Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

बीजेपी नेताओं पर कांग्रेसी डोरे,कई पूर्व मंत्रियों पर ‘दिग्विजयी’ नजर, ये बदल सकते हैं पाला!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 19, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Madhya Pradesh Assembly Election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की नजर बीजेपी के उन बड़े नेताओं पर है जो पार्टी से किसी न किसी कारण के चलते नाराज हैं। खासकर पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों पर कांग्रेस ने डोरे डालना शुरु कर दिए हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह लगातार बीजेपी के ऐसे नेताओं के संपर्क कर रहे हैं। माना जा रहा है चुनाव से पहले बीजेपी के कई बड़े चेहरे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

  • सिंधिया के बीजेपी में आने से बदला सियासी गणित
  • सिंधिया के साथ आए थे कई नेता
  • बीजेपी के दिग्गजों की सीट पर हैं अब काबिज
  • मिशन 2023 की राह में कांट बिछा सकते है असंतुष्ट नेता
  • बीजेपी के कई दिग्गज नेता हैं पार्टी से नाराज
  • नाराज नेता बन सकते हैं मिशन-2023 की राह में मुसीबत
  • बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्रियों पर कांग्रेस की नजर
  • बीजेपी नेताओं के निरंतर संपर्क में कांग्रेस के बड़े नेता

अपनों के साथ बीजेपी के रुठों पर भी नजर

दिग्विजय सिंह इन दिनों प्रदेश की उन विधानसभा सीटों के दौरे पर हैं जहां पिछले ​चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। इन सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ यहां बीजेपी के असंतुष्ट नेताओं से भी संपर्क कर रहे हैं। दरअसल पूर्व मंत्री जयंत मलैया, डॉ.गौरीशंकर शेजवार, दीपक जोशी, रामकृष्ण कुसमरिया जैसे कई नाम हैं, जिनकी नाराजगी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। ऐसे में कांग्रेस के बड़े नेता बीजेपी के ऐसे नेताओं के निरंतर संपर्क में हैं। बता दें इन नेताओं में से कई से ऐसे हैं जिनसे उनकी परंपरागत सीट छीन कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पार्टी में शामिल हुए नेता को तोहफे में दे दी गई है। जहां से सिंधिया के ये समर्थक चुनाव भी जीत गए ऐसे में सियासी जमीन तलाशने के लिए ये नेता चुनाव से पहले बीजेपी से किनारा कर कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

2020 के उप चुनाव ने बदली सियासी तकदीर

दरअसल मध्य प्रदेश बीजेपी में 2020 के बाद परिस्थितियां बदल गई हैं। जिसकी जड़ में सिंधिया और उनके समर्थक हैं जो कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए थे। ऐसे में सिंधिया समर्थकों को 2020 में हुए उपचुनाव में उन सीटों पर मौका दिया गया था जहां बीजेपी के पुराने चेहरे चुनाव लड़ा करते थे, लेकिन उन्हें मौका न देकर सिंधिया समर्थकों को आगे कर दिया गया। ऐसे में नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिएए अपनों से ही मुसीबत का सबब बन सकते हैं।

बीजेपी से नाराज हैं ये नेता

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन अपनी बेटी मौसम को टिकट देने के लिए पार्टी पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि पार्टी की फिलहाल मौसम को टिकट देने की मंशा नहीं। ऐसे में
इन्कार किया तो संभव है बिसेन भी पैंतरा बदल सकते हैं, या उनकी बेटी मौसम को कांग्रेस टिकट दे सकती है।

मलैया के ट‍ि‍कट पर संशय बरकरार

वहीं दमोह क्षेत्र से कद्दावर नेता और पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया भी फिर से यहां चुनावी ताल ठोंक रहे हैं, वे अपने को नहीं तो अपने बेटे को ​बीजेपी से टिकट दिलाने की मंशा रखते हैं।
दमोह सीट से फिलहाल कांग्रेस विधायक। मलैया की उम्र और उपचुनाव में उनके बेटे पर लगे भितरघात के आरोप के चलते बीजेपी उन्हें टिकट देती है या नहीं इस पर संशय बरकरार है। ऐसे में कांग्रेस भी मलैया पर नजर रखे हुए हैं। बीजेपी से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में
कांग्रेस मलैया पर दांव खेल सकती है।

गौरशंकर शेजवार को बेटे के सियासी भविष्य की चिंता

पार्टी सूत्र बताते हैं कि बीजेपी में इन दिनों लूप लाइन में चल रहे पूर्व मंत्री डॉ.गौरीशंकर बिसेन अपने बेटे मुदित शेजवार के सियासी भविष्य को लेकर चिंतित हैं। दरअसल शेजवार की विधासभा सीट रही सांची पर भी सिंधिया फैक्टर काम कर रहा है। यहां मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री और सिंधिया समर्थक प्रभुराम चौधरी का कब्जा है। ऐसी दशा में डॉ.शेजवार के बेटे मुदित शेजवार के सियासी भविष्य पर संकट के बादल छा गए हैं। बता दें मुदित पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी थे लेकिन उन्हें प्रभुराम चौधरी ने चुनाव हार दिया था। तब प्रभुराम कांग्रेस में हुआ करते थे आज बीजेपी में हैं। ऐसे में कांग्रेस के नेता शेजवार से लगातार संपर्क कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस ने प्रभराम चौधरी के खिलाफ शेजवार को चुनाव मैदान में उतरने का प्रस्ताव भी दिया है।

इस बार ‘हॉट’ रहेगी हाटपिपलिया

देवास जिले की हाटपिपया विधानसभा सीट से कभी पूर्व मंत्री दीपक जोशी मैदान में उतरा करते थे। अब यह कांग्रेस से आए मनोज चौधरी के पास है। ऐसे में पूर्व सीएम स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे दीपक का सियासी भविष्य भी संकट में है। क्योंकि साल 2020 में हुए विधानसभा के उपचुनाव के दौरान भी दीपक जोशी ओर दिग्विजय सिंह के बीच कई मुलाकातें हुई थीं। तब भी कयास लगाए जा रहे थे कि दीपक जोशी कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि तब वे मनमसोस कर रहे गए, लेकिन अब बदले हुए माहौल में दीपक जोशी भी मंथन में जुटे हैं। अपने समर्थकों से राय ले रहे है तो वहीं कांग्रेस नेता भी उनसे संपर्क बनाए हुए हैं।

देखें वीडियो-

Post Views: 211
Tags: BJPCongressDigvijay SinghFormer Minister
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version