Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

बीजेपी ने बनाई कमलनाथ के गढ़ में सेंध लगाने की रणनीति, गिरिराज सिंह के बाद अब अमित शाह का दौरा

DigitalDesk by DigitalDesk
March 9, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
BJP Kamal Nath Giriraj Singh visits Amit Shah
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच कांग्रेस के गढ़ों में सेंध लगाने की रणनीति पर भी काम शुरु कर दिया है। मध्यप्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने कांग्रेस के गढ़ों को भेदने की तैयारी शुरू कर दी है। जहां पिछले दिनों सीएम शिवराज आदिवासियों के बीच जाकर पंडित दीनदयाल की नीतियों को आदिवासियों को पढ़ाया। तो वहीं झाबुआ, थांदला और अलीराजपुर में आदिवासियों को संबोधित किया। अब बीजेपी की नजर कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पर है। यहां 19 मार्च को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचने वाले हैं। इससे पहले कमलनाथ के गढ़ में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे थे।

प्रदेश और स्थानीय बीजेपी संगठन ने की तैयारी शुरू

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि वे 19 मार्च को छिंदवाड़ा आ सकते हैं। इसे लेकर प्रदेश और स्थानीय बीजेपी संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है। बता दें ये दूसरा मौका होगा कि जब अमित शाह छिंदवाड़ा आएंगे। इससे पहले शाह ने पिछले चुनाव में पांढुरना आम सभा में जनता को संबोधित किया था। इस बार भी अमित शाह के छिंदवाड़ा दौरे को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। दरअसल कमलनाथ के गढ़ पर बीजेपी की नजर है। विधानसभा चुनाव के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी इस गढ़ को जीतना चाहती है। जिसके चलते केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का ये छिंदवाड़ा दौरा खासा अहम माना जा रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

आदिवासियों को साधने की कोशिश

विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव तमाम कोशिशों के बावजूद छिंदवाड़ा में बीजेपी चुनाव में सफल नहीं हो सकी। ऐसे में उसने इलाके के आदिवासियों को साधने की कवायाद शुरू कर दी है। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बादल भोई की जन्मस्थली पर जाकर अमित शाह श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी आदिवासियों अपनी ओर करने में जुटी है। पिछले दो-तीन साल में इसकी झलक भी देखने को मिली है। छिंदवाड़ा से पहले अमित शाह ने सतना जिले में आदिवासियों के बीच सभा की थी। पिछले माह सतना में वे शबरी कोल जनजाति के महाकुंभ में भी शामिल हुए थे। अब छिंदवाड़ा जिले में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बादलभोई की जन्म स्थली तीतरा गांव में शाह पहुंचने वाले हैं।दरअसल मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 47 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। छिंदवाड़ा से लगी पड़ोसी बैतूल -हरदा के अलावा महाकौशल की मंडला-डिंडोरी लोकसभा सीट आदिवासियों के लिए आरक्षित है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आदिवासी वर्ग की सीटें हासिल करने में सफलता मिली थी।

Post Views: 180
Tags: Amit ShahAssembly ElectionsBJPGiriraj SinghKamal Nath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version