Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

​कर्नाटक विधानसभा चुनाव, लिंगायत वोट बैंक पर कांग्रेस की नजर, दिए 43 टिकट,लिंगायत मांग रहे 55 टिकट

DigitalDesk by DigitalDesk
April 9, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
lingayat vote bank congress
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक चुनाव विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। यहां अगले माह 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे सामने आ जाएंगे, लेकिन तब तक राज्य में चुनावी सरगर्मी पूरे शबाब पर रहेगी। इस बीच बीजेपी जहां प्रत्या​शियों के चयन के लिए बैठकों में ही व्यस्त है वहीं कांग्रेस ने इसमें बाजी मार ली है। कांग्रेस अब तक 224 सीटों में से 166 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। दरअसल कर्नाटक में 17 फीसदी से अधिक आबादी वाले लिंगायत समुदाय राज्य का सबसे बड़ा वोट बैंक माना जाता है। कर्नाटक में अधिकांशत: उसी पार्टी की सरकार बनती है। जिसके पक्ष में लिंगायत होते हैं। यहीं वजह है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी इस वर्ग को प्रमुखता देती रही है।

  • कर्नाटक में है 17 फीसदी से अधिक लिंगायत आबादी
  • लिंगायतों ने मांगे कांग्रेस से  55 टिकट
  • कांग्रेस लिंगायत समुदाय को दे चुकी है 43 टिकट
  • दो सूची में कांग्रेस ने 166 उम्मीदवारों का किया ऐलान
  • 224 सीटों में 166 पर अब तक उम्मीदवार तय

राज्य में लिंगायत समुदाय की बड़ी संख्या के चलते कांग्रेस ने 166 में से 43 सीटों पर इस समुदाय से जुड़े नेताओं को टिकट दिया है। दरअसल कांग्रेस और बीजेपी दोनों एक दूसरे पर बढ़त पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। कर्नाटक में लिंगायत मतदताओं की संख्या अच्छी खासी है। इतना ही नहीं यह वर्ग कर्नाटक की राजनीति में भी न केवल सक्रिय है बल्कि उनकी अच्छी पकड़ भी है। लिहाजा कांग्रेस ने इस बार लिंगायतों को रिझाने के लिए हर तरह के प्रयास तेज कर दिए हैं। हालांकि कांग्रेस के लिए मुश्किल ये है कि लिंगायतों के लिए कांग्रेस नेता 224 में से करीब 55 टिकट मांग रहे हैं।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

58 सीटों पर अब भी उम्मीदवारों का ऐलान बाकी

बता दें कांग्रेस चुनाव के लिए अब तक उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में 124 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। 25 मार्च को जारी की गई पहली सूची के बाद 6 अप्रैल को 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई। इस तरह अब जारी 166 नामों की सूची में करीब 43 उम्मीदवार लिंगायत समुदाय से जुड़े हैं। दरअसल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने लिंगायतों को 43 टिकट ही दिए थे, लेकिन इस बार इस समुदाय के नेता 55 सीटों पर अपने लिए टिकट मांग रहे हैं। वहीं बीजेपी की ओर से लिंगायत नेता बी एस येदियुरप्पा को इस बार सीएम के उम्मीदवार के रूप में पेश नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस से जुड़े लिंगायत समूह के नेताओ का मानना ​​है कि चुनाव में राज्य के सबसे बड़े समुदाय का समर्थन हासिल करने का ये एक अच्छा अवसर है।

इस बार कांग्रेस के सामने बड़ा मौका

राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और लिंगायत नेता ईश्वर खंड्रे की माने तो लिंगायत समुदाय इस बार कांग्रेस का साथ देगा है। ऐसे में समुदाय के लोगों को अधिक संख्या में टिकट देने से पार्टी की संभावना बढ़ जाएगी। उनका कहना है लिंगायत नेताओं ने एक महीने पहले समुदाय के सदस्यों के लिए अधिक टिकट की मांग उठाई थी। हालांकि अब भी करीब 58 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाना बाकी है। ऐसे में कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद है कि इस बार लिंगायत समुदाय से जुड़े नेताओं को और अधिक टिकट मिलने की उम्मीद है। इसके स्पष्ट रूप से संकेत भी मिल रहे हैं कि पार्टी 2018 के मुकाबले लिंगायतों को अधिक टिकट देगी। क्योंकि 1990 के दशक से लिंगायत समुदाय की पसंदीदा पार्टी मानी जाने वाली बीजेपी की ओर से अभी तक अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी नहीं की जा सकी है। बीजेपी ने पिछले चुनावों में लिंगायतों को 55 टिकट दिए थे। येदियुरप्पा की अगुवाई मेंके नेतृत्व में बीजेपी ने 2018 के चुनावों में 104 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने थी। उस समय बीजेपी कीओर से 40 लिंगायत उम्मीदवारों ने चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की थी वहीं कांग्रेस के 43 लिंगायत उम्मीदवारों में से 17 ने ही जीत हासिल की थी।

Post Views: 385
Tags: 43 ticketsCongressKarnataka Assembly ElectionsLingayat demand 55 ticketsLingayat vote bank
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version