Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश लखनऊ

पहले अतीक अब उसके हत्यारों से क्यों परेशान है यूपी पुलिस

अतीक पांच बार रहा विधायक

DigitalDesk by DigitalDesk
April 17, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार
0
पहले अतीक अब उसके हत्यारों से क्यों परेशान है यूपी पुलिस
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पहले अतीक अब उसके हत्यारों से क्यों परेशान है यूपी पुलिस
लगता उत्तर प्रदेश पुलिस के नसीब में आम जनता से ज्यादा अपराधियों की सुरक्षा करना ही लिखा है। अपराधी भी कोई मामूली नहीं,बल्कि ऐसे धुरंधर जिनके नाम सुनते रुह कांप जाती है। पहले डॉन माफिया अतीक अहमद और अशरफ की सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस परेशान थी और ऐन वक्त पर पूरी की पूरी सुरक्षा धरी रह गई, जब मीडिया के सामने तीन आरोपियों ने दोनों को छलनी कर दिया। अब इन तीनों आरोपियों की सुरक्षा बड़ी चुनौती है। चॅूकि अतीक और अशरफ की सुरक्षा में हुई चूक का कलंक यूपी पुलिस पर लग रहा है इसलिए ये बड़ी जिम्मेदारी हो गई है कि नैनी जेल में कहीं कोई ऐसी गलती न हो जो पु​लिस के लिए समस्या बन जाए। यही कारण है कि अब यूपी पुलिस फूंक फूंककर कदम रख रही है।
. अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखे गए अतीक की हत्या के आरोपी
. नैनी जेल में हैं तीनो आरोपी
. इसी जेल में अतीक का बेटा अली है
. अतीक के कई गुर्गे भी इसी जेल में हैं
. तीनों आरोपियों को इन गुर्गो से बचाना बड़ी चुनौती
नैनी सेंट्रल जेल में अतीक की हत्या के आरोपी लवलेश तिवारी,मोहित उर्फ सन्नी और अरुण मौर्य को हाई सिक्यूरिटी के साथ अलग ही सेल में रखा गया है। इसी जेल में अतीक का बेटा अली और उसके कई गुर्गे भी बंद है। माना जा रहा है कि ये गुर्गे कहीं तीनों आरोपियों पर हमला न कर दें, इसके लिए काफी सावधानी रखी जा रही है। जेल प्रशासन इनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फूंक फूंककर कदम रख रहा है। यहां हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिस पर जेल स्टाफ सहित वरिष्ठ अधिकारी नजर रख रहे हैं। आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता भी सहआरोपी है। इनके पांच बेटों में से एक असद का हाल ही में यूपी एसटीफ ने एनकाउंटर किया है।
अतीक पांच बार रहा विधायक
साल 1989 तक अपने क्षेत्र में अतीक ने काफी दबदबा बना लिया था जिसके चलते इलाहाबाद के वेस्ट से विधायक बन गया। अपनी दहशत की दम पर अतीक पांच बार यहां से विधायक बना। समाजवादी पार्टी ने अतीक को अपने टिकट पर 2004 में लोकसभा का उम्मीदबार बनाया जिससे वह चुनाव जीतकर लोकसभा में सांसद बन गया।
किसी से भी भिड़ता था अतीक
नैनी जेल में अतीक और उसका बेटा दोनों थे। अतीक कई बार अपने बेटे अली से मिलने के लिए जिद करता रहा है। लेकिन नियमों के मुताबिक उसे उसके बेटे से नहीं मिलने दिया गया। इस पर कई बार उसने बंदी रक्षकों से न केवल बहस की बल्कि उनसे हाथापाई करने पर भी उतारु हो गया था।
मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की बढ़ी सुरक्षा
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरी कैबिनेट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सहित सभी मंत्रियों की सुरक्षा चौकन्नी की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम और डिप्टी सीएम सहित किसी भी मंत्री से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है।
प्रयागराज में चप्पे चप्पे पर तैनात सुरक्षाकर्मी
प्रयागराज में चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। पूरे राज्य में धारा 144 लगा दी गई है। प्रयागराज में पुलिस पूरी रात पहरेदारी कर रही है। रास्ते में जो भी मिलता है उससे पूछतांछ कर उसकी आईडी देखी जा रही है।
केंद्र को भेजी रिपोर्ट
अतीक अशरफ मर्डर केस को लेकर यूपी सरकार ने केंद्रीय सरकार को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। केन्द्र सरकार भी उत्तर प्रदेश की एक एक गतिविधि पर नजर रख रही है। इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अधिकारियों से हर दो घंटे में रिपोर्ट ले रहे हैं।

 

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

 

 

 

 

 

 

Post Views: 185
Tags: Naini Central Jail
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version