Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

सीएम ने वीरांगनाओं की मांग को बताया बेहूदा,शेखावत बोले प्रायोजित तरीके से सीएम कुछ वीरांगनाओं से ही क्यों मिले?

DigitalDesk by DigitalDesk
March 13, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य
0
Rajasthan News CM Ashok Gehlot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में वीरांगनाओं का ​मुद्दा सियासी रंग ले रहा है। सीएम अशोक गहलोत ने सीकर के शेखावाटी महोत्सव में शामिल हुए। जहां उन्होंने वीरांगनाओं की मांग को बेहूदा बताया। तो वहीं केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से वीरांगनाओं को लेकर दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बनी हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री प्रायोजित तरीके से कुछेक वीरांगनाओं को अपने निवास पर बुलाकर उनसे मिल सकते हैं लेकिन वे धरने पर बैठीं उन तीन वीरांगनाओं को नहीं मिलने की ​लिए इतने कटिबद्ध क्यों थे?

  • वीरांगनाओं के मुद्दे पर तकरार
  • सीएम गहलोत के निशाने पर बीजेपी
  • बीजेपी कर रही वीरांगनाओं का अपमान—गहलोत
  • शेखावत बोले—वीरांगनाओं से नहीं मिलने की ​लिए कटिबद्ध क्यों थे गहलोत

ऐसी राजनीति करती है देश को बदनाम-गहलोत

बता दें राज्य में चल रहे वीरांगना मामले पर अशोक गहलोत ने कहा ऐसी राजनीति राजस्थान को देश में बदनाम करती है। बीजेपी वीरंगनाओं को सड़कों पर लाकर उनकी बेइज्जती कर रही है। गहलोत ने कहा कारगिल के युद्ध के वक्त जब वे राजस्थान के मुख्यमंत्री थे। उस दौरान वे खुद राजस्थान के सीकर, चूरू, झुंझुनू, नागौर, बाड़मेर के 56 शहीदों के घर गए थे। शहीदों के घरवालों को पैकेज दिया था। यदि कोई वीरांगना गर्भवती थी उसके बच्चे के लिए नौकरी और शहीद के माता-पिता को भी सहायता दी थी। राज्य सरकार वीरांनाओं की मांग मान भी लेती है तो प्रदेश की सैकड़ों शहीदों की वीरांगनाएं यह मांग करने लगेंगी। फिर सरकार क्या करेगी। सीएम ने कहा कि चार साल तक बीजेपी के ये लोग कहां गए थे। अभी जो मांग की जा रही है वह बेहूदा है। राजस्थान में कलाकारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान के कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ का बजट किया है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान से पहले 200 बच्चे विदेश में पढ़ने जाते थे। अब उस संख्या को बढ़ाकर 500 कर दिया गया है। जिनके विदेश आने-जाने, रहने-खाने, फीस का खर्च सरकार दे रही है।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

शेखावत ने साधा गहलोत पर निशाना

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने प्रदेश में चल रहे वीरांगनाओं के मामले में एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। वे बोले राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से वीरांगनाओं को लेकर दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बनी है। मुख्यमंत्री प्रायोजित तरीके से कुछ वीरांगनाओं को आमंत्रित कर अपने यहां उनसे मिले लेकिन वे धरने पर बैठीं उन तीन वीरांगनाओं को नहीं मिलने की ​लिए इतने कटिबद्ध क्यों नजर आए। शेखावत ने कहा कि वे इस विषय पर नहीं जाना चाहते कि उन्हें मांग अनुसार नौकरी दी जानी चाहिए या नहीं। लेकिन सीएम वीरांगनाओं के सामने वीरांगनाओं को खड़ा करके एक कु​त्सित राजनीति का प्रयास कर रहे हैं। शेखावत ने कहा वीरांगनाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया है। उनके बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा गया है और मुख्यमंत्री सम्मानित महिलाओं के लिए दो मिनट का समय भी नहीं निकाल पाए। बल्कि उन्हें घर में नजरबंद करवा दिया। जहां उनसे कोई मिल नहीं सकता। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राजस्थान की जनता में आक्रोश है और कांग्रेस को आने वाले चुनाव में इसका परिणाम दिखेगा।

Post Views: 414
Tags: CM Ashok Gehlotrajasthan newsUnion Minister Gajendra Singh Shekhawatveerangana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version