Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

भूकंप का आघात, लोगों ने घर के बाहर बिताई रात, अफगानिस्तान से दिल्ली एनसीआर तक कांपी धरती,पाक में 11 की मौत

DigitalDesk by DigitalDesk
March 22, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
People outside house due earthquake
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली। मंगलवार की रात करीब सवा दस बजे आए भूकंप से अफगानिस्तान से दिल्ली एनसीआर तक धरती कांप उठी। पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके लगे हैं। जिससे वहां 11 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।  पाकिस्तान के लाहौर ही नहीं इस्लामाबाद, क्वेटा, रावलपिंडी,कोहाट और पेशावर समेत कई शहरों में तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश था, जो पाकिस्तान से करीब 180 किमी दूर था। वहीं अफगानिस्तान में भी 2 लोगों की मौत हुई है। तालिबानी सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि देशभर के स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इधर भारत में दिल्ली एनसीआर सहित पंजाब, जम्मू कश्मीर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में भी झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता करीब 6.6 आंकी गई है। जिससे इन इलाकों मैं दहशत फेल गई।
रिपोर्ट्स और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिल्ली.एनसीआर में रात में दो बार भूकंप के तेज झटके लगे। ये झटके इतने तेज थे कि डरे सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली.एनसीआर, गाजियाबाद के कई इलाकों में लोगों ने पूरी रात अपने घरों के बाहर बिताई। कई इलाकों में डर का माहौल था और डरे हुए लोगों ने कहा कि वे अपने घरों को वापस नहीं जाएंगे क्योंकि उन्हें डर है कि भूकंप के और झटके आ सकते हैं। भूकंप से पाकिस्तान में अब तक करीब 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। 300 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। उत्तर भारत में कोई नुकसान नहीं हुआ। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड,राजस्थान, यूपी, जम्मू कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए।

दिल्ली नोएडा में घबराए लोग बाहर भागे

नोएडा सहित दिल्ली के आसपास के हिस्सों में लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकलते देखे गए क्योंकि इमारतें हिलने लगीं थीं। नोएडा में रहवासियों ने कुर्सियों, मेजों को हिलते हुए देखा
नोएडा हाइड पार्क सोसाइटी के कुछ निवासियों ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले कुर्सी, टेबल आदि चीजों को हिलते हुए देखा, जबकि कुछ अन्य ने बताया कि छत के पंखे भी हिल रहे थे। उन्होंने कहा कि भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी और झटके काफी देर तक महसूस किए जा सकते थे।
दिल्ली में एक कैब मालिक ने कहा कि जब वह मध्य दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास यात्रियों का इंतजार कर रहा था तो उसने भूकंप महसूस किया और तुरंत अलार्म बजाया। दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर की रहने वाली ज्योति ने कहा कि वह टेलीविजन देख रही थी, तभी अचानक उसने देखा कि टीवी और सोफा हिल रहे हैं। वह और उसके परिजन घर से बाहर निकल आए।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

मरुभूमि राजस्थान में भी दिखा असर

भूकंप के ये झटके राजस्थान के कई जिलों में भी महसूस किए गए। यहां राजधानी जयपुर, सीकर करौली समेत राजस्थान के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां भी लोग अपने घरों से बाहर भागे। उन्होंने एक.दूसरे को फोन कर भूकंप की जानकारी दी। बात करें बीकानेर, जोधपुर, अलवर, श्रीगंगानगर, अजमेर, झुंझुनू में लोग घर से बाहर भागे। उन्होंने उसके परिजनों व परिचितों को भी फोन कर सूचना दी।

जयपुर और जोधपुर में दहशत में लोग

भूकंप के झटके सबसे पहले राजस्थान के जयपुर में महसूस किए गए। यहां मालवीय नगर, मानसरोवर, वैशाली और बापू नगर समेत कई कॉलोनियों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बहुमंजिला इमारत में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए और एक बार तो डर का माहौल हो गया। उधर, जोधपुर के पाल रोड पर देर रात आए भूकंप से लोग सहम गए। जबकि सीकर के कुछ इलाकों में भी करीब 3 से 4 सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। चूरू में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले मेडिकल छात्र भी हॉस्टल से बाहर निकल आए। तीर्थ नगरी पुष्कर के होटलों में ठहरे पर्यटक भूकंप के झटके महसूस कर अपने होटलों से बाहर निकल आये।

मप्र के ग्वालियर में भी लगे झटके

इधर एमपी के ग्वालियर में भी झटके महसूस किए गए। लोगों ने कुछ सेकंड के लिए झटके महसूस किए। शहर में ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग सड़क पर उतर आए। भूकंप को लेकर लोगों में दहशत देखी गई।

Post Views: 258
Tags: afghanistanEarthquake in Delhi NCRNoidaPakistan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version