Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जोधपुर

पायलट के आरोप से वसुंधरा खफा,किससे कहा— वे खुद को पंसारी समझ लेते हैं, नींबू के रस और दूध का कोई मेल नहीं

DigitalDesk by DigitalDesk
April 22, 2023
in जोधपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Sachin Pilot Vasundhara Raje Scindia
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने गहलोत के साथ मिलीभगत के आरोप पर सचिन पायलट को निशाने पर लिया है। वसुंधरा राजे ने पायलट का नाम लिए बिना कहा- कई लोग षड्यन्त्रपूर्वक एक ही झूठ बोलते आ रहे हैं कि ‘वो तो मिले हुए हैं, उनमें तो मिलीभगत हैं’। जिनसे सिद्धांत नहीं मिलते, विचारधारा नहीं मिलती, रोज-रोज जो कर्णभेदी व अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उनसे मिलीभगत कैसे सम्भव है? क्या कभी दूध और नींबू रस आपस में मिल सकते हैं? कुछ नये-नये राजनीतिज्ञों में ये जरूर होता है। उन्हें हल्दी की गांठ क्या मिल जाती है, वे खुद को पंसारी समझ लेते हैं। न छोटों से सद व्यवहार और न बड़ों का सम्मान। पर हमारी भाजपा में ऐसा नहीं है।

  • गहलोत के साथ मिलीभगत पर दी प्रतिक्रिया
  • पायलट के आरोपों पर वसुंधरा राजे खफा
  • राजे ने झूठ बताया और आरोपों को किया खारिज
  • ‘दूध और नींबू के रस का नहीं हो सकता कोई मेल’
  • ‘साजिश के तहत झूठ फैलाया जा रहा’
  • ‘क्या दूध और नींबू का रस कभी मिल सकता है’
  • ‘झूठे आरोप लगाए बिना कुछ लोगों को चैन नहीं मिलता’

वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वसुंधरा राजे ने सूरतगढ़ में विश्नोई समाज द्वारा आयोजित जम्भेश्वर मंदिर कलश स्थापना समारोह में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया-विश्नोई समाज के 29 नियमों में झूठ नहीं बोलना, निंदा नहीं करने, अहंकार का त्याग, चोरी नहीं करने जैसे कई ऐसे नियम हैं, जिनकी हम सभी को पालना करनी चाहिए। लेकिन आज राजस्थान में कई ऐसी चीजे हो रही हैं जो सर्वसमाज के विरुद्ध हैं। कई लोगों को तो निन्दा और झूठे आरोप लगाए बिना नींद ही नहीं आती, लेकिन झूठे आरोप उसी पर लगते हैं, जो विपक्ष की नींद उड़ा कर रखें।हमें ‘अहंकार के त्याग’ नियम का अनुसरण करना चाहिए। कुछ नये-नये राजनीतिज्ञों में ये जरूर होता है। उन्हें हल्दी की गांठ क्या मिल जाती है, वे खुद को पंसारी समझ लेते हैं। न छोटों से सद व्यवहार और न बड़ों का सम्मान। पर हमारी भाजपा में ऐसा नहीं है।

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

भ्रष्टाचार राहत कैम्प लगाने का दिया सुझाव

वहीं वसुंधरा ने कहा कांग्रेस की गहलोत सरकार महंगाई राहत कैंपों का दिखावा कर रही है। जब कैंप लगाना ही है तो इन्हें भ्रष्टाचार राहत कैम्प लगाने चाहिए। जिससे महंगाई अपने आप कम हो जाएगी। उन्होंने कहा राजस्थान राज्य की जनता को समझना चाहिए कि जो पूरे समाज का भला कर सके। ऐसे लोगों का ही साथ दें, जिससे आपके आशीर्वाद से एक बार फिर सत्ता में आकर हम आपकी सेवा कर सके। अपने राजस्थान का विकास कर सकें, इसे उन्नत प्रदेश बना सके।

Post Views: 365
Tags: #Sachin PilotAshok GehlotKhan scamRajasthan governmentVasundhara Raje Scindia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version