Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मप्र में अवैध मदरसों शिकंजा कसेगी सरकार,शिवराज ने दिये सर्वे के निर्देश

DigitalDesk by DigitalDesk
April 19, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
illegal madrassas in MP
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में अवैध मदरसों को लेकर शिवराज सख्त कदम उठाने जा रही है। अवैध मदरसों पर सीएम शिवराज ने सख्त निर्देश देते हुए सर्वे करने की बात कही है। साथ ही इन मदरसों में दी रही शिक्षा का भी पता लगाने के निर्देश जारी किये गये हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा है कि वो राज्य के सभी अवैध मदरसों का सर्वे कराएं। इसके अलावा इन अधिकारियों से कहा गया है कि वो इन मदरसों में दी जा रही शिक्षा की भी समीक्षा करें।

  • सीएम शिवराज ने की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक
  • अवैध मदरसों पर शिवराज सरकार सख्त
  • सरकार ने दिए अवैध मदरसों के सर्वे के निर्देश
  • मदरसों में दी रही तालिम का पता लगाने के निर्देश

मध्य प्रदेश भी उत्तरप्रदेश की राह पर चलता नजर आ रहा है। यहां सरकार अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। दरअसल बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई थी। राज्य के गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी और कहा अब मध्यप्रदेश में मदरसों पर सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा सरकार कट्टरता का पाठ पढ़ाने वालों पर नजर रखेगी ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अवैध मदरसे और संस्थान जहां कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा है उनका भी रिव्यू किया जायेगा। PFI जैसे संगठनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश जारी किये गये हैं।

Related posts

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

March 10, 2026
SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

March 10, 2026

सीएम हाउस में हुई अहम बैठक

बता दें सीएम हाउस में हुई इस बैठक में गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा के साथ डीजीपी सुधीर सक्सेना, एसीएस होम राजेश राजोरा, एडीजी आदर्श कटियार के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीएम शिवराज ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम हाउस में बड़ी बैठक की। जिसमें कई दिशा निर्देश दिए गए। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में सरकार अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई कर सकती है। शिवराज सरकार बड़ा ऐक्शन ले सकती है। सीएम शिवराज ने इस संबंध में अधिकारियों को महत्वपूर्ण आदेश दिया है।

सोशल मीडिया पर रहेगी सरकार की नजर

सीएम ने बैठक में अपने अधिकारियों को राज्य के सभी अवैध मदरसों का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा इन अधिकारियों से कहा गया है कि वे इन मदरसों में दी जा रही तालिम की भी समीक्षा करें। सीएम शिवराज ने अधिकारियों से ये भी कहा है कि मदरसे में किस प्रकार की तालिम दी जा रही है इसकी समीक्षा होना चाहिए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश सीएम सीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। जिससे प्रदेश में गलत और संवेदनशील जानकारियां सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट न कर सके।

 

Post Views: 114
Tags: Government will tighten the screws CM Shivrajillegal madrassas in mp
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version