Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

वीरांगनाओं के सा​थ बदसलूकी का मामला, गहलोत की पुलिस से सचिन पायलट खफा,चिट्ठ लिखकर सीएम से कार्रवाई की मांग,कहा वीरांगनाओं से ये व्यवहार नहीं होगा बर्दाश्त

DigitalDesk by DigitalDesk
March 7, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
sachin pilot ashok gehlot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट ने पुलवामा हमले में मारे गए भारतीय सेवा के जवानों की वीरांगनाओं के साथ जयपुर में हुई बदसलूकी पर नाराजगी जताई है। सचिन पायलट ने इस मामले को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। जिसमें सचिन ने सीएम गहलोत से वीरांगनाओं की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने और उनके साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आगृह किया है।
बता दें पुलवामा के शहीदों की वीरांगनाओं के साथ राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने बदसलूकी की थी। वीरांगनाएं अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। प्रदर्शन के दौरान वीरांगनाएं ज्ञापन देने के लिए सीएम आवास तक जाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन पुलिस ने रास्ता रोककर इन्हें सीएम हाउस तक जाने नहीं दिया। इसके साथ ही जयपुर पुलिस पर आरोप है कि उसने वीरंगनाओं के साथ बदसलूकी की है।

सचिन पायलट से मिलने पहुंचीं थी वीरांगनाएं

बता दें जयपुर में पुलिस की बदसलूकी का शिकार वीरांगनाएं ने सोममवार को दोपहर में सिविल लाइंस राजभवन के पीछे स्थित सचिन पायलट के सरकारी आवास पर पहुंची ​थीं। यहां अचानक पहुंचने पर पहले वीरांगनाओं को सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वीरांगनाएं यहां सुरक्षाकर्मियों से उलझ गईं। साथ ही वे अंदर जाकर बैठ गईं। ऐसे में जब सचिन पायलट को इसकी जानकारी मिली तो वे कुछ ही देर में वीरांगनाओं से मिलने पहुंच गए। इतना ही नहीं सचिन पायलट ने वीरांगनाओं के साथ जमीन पर बैठ कर उनकी बा सुनीं। साथ ही सचिन पायलट ने अपने आवास पर इन वीरांगनाओं को भोजन भी  कराया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बचना नहीं चाहिए बदसलूकी करने वाले

​पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि वीरांगनाओं के साथ जिस तरह बदसलूकी की गई है। उसके लिए जो भी जिम्मेदार हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए। पूरे देश ने देखा है कि जयपुर में किस तरह वीरांगनाओं के साथ पुलिस बर्ताव कर रही थी। वीरांगनाओं के साथ पुलिस का ये रवैया निंदनीय है। वीरांगनाओं के साथ इस तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। सचिन ने ​कहा मांग पूरी करने में समय लग सकता है। लेकिन वीरांगनाओं के साथ पुलिस की खींचतानी और बदसलूकी की जाना निंदनीय है। उन्होंने कहा जिन महिलाओं को वीरांगना कहकर सम्मान किय जाता है। उनके साथ जयपुर की पुलिस ने जो व्यवहार किया वह ठीक नहीं कहा जा सकता।

सचिन की सीएम गहलोत को चिट्ठी

इस घटनाक्रम के बाद राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी है। जिसमें पायलट ने लिखा है कि पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं ने उनसे मिलकर अपनी मांग बताई है। इतना ही जयपुर में पुलिस की ओर से उनके साथ किए गए दुर्व्यवहार की भी जानकारी वीरांगनाओं ने उन्हें दी है। पायलट ने कहा शहीद के परिजनों को सराकारी नौकरी दिए जाने के नियमों में शिथिलता बरती जा सकती है। उनके साथ पुलिस का ये दुर्व्यवहार ठीक नहीं है। इसकी पूरी जांच कराई जाए इसके ही वीरांगानाओं की मांगों का निराकरण करवाने का भी निवेदन सचिन ने गहलोत से किया है। चिट्ठी में सचिन ने लिखा है कि उनका निवेदन है कि पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं की मांगों को लेकर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही सचिन पायलट ने कहा जिन लोगों ने देश के लिए शहादत दी है। उनकी वीरांगनाओं की मदद के लिए सभी सीमांए लांघकर उनकी मांग पूरी करना पड़ेगी। वीरांगनाओं से सरकार ने जो वादा किया था वह पूरा नहीं हुआ है। वीरांगनाओं से किये वादे हर हाल में पूरे किये जाना चाहिए। चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार। वीरांगनाओं की मांग पूरी होना चाहिए।

Post Views: 255
Tags: #Sachin PilotAshok Gehlotpulwama attackpulwama heroinesrajasthan news
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version