जबकि उसकी तलाश में यूपी एसटीएफ और जांच एजेंसियां जगह-जगह दबिश दे रही हैं। लेकिन इस दौरान जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने शाइस्ता परवीन की फरारी में मदद करने वाले सात वकीलों और 20 अन्य मददगार को चिन्हित किया है। मददगार शाइस्ता परवीन को आर्थिक तौर पर भी मदद कर रहे हैं।

Tags: absconding ShaistaAtiq AhmedCM BhupeshDantewada Naxalite attackDevbhoomidevoteesdoors of Badrinath Dham openIndians stranded in SudanKarnataka tour canceledOperation KaveriSnowfallumesh pal murder case
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version