Thursday, March 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

सिसोदिया की गिरफ्तारी और लगातार पूछताछ के बाद क्या दिल्ली में AAP की सरकार पर है संकट?

DigitalDesk by DigitalDesk
February 28, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Deputy CM Sisodia arrest
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली।  दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुबह चीफ जस्टिस से मामले की जल्द सुनवाई करने का अनुरोध किया। हालांकि, चीफ जस्टिस ने उनको हाईकोर्ट जाने की सलाह दी।

  • दिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया ने याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है और आज ही जमानत की याचिका पर सुनवाई करने का अनुरोध किया
  • उनकी याचिका स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज दोपहर में साढ़े तीन बजे सुनवाई का समय दिया है
  • मनीष सिसोदिया के वकील का कहना है कि मनीष जांच में सहयोग कर रहे थे, इसलिए उनकी गिरफ्तारी अवैध है
  • हालांकि, सीबीआई ने यह कहते हुए मनीष सिसोदिया का रिमांड लिया कि वह सवालों का जवाब स्पष्ट रूप से नहीं दे रहे हैं और जांच में सहयोग भी नहीं कर रहे हैं
  • मनीष सिसोदिया की याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए आज यानी मंगलवार 28 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है

सिसोदिया की गिरफ्तारी आगे बढ़ेगी या नहीं?

सीबीआई कोर्ट ने बीते सोमवार को 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर मनीष सिसोदिया को भेजा था। वैसे, पूछताछ के दौरान अधिकारियों को सीबीआई कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा।

Related posts

LPG महंगी और आउट ऑफ स्टॉक अब इलेक्ट्रिक कुकर बन रहे हैं किचन के नए kitchen chef

LPG महंगी और आउट ऑफ स्टॉक अब इलेक्ट्रिक कुकर बन रहे हैं किचन के नए kitchen chef

March 11, 2026
Jal Jeevan Mission- 2.0 को मंज़ूरी: ग्रामीण घरों तक भरोसेमंद पानी के लिए 8.70 लाख करोड़ का प्लान

Jal Jeevan Mission- 2.0 को मंज़ूरी: ग्रामीण घरों तक भरोसेमंद पानी के लिए 8.70 लाख करोड़ का प्लान

March 11, 2026
  • आदेश के मुताबिक सिसोदिया से सीबीआई उसी जगह पूछताछ कर सकती है, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हों और फुटेज संरक्षित की जा सके
  • हर दो दिन पर सिसोदिया की मेडिकल जांच होगी और सिसोदिया हर शाम 6 से 7 बजे के बीच आधे घंटे के लिए अपने वकीलों से मिल सकते हैं
  • सिसोदिया के वकीलों से बातचीत के दौरान सीबीआई वाले उनकी बातचीत को नहीं सुन सकते, साथ ही सिसोदिया को हर दिन अपनी पत्नी से 15 मिनट तक मिलने की इजाजत दी जाएगी

अब केजरीवाल क्या करेंगे?

सिसोदिया को 2021-22 के लिए आबकारी नीति के विभिन्न पहलुओं पर लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी का कहना है कि आबकारी नीति तैयार करने में अनियमितताएं थीं और उसका मकसद आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों को कथित तौर पर लाभ पहुंचाना था।

सीबीआई के अधिकारी सिसोदिया के जवाब से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने कहा कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।  सीबीआई ने कहा है कि सिसोदिया ने टालने वाले जवाब दिए और सबूत दिखाए जाने के बाद भी उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। बहरहाल, सवाल अभी ये है कि केजरीवाल क्या करेंगे, क्योंकि उनका अभी तक कोई पुख्ता बयान सामने नहीं आया है। केजरीवाल दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उनके पास कोई विभाग नहीं है।

इस बात को लेकर अभी कयास ही लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल का अगला कदम क्या होगा?

Post Views: 58
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version