Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

सावधान! फिर बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, पिछले 24 घंटे में सामने आए 5,357 नए मामले

DigitalDesk by DigitalDesk
April 9, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Covid Cases in India
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत के साथ विश्व के कई देशों में अचानक से बढ़ रहे कोविड के मामलों में बढोतरी होना शुरू हो गई है। भारतीय चिकित्सा विशेषज्ञों ने इस मामले में देश के लोगों को सावधान किया है। इस वायरस से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की भी सलाह दी गई है। बता दें सितंबर के बाद से एक बार फिर देश में कोरोना मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।हालांकि यह अच्छी बात है भारत में न्यूजीलैंड, फ्रांस और दक्षिण कोरिया के मुकाबले हालात अभी उतने खराब नहीं हैं, लेकिन हमें सावधानी बरतना होगी।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये आंकड़े
  • पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,357 नए मामले
  • सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 32,814 हुई
  • भारत में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले
  • रिकवरी दर 98.74% है
  • पिछले 24 घंटों में 3,726 लोग हुए ठीक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के 6155 नए मामले सामने आए हैं। जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई है। इसके साथ ही 24 घंटे में फिर से कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में रविवार को 5 हजार 357 कोविड के नए मामले सामने आए। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 32 हजार 814 हो गई है।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

कई राज्यों में प्रतिबंध लागू

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात यह हैं कि सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महाराष्ट्र ही नहीं केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मामले अचानक से बढ़ गए हैं। हालांकि कोरोना का यह नया स्पाइक न्यूजीलैंड, फ्रांस और दक्षिण कोरिया जितना खतरनाक नहीं होगा। भारत में 10 लाख लोगों में से दो लोग कोरोना से संक्रमित हैं। केरल में एक दिन में 1800 मामले आने के बाद वहां की सरकार ने बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। देशभर में शनिवार को 6155 मामले सामने आए हैं।

ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही

देशभर में एक बार फिर कोरोना के नए मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल रिकवरी दर वर्तमान दर 98.74% है। पिछले 24 घंटों में 3,726 लोग ठीक हुए हैं, कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,92,837 हो गई है. दैनिक पॉजिटीविटी रेट 3.39% तो वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.54% हो गई है.

केरल में शनिवार को मिले 1801 नए केस

केरल में शनिवार को कोरोना के 1801 नए मामले सामने आए थे। जहां एर्नाकुलम के साथ तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम जिलों में कोविड मामले सबसे अधिक दर्ज किये गये। केरल राज्य में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। वहीं अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने का आकंड़ा भी बढ़ गया है। हालांकि कुल मरीजों में से केवल 0.8 फीसदी को ही ऑक्सीजन बेड की जरूरत पड़ी। जबकि सिर्फ 1.2 फीसदी को ही आईसीयू बेड की जरूरत पड़ी।

Post Views: 213
Tags: 357 new cases in 24 hours5corona infectionKovid-19
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version