Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

कार्तिकी गोंजाल्विस की लघु फिल्म ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ ने रचा बड़ा इतिहास,क्या आपने देखी है ये​ फिल्म्?

DigitalDesk by DigitalDesk
March 19, 2023
in मनोरंजन, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, स्पेशल
0
film The Elephant Whispers
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय सिनेमा में इतिहास रचा गया है। फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड जीता तो फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड जीता। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। ज्यादातर भारतीयों ने फिल्म आरआरआर देखी है और इस फिल्म के बारे में सब कुछ जानते हैं। लेकिन क्या आप फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ के बारे में जानते हैं।
निर्माता गुनीत मोंगा और निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस की फिल्म ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ को बनाने में पूरे 5 साल का समय लगा है, जबकि यह फिल्म 41 मिनट की है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है। अब इस फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है। जब बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए भारतीय फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की घोषणा हुई तो हर भारतीय खुशी से झूम उठा। भारत को अपना पहला ऑस्कर झोली में मिल ही गया।

बच्चे हाथी के साथ बंधन में बंध जाते हैं

वैसे द एलिफेंट व्हिस्पर्स 8 दिसंबर 2022 को रिलीज़ हुई थी। 39 मिनट की यह भारतीय अमेरिकी शॉट डॉक्यूमेंट्री फिल्म एक जोड़े की कहानी बताती है जो अपने बच्चे हाथी के साथ बंधन में बंध जाते हैं। इसका निर्देशन गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने किया है। बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इस डॉक्यू-ड्रामा को देखा और इसकी काफी तारीफ भी की थी। प्रियंका ने कहा ‘भावनाओं से भरा ट्रंक। मैंने हाल ही में देखी सबसे मार्मिक वृत्तचित्रों में से एक। अच्छा लगा मुझे। इस बेहतरीन कहानी को जीवंत करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। शॉर्ट फीचर डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ एक आदिवासी दंपति बेली और बोमन की कहानी बताती है, जो एक निराश्रित हाथी को गोद लेते हैं। उसका पालन-पोषण करते हैं। डॉक्यूमेंट्री पर काम करने वाले बेली और उनके पति बोम्मी ने कहा- हमने हाथियों को अपने बच्चों की तरह बड़ी चुनौतियों से पाला है। लेकिन इसके बावजूद हम इसे कोई मुश्किल काम नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि उन्हें ऑस्कर के बारे में नहीं पता, लेकिन उन्हें हर समय तारीफ मिल रही है। जिससे वह काफी उत्साहित हैं। बेली के मुताबिक उसने एक मां की तरह उनका ख्याल रखा है। खासतौर पर वे हाथी के बच्चे जो जंगल में अपनी मां से बिछड़ जाते हैं। महुत परिवार की बेली के अनुसार जब रघु (हाथी) मेरे पास आया तो मैं बारिश में छप्पर के नीचे सो रहा था। मुझे इसकी चिंता नहीं थी। बहरहाल, अब मुझे फॉरेस्ट ऑफिस में नौकरी मिल गई है। हाथी मुझे बहुत प्यार करते हैं। जब वे मुझे देखते हैं, वे मेरे पास आते हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

लोग आते इस हाथी को देखने

बेली के मुताबिक हाथी को देखने के लिए लोग कैंप में आते हैं। वो शिविर में नहीं होता, तो मिलने के लिए लोग घर आ जाते और मेरे साथ तस्वीरें लेते। मेरे घर में हाथियों की कई तस्वीरें हैं। जिन्हें केरल के बच्चे लेकर आए हैं। अगर बच्चे फोटो मांगते हैं, तो आप उन्हें कैसे मना कर सकते हैं? बेली के मुताबिक हमारे पूर्वज हाथियों की सेवा करते रहे हैं। यह हमारे खून में है। आपको बता दें कि बेल्ली और उनके पति बोम्मी तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में स्थित मुदुमलाई टाइगर रिजर्व थेपक्कडू हाथी शिविर में काम करते हैं।

Post Views: 148
Tags: Director Karthik Gonsalvesfilm The Elephant WhispersOscar Award Natu Natu Song The Elephant Whispers PM Narendra ModiProducer Guneet Monga
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version