Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

यूपी में निकाय चुनाव के ऐलान के बाद तेज हुई सियासत,सीएम योगी ने बुलाई बैठक,खतरे में बीजेपी के 11 मेयर के टिकट

यूपी में निकाय चुनाव के ऐलान के बाद तेज हुई सियासत,सीएम योगी ने बुलाई बैठक,खतरे में बीजेपी के 11 मेयर के टिकट

DigitalDesk by DigitalDesk
April 10, 2023
in मुख्य समाचार
0
यूपी में निकाय चुनाव के ऐलान के बाद तेज हुई सियासत,सीएम योगी ने बुलाई बैठक,खतरे में बीजेपी के 11 मेयर के टिकट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही सियासी पार्टियों की स​क्रियता बढ़ गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के साथ बैठक बुलाई है। जिसमें आगे की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बतादें इस बार दो चरणों में निकाय चुनाव होंगे। पहले चरण में 4 मई को और दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। 13 मई को नतीजे सामने आएंगे। बता दें कि महापौर और नगर अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए ईवीएम से मतदान होगा। तो वहीं नगर निगम और पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव के लिए मतगणना 13 मई को की जाएगी।

यूपी में निकाय चुनाव की सरगर्मी
सीएम योगी आदित्यानाथ करेंगे मंत्रियों के साथ बैठक
बैठक में कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री भी होंगे शामिल
टिकट वितरण और चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा
निकाय चुनाव को लेकर होगा मंथन
बैठक में मंत्री देंगे अपनी सलाह
भाजपा का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा सीट जीतना
मंत्रियों को दी जाएगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
बैठक में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी होंगे शामिल

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बता दें यूपी निकाय चुनाव का ऐलान होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार की शाम को बैठक करने जा रहे हैं। जिसमें अपनी सरकार के सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है। जिसमें मंत्रियों को बताया जाएगा कि किस तरह आचार संहिता का पालन करते हुए राज्स सरकार की जनहितैषी योजनाओं और कामकाज को जनमानस को बताया जाए। सीएम के साथ बैठक में दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा अन्य सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और राज्यमंत्री शामिल रहेंगे।

बीजेपी 14 में से 11 महापौर को नहीं मिलेगा टि​कट

बीजेपी ने पार्टी के महापौर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन भी शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों की माने तो लखनऊ के साथ कई जगहों पर 14 में 11 मेयर का टिकट काटेगी। बताया जाता है कि मौजूदा मेयर के रिपोर्ट कार्ड पर बीजेपी मुख्यालय में मंथन किया जा रहा है। बीजेपी ने इस बार निकाय चुनाव के लिए अपने 14 में से 11 महापौर प्रत्याशी बदले का फैसला किया है। हालांकि कुछ स्थानों पर सीटों के आरक्षित होने से महापौर के लिए बीजेपी का गणित बिगाड़ दिया है। वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर महापौर की उम्मीदवार के आड़े उम्र और महापौर का रिपोर्ट कार्ड आ रहा है। जिससे उनका टिकट कट सकता है। अपने मौजूदा महापौरों में से बीजेपी 14 11 के टिकट काट सकती है। केवल तीन महापौर ऐसे हैं जो फिर से प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं।

17 मेयर और 1420 पार्षदों का चुनाव

चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक उत्तर प्रदेश के नगर निकायों की कुल 14,684 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा राज्य के 17 मेयर और 1420 पार्षदों का चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा। जबकि नगर निगम और नगर पंचायत पदों पर बैलेट पेपर से मतदान होगा। चुनाव आयोग को संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के साथ 5327 सदस्यों समेत नगर पालिका व नगर पंचायत के 199 पदों पर बैलेट पेपर से मतदान होगा।

कब कहां होगा मतदान

उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में 4 मई को मतदान कराया जाएगा। इसमें लखनऊ, गोरखपुर, सहारनपुर, आगरा,मुरादाबाद, झांसी, देवीपाटन, प्रयागराज, वाराणसी मंडल शामिल हैं। बाकी 9 जिलों कानपुर, बरेली, मेरठ,अलीगढ़, चित्रकूट, बस्ती, अयोध्या, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल में 11 मई को मतदान होगा। नगर पालिका के लिए चुनाव आयोग की तैयारी पिछले साल से चल रही थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने निकाय चुनावों में आरक्षण को लेकर अधिसूचना पहले ही जारी कर दी थी। जिसमें आरक्षित व अनारक्षित सीटों की जानकारी दी गई। आरक्षण को लेकर हुए विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. जिसमें सरकार की आरक्षण सूची को चुनौती दी गई थी। इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कमेटी का गठन किया गया था। जिसके बाद ओबीसी आरक्षण लागू होने के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया।

Post Views: 295
Tags: #Yogiaditya NathUttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version