Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

कमलनाथ की सोशल इंजीनियरिंग,चुनाव से पहले समाज को साधने की कवायद

DigitalDesk by DigitalDesk
April 15, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
Kamal Nath social engineering
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत के लक्ष्य को लेकर चल रही कांग्रेस अब सोशल इंजीनियरिंग पर फोकस कर रही है। जातिगत समीकरण साधकर कमलनाथ समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करने में जुटे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ चाहते हैं कि इस बार पिछले 2018 के चुनाव से अधिक सीटों पर पार्टी की जीत हो। जिससे की अगर श्रीमंत के विद्रोह जैसी स्थिति बने भी तो सरकार पर कोई आंच नहीं आए। यही वजह है कि अब पूरी तरह से कमलनाथ जातिगत समीकरण साधने पर भी फोकस कर रहे हैं। यही वजह है उन्होंने विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए एक बैठक बुलाई है। बैठक में कांग्रेस से जुड़े यादव समाज के नेता और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इन नेताओं के साथ मंथन कर जिलों का फीडबैक लेकर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश के मालवा-निमाड़, ग्वालियर- चंबल, महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड की प्रत्येक विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण सामने की कवायद के साथ सियासी और सामाजिक समीकरणों पर मथन किया जाएगा।

  • सोशल इंजीयरिंग में जुटे कमलनाथ
  • कमलनाथ ने बुलाई यादव समाज की बैठक
  • श्रीमंत के विद्रोह जैसी स्थिति न बने
  • 2018 के चुनाव में मिला था कांग्रेस को लाभ
  • इस बार भी जातिगत समीकरण साधने में जुटी कांग्रेस

पहले भी कमलनाथ ने की विभिन्न समाजों के साथ बैठक

साल 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भी कमलनाथ इसी तरह की कवायद में जुटे थे। तीन महीने के भीतर करीब दो दर्जन समाजों के प्रमुख नेताओं को अपने दफ्तर में बुलाकर उनसे चुनाव को लेकर चर्चा की थी। जिसमें यादव साज, वैश्य, सर्व स्वर्णकार,गुर्जर, लोधी, दाऊदी बोहरा, पाटीदार, सिंधी, मीणा, कोरी-कोली, धानुक, बलाई समाज और बंजारा के लोग शामिल थे। इतना ही नहीं भोपाल और जबलपुर जैसे जिलों की कुछ सीट पर सिंधी समाज के अच्छे खासे मतदाता हैं। इसके चलते इस वर्ग के साथ बैठक की। वहीं यादव समाज का निमाड़ और बुदेंलखंड में खासा वर्चस्व है तो सोनी समाज का विदिशा की शमशाबाद और जबलपुर के साथ पन्ना की पवई, सतना की मैहर और अमरपाटन में वर्चस्व है। कोरी कोली समाज का उज्जैन क्षेत्र की घट्टिया, नरसिंहपुर गोटेगांव, शिवपुरी करेरा और दतिया की भांडेर सीट पर वर्चस्व होने के साथ सागर नरयावली, सीहोर आष्टा, दमोह हटा,भोपाल बैरसिया इसके अलावा अशोक नगर और विदिशा की कुरवाई विधानसभा सीट पर प्रभाव माना जाता है। इस वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या करीब 50 लाख से अधिक है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अजा अजजा वर्ग पर भी कमलनाथ की नजर

विधानसभा चुनाव से पहले अजा अजजा वर्ग को साधने के लिए दोनों दल साधने में लगे हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर दोनों ही पार्टियों की नजर रहती है, क्योंकि इन वर्गों पर आरक्षित विधानसभा सीटों पर जिस दल की पकड़ मजबूत होती है, उसे सत्ता तक पहुंचने में आसानी होती है। लिहाजा भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अब एससी एसटी वर्ग को साधने में पहले से ही जुटे हुए हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों कांग्रेस प्रभारियों की रिपोर्ट में बुंदेलखंड अंचल की 32 सीट जिसमें टीकमगढ़,सागर और निवाड़ी वो जिले हैं जहां स्थिति ठीक नहीं बताई गई है। वहीं मालवा और निमाड़ की करीब 66 सीट में से डेढ़ दर्जन सीटों की भी कमोबेश यही स्थिति बताई ज रही है। मध्य में भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर और राजगढ़ जिले की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। वहीं प्रभारियों की रिपोर्ट में ग्वालियर-चंबल की 37 में से 28 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की स्थिति पहले से बेहतर है। तो विंध्य क्षेत्र की 28 में से 19 सीटों पर मजबूत स्थिति में कांग्रेस है।

Post Views: 173
Tags: Kamal NathMadhya Pradesh Assembly Election 2023Social Engineering
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version