Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कर्नाटक विधानसभा चुनाव,चुनाव से पहले पीएम मोदी की मेगा रैली,क्या चुनौतियों से पार पाएगी बीजेपी, कांग्रस के 125 उम्मीदवार तय

DigitalDesk by DigitalDesk
March 25, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
karnataka assembly election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का ऐलान होने से पहले सियासी दल सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस ने अपने 125 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है तो वहीं बीजेपी भी इस राज्य में सक्रिय हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के यहां चुनावी दौरे यहां तेज हो गए हैं। कर्नाटक में पिछले 2 महीने में पीएम नरेन्द्र मोदी की ये सातवीं यात्रा है। वे बेंगलुरु मेट्रो विस्तार से जुड़ी परियोजना का उद्घाटन करने के साथ ही मेगा रैली को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने पीएम की रैली में 10 लाख लोगों के आने का दावा किया है। बता दें कर्नाटक में संभवतः मई में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। इससे पहले बीजेपी ने इस चुनावी राज्य में अपना अभियान तेज कर दिया है।पीएम मोदी दो महीने में सातवीं बार कर्नाटक के दौरे पर हैं। वे कई आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और भाजपा की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करेंगे।

  • कभी भी बज सकती है कर्नाटक में चुनावी रणभेरी
  • चुनावी ऐलान से पहले पीएम मोदी का मेगा शो
  • जनसभा के साथ रैली करेंगे मोदी
  • सामने खड़ी चुनौतियां का कैसे करेगी बीजेपी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी चुनौतियों के बीच कर्नाटक में मेगा रैली करेंगे। लेकिन कर्नाटक में भले ही बीजेपी की सत्ता है। लेकिन इस बार राह आसान नहीं होगी। बीजेपी को अंदर और बाहर दोनों तरफ से मिल रही चुनौतियों से जूझ रही है। कर्नाटक में बीजेपी को मिलने वाली कई बड़ी चुनौतियां हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कर्नाटक में मेगारैली करे रहे हैं। बेंगलुरू मेट्रो की कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे इसके साथ रैली को सम्बोधित भी करेंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी का यह दौरा खासा अहम माना जा रहा है। कर्नाटक में भले ही बीजेपी सत्ता में है। लेकिन इस बार राह आसान नहीं होगी। इसकी कई वजह बताई जा रही हैं। पहले ही अंदरूनी चुनौतियों से जूझ रही बीजेपी के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने रास्ता और मुश्किल बना दिया है। इतना ही नहीं राज्य में सियासी समीकरण के बीच गणित बैठाना बीजेपी भी के लिए आसान नहीं होगा। बीजेपी को अंदर और बाहर दोनों तरफ से मिल रही चुनौतियों से जूझ रही है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राज्य में बीजेपी से उसके ही अपने नाराज

चुनाव सामने होने के बाद भी कर्नाटक में बीजेपी के कार्यकर्ता खुश नहीं है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि बीजेपी के लिए अपनों से निपटना सबसे इस समय बड़ी चुनौती है। चुनाव के दौरान पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता ही इस समय पार्टी से नाखुश हैं। दरअसल पिछले साल कर्नाटक में 2 हिंदूवादी युवा नेताओं की हत्या का मामला सामने आया था। इस पर बीजेपी का रवैया ढुलमुल ही रहा। जिसके चलते एबीवीपी ही नहीं बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के साथ बीजेपी के कार्यकर्ता और कई नेताओं में नाराजगी देख्खने को मिली थी। सूत्र बताते है। कि कई बार सीएम बोम्मई को पद से हटाने की भी मांग की जा चुकी है।

खत्म नहीं हो सकी गुटबाजी

चुनावी राज्य में कांग्रेस की तरह बीजेपी भी इन दिनों कर्नाटक में अपनों के बीच ही गुटबाजी का शिकार नजर आ रही है। सीएम बोम्मईए पूर्व सीएम येदियुरप्पा और बीएल संतोष में गुटबाजी साफ नजर आती है। इन नेताओं और उनके गुटों के बीच कभी सामंजस्य नहीं दिखाई दिया। बैठकों में कभी एक गुट मौजूद नहीं होता तो कभी दूसरा गुट दूर रहा। पार्टी में कई ऐसे नेता खुद को मुख्यमंत्री पद का बड़ा उम्मीदवार तक मानने लगे हैं। बीजेपी के लिए इस समय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बैठाकर चुनाव जीतना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। वहीं संगठन और सरकार में सामंजस्य का भी आभाव नजर आता है। सियासी जानकारी कहते हैं कि ज्यादातर राज्यों में बीजेपी और पार्टी संगठन के बीच तालमेल साफतौर पर दिखता है। कर्नाटक में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। बीजेपी और संघ के संगठनों के बीच दूरी साफ नजर आती है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को चुनौतियाें का सामना करना पड़ सकता है।

सीएम को लेकर असंतोष बरकरार

वहीं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को लेकर पहले से ही पार्टी में असंतोष नजर आने लगा है तो पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को लेकर भी स्थिति संतोषजनक नहीं रही। भ्रष्टाचार के आरोप और कर्नाटक सरकार में येदिरप्पा के बेटे के बढ़ते दखल के चलते पहले ही किरकिरी हो चुकी है। ऐसे में बीजेपी में कोई ऐसा नेता नहीं है जो पार्टी को एकजुट कर चुनाव जीता सके। सबको साथ लेकर चल सके। ऐसा नेता जिसे पार्टी में सबका समर्थन मिला हा।

भारत जोड़ो यात्रा का अब भी असर

कर्नाटक में राुहल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के दौरान करीब करीब 20 दिन गुजारे थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चली थी। इस दौरान कांग्रेस ने जोर शोर से अबकी बार कांग्रेस 150 के पार का नारा जोर पकड़ने लगा है। चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने रणनीति तैयार की। राहुल गांधी की यात्रा में सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। इसके सियासी मायने समझें तो यात्रा दक्षिण कर्नाटक से होकर गुजरी थी। इस रूट में सात संसदीय क्षेत्र है। जिनमें चामराजनगरए मैसुरूए मांड्याए तुमकुरए चित्रदुर्गए बेल्लारी और रायचूर शामिल थीं। इन्हीं संसदीय क्षेत्रों में करीब 21 विधानसभा सीटें आती हैं। बता दें यह क्षेत्र वोक्कालिगा समुदाय का गढ़ माना जाता है। बता दें दक्षिण कर्नाटक को वोक्कालिगा समुदाय का गढ़ माना जाता है। यहां कांग्रेस पहले से ही भारत जोड़ाे यात्रा के जरिए अपनी पैठ बना चुकी है। साथ ही उसने रणनीति साफ कर दी है। कांग्रेस और जेडीएस की नजर पहले से ही इस बडे़ समुदाय पर थी। ऐसे में बीजेपी के लिए चुनौती और बढ़ गई है। पिछले लंबे समय ये बीजेपी वोक्कालिगा समुदाय पर पकड़ बनाने में जुटी हुई है। लेकिन अब तक बीजेपी कोई करिश्मा नहीं कर पाई है।

Post Views: 239
Tags: 125 Congress candidates decidedkarnataka assembly electionmega rally of pm modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version