Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

अनुष्का संग महाकाल के दरबार में पहुंचे विराट कोहली,भस्म आरती में हुए शामिल किया बाबा का महाअभिषेक

breaking-news-updtaes-delhi-punjab-4march-2023Actress Anushka Sharma Cricketer Virat Kohli Mahakal Darbar Bhasm Aarti consecration

DigitalDesk by DigitalDesk
March 4, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उज्जैन:भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली शनिवार को पत्नी अनुष्का शर्मा के संग उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किये और भस्म आरती में शामिल हुए। इसके साथ ही महाकाल का अभिषेक भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं विराट कोहली का भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अच्छा फॉर्म नहीं रहा। ऐसे में अब टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अहमदाबाद टेस्ट मैच में जीत दर्ज करना होगी। इस हार के बाद विराट कोहली अगले मैच में जीत का आशीर्वाद लेने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे और हाजरी लगाई। विराट और अनुष्का भस्म आरती में भी शामिल हुए।

AAP के मनीष सिसोदिया को राहत या जेल में ही रहेंगे, आज होगी जमानत अर्जी पर सुनवाई

दिल्ली सरकार के कथित शराब घोटाले में फंसे पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सीबीआई में पांच दिन की हिरासत अवधि आज शनिवार को खत्म हो रही है। उनकी जमानत अर्जी पर शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। सिसोदिया को सीबीआई हिरासत अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश करेगी। आज तय होगा कि सिसोदिया को राहत मिलेगी या उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सोना कितना सोना है…अब 6 अंकों वाले हॉलमार्क ही होगा मान्य, सरकार ने बदले सोना खरीदने और बेचने के नियम,1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

सोना और सोने से बने आभूषण खरीदने और बेचने के नियमों में केन्द्र सरकार ने परिवर्तन किया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि 31 मार्च 2023 के बाद बगैर हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाला सोना और उससे बने गहने ही नहीं कलाकृतियों को भी नहीं बेचा जा सकेगा। चार डिजिट और छह डिजिट हॉलमार्किंग को लेकर कंफ्यूजन दूर करने के लिए केन्द्र सरकार ने यह फैसला लिया गया है। जिसके तहत 1 अप्रैल से सिर्फ 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग को ही मान्य किया जाएगा।

वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन आज,जन्मदिन के बहाने पार्टी को सियासी संदेश देने का प्रयास

राजस्थान की सियासत में शनिवार को घमासान देखने को मिलेगा। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार 4 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। हालांकि उनका जन्मदिन 8 मार्च को होता है,लेकिन 8 मार्च को इस बार होली का पर्व होने के चलते वे चार दिन पहले ही अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। इस दौरान बड़ा आयोजन होगा। इसके लिए वसुंधरा ने चूरू के सालासर बालाजी धाम को चुना है। माना जा रहा है कि वे यहां शक्ति प्रदर्शन करेंगी। पूजा अर्चना के बाद जनसभा को भी वसुंधरा राजे संबोधित करने वाली हैं। जिसके माध्यम से वे बीजेपी नेतृत्व को एक राजनीति संदेश देने का प्रयास करेंगी।

WPL 2023 महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच पहला मुकाबला,हरमन का दांव सफल होगा या बेथ मूनी मारेंगी बाजी?

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आज शनिवार को आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की टीम के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से होगा। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने सामने होंगी। बता दें मुंबई टीम को भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर लीड कर रही हैं। तो वहीं गुजरात की कमान विकेटकीपर बेथ मूनी हाथों में है। इस आयोजन के साथ महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत होने जा रहीहै। माना जा रहा है कि IPL की तर्ज पर इस लीग से भारतीय महिला क्रिकेट टीम और उसकी खिलाड़ियों को अधिक फायदा होने वाला है।

Post Views: 311
Tags: 6 digit hallmarkAAPActress Anushka Sharmabail applicationBeth MooneyBhasm AartiBirthdayCricketer Virat Kohligoldgujarat giantsMahakal DarbarManish Sisodiamumbai indianspower showVasundhara Rajewomen's premier leaguewpl 2023
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version