Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

मोदी के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव राजस्थान में सक्रिय,क्योंकि राज्य में उठ रही ब्राम्हण वर्ग से सीएम बनाने की मांग

DigitalDesk by DigitalDesk
March 20, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य
0
Railway Minister Ashwini Vaishnav active Rajasthan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। कांग्रेस मौजूदा सीएम अशोक गहलोत के चेहरे पर ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि सचिन पायलट और उनका खेमा भी सक्रिय है। वहीं बीजेपी में वसुंधरा राजे सिंधिया, कैबिनेट मंत्री केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पुरजोर कोशिश में जुटे हैं कि विधानसभा चुनाव में उनका नाम आगे किया जाए। इस बीच राजस्थान बीजेपी में एक नया नाम उभर कर सामने आ रहा है। ये हैं अश्विनी वैष्णव। राजस्थान के जोधपुर से ताल्लुक रखने वाले ​अश्विनी वैष्णव फिलहाल मोदी कैबिनेट में बतौर रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

  • महापंचायत में जुटे देश भर से ब्राम्हण
  • ब्राम्हण समाज के व्यक्ति को सीएम बनाने की मांग
  • बीजेपी—कांग्रेस से मांगे 30 30 टिकट

दरअसल राजस्थान के गुलाबी शहर जयपुर स्थित विद्याधर नगर स्टेडियम में रविवार को ब्राह्मण महापंचायत बुलाई गई थी। इस महापंचायत में ब्राह्मण सीएम की मांग उठी। साथ ही कांग्रेस और बीजेपी से 30-30 टिकट बाह्मण समाज ने अपने लिए मांगे हैं। इस महापंचायत को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। महापंचायत में देशभर के ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अश्विनी बोले- सर मत कहो, मैं तो आपका भाई हूं

जयपुर विद्याधर नगर स्टेडियम में बुलाई गई इस ब्राह्मण महापंचायत से करीब दो सप्ताह पहले इसी जगह परर जाट महाकुंभ भी किया गया था। जिसमें जाट समाज ने राजनीति शक्ति प्रदर्शन किया था। अब ब्राह्मण महापंचायत में ब्राह्मण वर्ग के लोगों ने अपने लिए राजनीति में हिस्सेदारी मांगी है। मांग की जा रही है कि राजस्थान में ब्राम्हण समाज के व्यक्ति को सीएम बनाया जाए। इस दौरान मौजूद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने समाज के लोगों से कहा कि जो एकता आपने दिखाई है। इस एकता को ऐसा ही हमेशा बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा आज ऐतिहासिक काम यह हुआ है कि भगवान परशुराम पर डाक टिकट जारी किया गया। यह सब समाज की एकता का परिणाम है। समाज की यह एकता राष्ट्र के निर्माण में और अधर्म को दूर करने में लगेगी। आप लोग धर्म को धारण करने वाले हो। आप धर्म की रक्षा करने वाले हो। परशुरामजी ने भगवान शिव से विराट तपस्या के बाद धर्म की रक्षा के लिए फरसा हासिल किया था। सब में यही ऊर्जा और एकता रहनी चाहिए। अश्विनी ने कहा उन्हें सर कहकर संबोधित न करें, मैं तो आपका भाई हूं। आप मुझे कभी सर मत बोलना। मुझे कभी अश्विनी जी मत बोलना, मुझे केवल अश्विनी भाई बोलना।

जोधपुर के रहने वाले हैं अश्विनी वैष्णव

अश्विनी वैष्णव का जन्म 1970 में जोधपुर में एक बैरागी यानी वैष्णव ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने 1991 में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज जेएनवीयू जोधपुर राजस्थान से इलेक्ट्रॉनिक और संचार इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में स्वर्ण पदक के साथ स्नातक किया। फिर आईआईटी कानपुर से एम.टेक पूरा किया। साल 1994 में आईएएस की अखिल भारतीय 27वीं रैंक हासिल की। 2008 में वे पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमबीए करने के लिए अमेरिका चले गए| अश्विनी वैष्णव एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी रह चुके हैं। आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में सक्रिय हुए अश्विनी वैष्णव 8 जुलाई 2021 से भारत के रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ और बीजेपी के सदस्य हैं। 28 जून 2019 से वे राज्यसभा में ओडिशा राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह केंद्रीय मंत्री बने और उन्हें 07 जुलाई 2021 को रेल मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री का पद दिया गया। वह मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले में रानी के जीवनंद कलां गांव के रहने वाले हैं। बाद में उनका परिवार जोधपुर में बस गया।

कई समाज के नेता भी रहे मौजूद

महापंचायत में कई समाज के नेता भी शामिल हुए। जिसमें ब्राह्मण समाज के जनप्रतिनिधियों के अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी सहित कई समाजों के नेता इस महापंचायत में मौजूद रहे। आयोजकों का कहना है कि इस महापंचायत में चिंतन और मनन करके समाज के भविष्य की योजनाओं पर निर्णय किया गया है।

कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने उठाई मांग

दरअसल कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने महापंचायत में कहा कि ब्राह्मण समाज के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा पिछले दिनों जाट समाज की ओर से महाकुंभ का आयोजन किया गया। महाकुंभ में जाट समाज ने अपने समाज से मुख्यमंत्री की मांग उठाई थी तो ब्राह्मण समाज में कोई कमी है क्या। भारद्वाज ने कहा हम इतनी बड़ी तादात में जो सरकारों को हिला सकते हैं। हमें अपने राजनैतिक प्रतिनिधित्व की बात खुलकर करनी होगी। एक समय था जब राजस्थान में ब्राह्मण समाज के 60 विधायक हुआ करते थे। अब केवल 17 विधायक बचे हैं। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से विधानसभा चुनावों में 30-30 टिकट यानी कुल 60 टिकट ब्राह्मणों को देने की मांग की है।

राजस्थान में 85 लाख ब्राह्मण आबादी

महापंचायत के जरिए ब्राह्मण समाज ने अपनी एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन किया। आयोजकों का कहना है कि राजस्थान ब्राह्मण समाज की आबादी 85 लाख से अधिक है। लेकिन जनसंख्या के हिसाब से उन्हें राजनैतिक प्रतिनिधित्व का मौका नहीं मिला। किसी भी पार्टी ने मौका नहीं दिया है। जबकि राजस्थान की 50 से अधिक विधानसभा सीटों पर ब्राह्मण वोटर हार जीत का फैसला करते हैं।

 

Post Views: 712
Tags: BJP CongressBrahmin MahapanchayatRailway Minister Ashwini Vaishnav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version