Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

बाबा के राज में गुंडगर्दी पर उतरे भाजपाई, BJP नेता ने दिखाया रौब,एंबुलेंस में चली गई मरीज की जान

DigitalDesk by DigitalDesk
April 5, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य
0
BJP Leader Uttar Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तरप्रदेश के सीतापुर में बीजेपी के एक नेता का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें ये नेताजी अस्पताल के गेट के सामने से गाड़ी हटाने का कहने पर भड़क गए। दरअसल सत्ता के मद में कुछ नेता इतने चूर हो जाते हैं कि वे रौब दिखाने से बाज नहीं आते। इसके लिए भले ही किसी की जान चली जाए। लेकिन वे अपना जलवा दिखाने में कभी पीछे नहीं रहते।

  • यूपी में योगी के राज में गुंडई पर उतरे बीजेपी के नेता
  • सीतापुर अस्पताल के सामने खड़ी की बीजेपी नेता ने गाड़ी
  • गेट से गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद
  • विवाद में बीजेपी नेता ने दी धमकी
  • पुलिस वाले भी देखते हुए नेताजी का मुंह
  • नेताजी के रसूख के आगे खामोश रही खाकीवर्दी

दरअसल उत्तर प्रदेश के सीतापुर में तीन दिन पहले बीजेपी के एक ऐसे ही करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा के एक नेता को उनकी गाड़ी अस्पताल के गेट के आगे से हटाने को कहा गया तो वे भड़क गए। कार खड़ी होने के चलते गेट से आधे घंटे तक एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी। जिसके चलते मरीज की एंबुलेंस में ही तड़पते हुए मौत हो गई। काफी देर बाद जब कार मालिक बीजेपी नेता का भाई अपनी कार को लेने आया तो एंबुलेंस चालक और मृतक के परिवार ने मामले में विरोध जताया। इस पर नेता की दबंगई सामने आई। इंसानियत को शर्मसार करते हुए बीजेपी नेता के भाई ने खुद को सीतापुर के मिश्रिख क्षेत्र से ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पांडे का भाई बताते हुए जमकर हंगामा किया। जिस समय नेताजी गाली गलौज कर रहे थे। उस समय मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई की नेताजी से कोई कुछ कह दे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अस्पताल के सामने खड़ी थी नेताजी की कार

बता दें सीतापुर जिला अस्पताल में यह हंगामा 1 अप्रैल के दिन हुआ। बीजेपी नेता उमेश मिश्रा अस्पताल के गेट के सामने ही अपनी कार पार्क करके कहीं चले गए। दूसरी तरफ अस्पताल में एडवोकेट सुरेश चन्द्र राठौर हार्ट अटैक के चलते भर्ती थे। इलाज के दौरान उनकी हालत खराब हुई तो अस्पताल कर्मचारियों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। समय काफी कम था। इसलिए वकील के परिजनों ने उन्हें गाड़ी में लेटाया और अस्पताल से निकलने लगे। जब वे अस्पताल के गेट के सामने बीजेपी नेता उमेश मिश्रा की कार खड़ी थी, जब गाड़ी हटाने को कहा तो वे भड़क उठे।

मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से कर रही मना

बीमार वकील के परिजनों ने उमेश मिश्रा को गाड़ी गेट से हटाने की गुहार लगाई। तो वे परिवार के सदस्यों से लड़ने लगे। जमकर गाली गलौच की। वकील के साले जय किशन राठौर को बीजेपी नेता ने यह तक कह दिया कि बीजेपी का नेता हूं। जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। साथ ही परिवार को जान से मार डालने की भी धमकी दे दी। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि तुम्हारे ऊपर झूठा मामला दर्ज करवा दूंगा। उनका भाई मिश्रिख ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेयभाई है। तुम लोगों को सीतापुर में रहने नहीं दूंगा। इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया। पुलिस ने बीजेपी नेता उमेश मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले में कुछ भी बोलने से मना कर रही है। तो वहीं, मिश्रिख से ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय का कहना है कि वे उमेश मिश्रा नाम के किसी भी व्यक्ति को नहीं जानते है।

Post Views: 240
Tags: BJP leaderdeath of ailing lawyerpatient's deathUttar Pradesh News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version