Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी में आलू पर सियासत, अखिलेश के ट्वीट के बाद सत्ता और विपक्ष में शुरू हुई तकरार

DigitalDesk by DigitalDesk
March 12, 2023
in उत्तर प्रदेश, कृषि, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ
0
UP potato politics
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश में आलू को लेकर एक बार सियासत फिर शुरु हो चुकी है। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर सवाल उठाए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आलू किसानों की समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सात जिलों में क्रय केंद्र स्थापित कर दिए हैं। जिसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री दिनेश प्रताप सिंह इस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी दिशा निर्देशों और योजनाओं की जानकारी दी।

  • अखिलेश यादव ने किया ​ट्वीट
  • आलू बदल सकता है सरकार!
  • सत्ता और विपक्ष के बीच तकरार शुरु
  • ‘सात जिलों में खोले आलू क्रय केन्द्र’

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सात जिलों में जहां क्रय केंद्र खोले गए हैं। वहीं अभी प्रदेश के कुल भंडारण क्षमता का 54 प्रतिशत भंडार हो पाया है। जबकि किसानों के लिए 46 प्रतिशत अभी भी भंडार ग्रह खाली हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

दुबई और कतर पहुंचा यूपी का आलू

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में पहली बार 27 साल बाद दुबई में उत्तर प्रदेश में उत्पाद किए जाने वाले आलू शहद गाजर जैसे उत्पादों का स्टॉल लगाकर प्रचार प्रसार किया गया। जिसका नतीजा यह है नेपाल मलेशिया कतर और दुबई में उत्तर प्रदेश के आलू का निर्यात किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार आलू किसानों की हरसंभव मदद करेगी रही। रही बात 650 रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीदे जाने की, तो उसका जवाब देते हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया सीपीआरआई के निर्देशानुसार आलू का रेट निर्धारित किया गया है। अनुमान है कि आने वाले समय में आलू के रेट में गिरावट हो सकती है। लेकिन फिर भी सरकार अपने तय मूल्य के आधार पर आलू खरीदेगी। इसके साथ ही अब किसान और व्यापारी अन्य जनपदों में आलू बेच और खरीद सकते हैं फर्रुखाबाद का आलू नेपाल निर्यात किया गया जबकि आगरा का आलू कतर दुबई और मलेशिया में निर्यात किया गया जिसको खूब पसंद किया गया। योगी आदित्यनाथ की सरकार किसानों की हर समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव कार्य कर रही है किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है किसी के बहकावे में ना आएं सरकार के पास पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। जरूरत पड़ेगी तो और क्रय केंद्र सरकार स्थापित करेगी।

अखिलेश ने साधा सरकार पर निशाना

सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा आलू इस बार बदलेगा सरकार। उन्होंने प्रदेश के आलू क‍िसानों की समस्‍यओं को लेकर ट्वीट क‍िया। इसके साथ ही अख‍िलेश ने यह भी ल‍िखा है क‍ि अबकी बार, आलू बदलेगा सरकार। उन्होंने कहा सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली बीजेपी की सरकारों में वोट तो दलित और पिछड़ा वर्ग से लिया जाता है लेकिन प्रतिनिधित्व सिर्फ उच्च सवर्ण वर्ग को ही दिया जाता है। दलित पिछड़ा से वोट बीजेपी लेती है लेकिन अधिकार और नेतृत्व नहीं देती है। अखिलेश ने कहा दलित पिछड़ा विरोधी बीजेपी की सोच सामने है। चुनाव के वक्त दलितों पिछड़ों को सब्जबाग दिखाए जाते हैं। चुनावी नारों में सबके साथ सबके विकास की बात होती है। लेकिन चुनाव जीतते ही भाजपा अपना असली रंग दिखाती है। दलितों पिछड़ों को दुत्कार कर सत्ता की मुख्य धारा से दूर रखा जाता है। उनके नेतृत्व की कोई सुनवाई नहीं होती है।

Post Views: 328
Tags: akhilesh yadavAkhilesh's tweetPotato CenterUP potato politics
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version