Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

भगोड़े खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की तलाश, बंद की मोबाइल इंटरनेट सेवा,जालंधर शाहकोट-मलसियां में मिली आखरी लोकेशन

DigitalDesk by DigitalDesk
March 20, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Khalistan supporter Amritpal singh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। उनकी दो कारों को जब्त कर लिया गया है और इन कारों के साथ उनके गनर को भी गिरफ्तार किया गया है। दूसरी ओर, हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है। जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के मुताबिक पंजाब पुलिस के जवान अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सघन चेकिंग अभियान जारी है। उसकी आखरी लोकेशन जालंधर की शाहकोट-मलसियां रोड पर मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वो फरार हो गया।

हाई अलर्ट पर पूरा पंजाब, सघन तलाशी अभियान शुरू

इस बीच पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर है। माहौल खराब न हो इसके लिए पंजाब में रविवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी। साथ ही धारा 144 लागू करते हुए अमृतसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा और मुक्तसर सहित कई जिलों में भारी सुरक्षा तैनात की गई। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के साथ पंजाब की सीमा को सील कर दिया गया है। अमृतपाल पर अजनाला थाने में पुलिस से मारपीट का आरोप है। पंजाब पुलिस के मुताबिक अमृतपाल के खिलाफ राज्य में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जबकि कई अन्य खालिस्तान समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल सिंह सहित कई अन्य फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी जारी है। वारिस पंजाब डी संगठन का मुखिया अमृतपाल कुछ साथियों के साथ फरार हो गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक .315 बोर राइफल, सात 12 बोर राइफल, एक रिवाल्वर और विभिन्न कैलिबर के 373 कारतूस बरामद किए गए।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अमृतपाल के भागने का वीडियो वायरल

बता दें अमृतपाल का कार में भागते हुए का वीडियो भी सामने आया है। कार में उनके एक सहयोगी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पुलिसकर्मी भाई साब यानी अमृतपाल के पीछे पड़े थे। एक अन्य समर्थक ने एक वीडियो साझा किया। जिसमें उसने दावा किया कि पुलिसकर्मी उसका पीछा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि अमृतपाल अपने साथियों के साथ शाहकोट मलसिया पहुंचा हैपुलिस का घेरा देख अमृतपाल भाग गया, उसके पीछे 60 गाडिय़ां थीं। पुलिस को देख उसका चालक वाहन को लिंक रोड की ओर मोड़कर फरार हो गया। जालंधर और मोगा पुलिस ने उसका पीछा किया। कई किलोमीटर तक पीछा करने के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई।

अमृतपाल के खिलाफ तीन मुकदमे

अमृतपाल पर अमृतसर जिले के अजंला थाने में दो मामले दर्ज हैं। अपने करीबी दोस्त लवप्रीत सिंह की गिरफ्तारी से नाराज अमृतपाल ने अपने समर्थकों के साथ 23 फरवरी को अजनाला थाने पर हमला बोल दिया। इस पर कार्रवाई नहीं करने के लिए पंजाब पुलिस की काफी आलोचना हुई। अमृतपाल पर आरोप है कि वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब का भेष बनाकर थाने पहुंचा और भीड़ को हमले के लिए उकसाया। इसके अलावा उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का भी मामला दर्ज किया गया है।

Post Views: 114
Tags: Amritpal declared fugitiveFugitivesKhalistan supporters
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version