Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

उमेश पाल अपहरण मामले में MP-MLA कोर्ट का फैसला आज, गैंगस्टर अतीक और अशरफ को कोर्ट में पेश करेगी एसटीएफ

DigitalDesk by DigitalDesk
March 28, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उमेश पाल के अपहरण केस में प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट मंगलवार को फैसला सुनाएगी। सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। सोमवार की शाम को आरोपी माफिया अतीक अहमद को अहमदाबाद की साबरमती जेल से और उसके भाई अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा चुका है। आज एसटीएफ उसे कोर्ट के सामने पेश करेगी। दोनों को नैनी सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। मंगलवार की सुबह 10 बजे अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को हाई सिक्योरिटी के बीच जेल से प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में अतीक और अशरफ समेत कुल 10 आरोपियों पर फैसला आना है।

उमेश पाल की मां शांति देवी ने की अतीक को फांसी देने की मांग

उमेश पाल अपहरण कांड में 17 साल बाद मंगलवार को फैसला सुनाए जाने की घड़ी आ गई है। इसके लिए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पेशी के लिए लाया गया है। इस बीच उमेश पाल की मां शांति देवी और उनकी पत्नी जया पाल ने इस हत्याकांड के आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके पूर्व विधायक भाई अशरफ के लिए सजा.ए.मौत दिए जाने की मां की है। पत्नी और मां का कहना है कि अतीक और अशरफ को मौत की सजा नहीं मिली तो उनके परिवार को खतरा बना रहेगा।

Related posts

Elon Musk

एलन मस्क अमेरिकी बच्चों को देंगे SpaceX का शेयर, क्या भारत के बच्चों को भी मिलेगा यह तोहफा?

October 20, 2026
दशहरे पर शस्त्र पूजा से लेकर दीपदान तक, विजयादशमी के दिन किए जाते हैं ये 8 शुभ काम

दशहरे पर शस्त्र पूजा से लेकर दीपदान तक, विजयादशमी के दिन किए जाते हैं ये 8 शुभ काम

October 20, 2026

पीएम मोदी से आज मिलेंगे पश्चिम बंगाल के बीजेपी सांसद, पीएम ने जानेंगे राज्य के सियासी हालात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाल के सभी भाजपा सांसदों को दिल्ली तलब किया है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष व बालुरघाट से पार्टी सांसद सुकांत मजुमदार के नेतृत्व में राज्य के सभी सांसद राजधानी जाकर मंगलवार को संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी बंगाल के सियासी हालात। राज्य में पार्टी की सांगठनिक स्थिति। वहां भ्रष्टाचार से जुड़े विभिन्न मामलों की जांच की स्थिति और केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की सांसदों से सीधे तौर पर जानकारी लेंगे।

जामिया हिंसा मामले में फैसला सुनाएगा दिल्ली हाई कोर्ट, निचली अदालत ने आरोपियों को कर दिया था बरी

नागरिकता संशोधन कानून सीएए के खिलाफ 2019 में जामिया हिंसा केस में बरी किए आरोपियों के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट आज फैसला सुनाएगी। बता दें केस में सुनवाई पूरी हो गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जेएनयू के छात्र शरजील इमाम। सफूरा जरगर समेत अन्य आरोपियों को बरी करने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि निचली अदालत ने जांच एजेंसी के खिलाफ टिप्पणियां पारित करके उसके क्षेत्राधिकार का उल्लंघन किया है। निचली अदालत की टिप्पणी को हटाया जाना चाहिये। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कुछ वीडियो क्लिप चला कर कहा कि अगर इस वीडियो क्लिप के आधार पर निचली अदालत उन छात्रों को बेगुनाह कह रही है तो हम उसका विरोध करते हैं।

दिल्ली मेयर मेयर शैली ओबेरॉय ने आज बुलाई बैठक,MCD के बजट पर होगा मंथन

दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में निगम के बजट पर चर्चा और विचार विमर्श के लिए मंगलवार को एक विशेष बैठक बुलाई गई है। नियमानुसार निगम का बजट 31 मार्च तक पारित कराना जरूरी है। ऐसे में एमसीडी ने 15 फरवरी को 2023 . 24 के बजट के लिए करों की तालिका पारित की थी। हालांकि शेष बजट प्रक्रिया को रोक क्योंकि निगम की स्थायी समिति का चुनाव होना बाकी था। बताया जाता है कि अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है लेकिन एमसीडी बाकी बजट को 31 मार्च तक पारित करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। एमसीडी ने कहा है कि वर्ष 2022.2023 और 2023.2024 के संशोधित अनुमानों के बजट प्रस्तावों के लिए एमसीडी की विशेष बजट बैठक मंगलवार को दोपहर 2 बजे अरुणा आसफ अली मीटिंग हॉल में होगी।

 

 

Tags: AshrafAtiq hangedGangster AtiqKolkata newsMP-MLA courtPM Modipolitical situationShanti DeviUmesh PalUmesh Pal kidnapping caseWest Bengal BJP MP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version