Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कौन हैं जगदीश शेट्टार,कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए कितना बड़ा नुकसान, क्यों थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

DigitalDesk by DigitalDesk
April 17, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
bjp shettar Congress
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार सोमवार को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के ऑफिस पहुंच पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें विधानसभा चुनाव से पहले इसे भाजपा के लिए चुनाव से पहले बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज होने पर उन्होंने पिछले रविवार के दिन ही विधानसभा से भी अपना इस्तीफा दे दिया था।लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले शेट्टार अब बीजेपी के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

  • चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका
  • लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं शेट्टार
  • शेट्टार बीजेपी के लिए साबित हो सकते हैं घातक
  • पूर्व सीएम ने छोड़ा बीजेपी का साथ
  • शेट्टार ने थामा कांग्रेस का हाथ
  • रविवार को दिया था इस्तीफा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कल ही बीजेपी से इस्तीफा दिया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वे सारे कयास सच साबित हुए। आखिरकार उन्होंने भाजपा को छोड़कर छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बीजेपी से इस्तीफा देते समय शेट्टार ने कहा था कि उन्होंने भारी मन से पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि वह जल्द ही अपनी भविष्य की राह और योजनाओं को लेकर कोई खुलासा करेंगे और विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करेंगे, इसके बाद वे कांग्रेस में चले गए।

Related posts

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

March 10, 2026
SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

March 10, 2026

टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा जगदीश शेट्टार से कोई मांग नहीं की गई है और कांग्रेस पार्टी की ओर से उनसे कोई वादा नहीं किया गया है। कांग्रेस में शामिल होने के लिए उन्हें पार्टी के सिद्धांतों को स्वीकार करना होगा और पार्टी नेतृत्व को भी स्वीकार करना होगा। हम चाहते हैं कि यह देश एकजुट रहे और केवल कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है। बता दें कि शेट्टार को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था, जिससे शेट्टार खफा हो गए थे। पार्टी ने शेट्टार को शांत करने की कोशिश की लेकिन शेट्टार सहमत नहीं हुए और अंततः पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

केन्द्रीय नेतृत्व की नहीं सुनी कोई बात

वहीं बीजेपी की ओर से सीएम बसवराज बोम्मई के साथ केंद्रीय मंत्रियों प्रल्हाद जोशी और धर्मेंद्र प्रधान ने रुठे शेट्टार को मनाने की पूरजोर कोशिश की थी। ​लेकिन वे नाकाम रहे। सीएम बोम्मई ने कहा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की ओर से शेट्टार को दिल्ली में बड़े पद का आफर दिया था। सीएम ने कहा शेट्टार से उन्होंने भी वादा किया था कि उनकी पसंद के उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा। लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

बीजेपी को 25 सीटों पर नुकसान

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता जगदीश शेट्टार ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर पार्टी को नया अल्टीमेटम दिया था। पूर्व सीएम बीजेपी की ओर से हुबली-धारवाड़ मध्य प्रदेश से विधानसभा चुनाव का टिकट लेने के लिए खुलकर सामने आ गए थे। शेट्टार जिन्हें पार्टी आलाकमान ने हुबली-धारवाड़ से विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए कहा था लेकिन फिर से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनका टिकट कटा तो पार्टी को राज्य में कम से कम 20 से 25 सीटों का नुकसान होगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से भाजपा को पहले ही अल्टीमेटम दिया गया था।

 

Post Views: 154
Tags: Jagadish Shettarkarnataka assembly election bjp Congress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version