Saturday, October 31, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर कसा शिकंजा कभी भी हो सकता हैं गिरफ्तार

DigitalDesk by DigitalDesk
March 18, 2023
in मुख्य समाचार
0
Amratpal singh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

वारिश पंजाब दे प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी कारवाई की है। पुलिस ने अमृतपाल से छह साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। खबरें आ रही है कि अमृतपाल सिंह को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें सर्च आपरेशन कर  रही हैं। इस दौरान कल तक के लिए पंजाब में इंटरनेट सेवाऐं बंद कर दी गई हैं।

Related posts

शी जिनपिंग ने पार्टी के सख्त शासन पर गैर-पार्टी नेताओं से मांगी राय, भ्रष्टाचार और आंतरिक चुनौतियों से निपटने पर जोर

शी जिनपिंग ने पार्टी के सख्त शासन पर गैर-पार्टी नेताओं से मांगी राय, भ्रष्टाचार और आंतरिक चुनौतियों से निपटने पर जोर

October 30, 2026
चीन के ‘ब्लू बे बहाली अभियान’ को संयुक्त राष्ट्र की मान्यता, 2,000 किमी से अधिक तटरेखा और 1.5 लाख हेक्टेयर आर्द्रभूमि को किया गया बहाल

चीन के ‘ब्लू बे बहाली अभियान’ को संयुक्त राष्ट्र की मान्यता, 2,000 किमी से अधिक तटरेखा और 1.5 लाख हेक्टेयर आर्द्रभूमि को किया गया बहाल

October 30, 2026

क्या है पूरा मामला

अमृतपाल और उनके साथियों ने पिछले दिनों पंजाब के थाने में तोड़ फोड़ की थी और गिरफ्तार अमृतपाल को छुड़ाकर लाए थे। उसी मामले में अमृतपाल सिंह और उनके साथियों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिसिया कारवाई से बचने के लिए अमृतपाल ने अपनी सुबह की भटिंडा के रामपुर फूल में रखे समागम के कार्यक्रम को भी कैंसिल कर दिया है। इस दौरान खबरें है कि अमृतपाल को सर्च करने के लिए पुलिस की तकरीबन 60 टीमें लगी हैं । पंजाब पुलिस अमृतपाल का पीछा कर रही है और अमृतपाल की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

कौन है अमृतपाल सिंह और क्यों कर रहा है खालिस्तान का समर्थन

पंजाब के अमृतसर जिले में जल्लूपुर खेड़ा में साल 1993 में अमृतपाल सिंह का जन्म हुआ। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद साल 2012 में अमृतपाल काम के सिलसिले में दुबई चला गया। दुबई में वह ट्रांसपोर्ट बिजनेस का काम करने लगा। पिछले साल फरवरी में दीप सिद्धू की मौत के बाद ‘वारिस पंजाब दे’ को संभालने के लिए अमृतपाल वापस पंजाब लौट आया।

विवादों से है अमृतपाल का नाता

अमृतपाल सिंह का विवादों से पुराना नाता है। उनके समर्थकों का दावा है कि दीप सिद्धू, अमृतपाल सिंह के करीबी थे। इसीलिए वह वारिस पंजाब दे के प्रमुख बनने के सबसे योग्य थे। दीप सिद्धू के कुछ सहयोगी जैसे पलविंदर सिंह तलवारा और परिवार के कुछ सदस्य अमृतपाल को प्रमुख बनाए जाने का विरोध करते हैं।

  • कुछ लोगों का दावा है कि सिद्धू ने अमृतपाल को सोशल मीडिया पर ब्लॉक तक कर दिया था ऐसे में वो खुद को दीप सिद्दू का करीबी कैसे बता सकता है।
  • लुधियाना के वकील और दीप सिद्धू के भाई मनदीप सिंह सिद्धू कि माने तो हम अमृतपाल से पहले कभी नहीं मिले, उसने खुद को मेरे भाई के संगठन का प्रमुख कैसे घोषित कर दिया, यह हम लोग समझ नहीं पा रहे हैं।
  • दीप सिद्दू ने कहा कि वह असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हमारे नाम का दुरुपयोग कर रहा है, उसने किसी तरह मेरे भाई के सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक्सेस कर लिया और उन पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। ये गलत हैं।

मनदीप कहते हैं कि उसके भाई ने इस संगठन को पंजाब के मुद्दों को उठाने और जरूरतमंदों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए बनाया था न कि खालिस्तान का प्रचार करने के लिए। दीप सिद्दू के मुताबिक अमृतपाल ठीक नहीं कर रहे हैं।

कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

अमृतपाल सिंह के पीछे पुलिस की एक साथ 60 गाडियां लगी है। पुलिस लगातार अमृतपाल का पीछा कर रही है । सूत्रों की माने तो अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

 

 

Tags: #Amratpal singh #Punjab Police #Amit Shah
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version