Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

राज्यपाल का अभिभाषण,बोले मप्र के राज्यपाल,बदलाव लायेगी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, नेता प्रतिपक्ष ने बताया पुरानी बोतल में नई शराब

DigitalDesk by DigitalDesk
February 27, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
governor speech Ladli Behna Yojana opposition leader
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भोपाल। मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 27 फरवरी से प्रारंभ हो गया है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगूभाई पटेल का अभिभाषण हुआ। जिसमें राज्यपाल ने सरकार के कामकाज और योजनाओं का उल्लेख किया। वहीं 1 मार्च को वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में शिवराज सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगे। बता दें साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में यह बजट मौजूदा शिवराज सरकार का अंतिम बजट होगा। जिसमें कई लोक लुभावनी घोषणाएं किये जाने की उम्मीद नजर आ रही है। सत्र 27 मार्च तक चलेगा। इस 29 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 13 बैठकें होंगी।

पीएम का संकल्प पूरा कर रही सरकार

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में अभिभाषण के दौरान कहा कि उन्हें खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अमृत महोत्सव में स्वर्णिम और आत्मनिर्भर भारत बनाने की एक यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। इसके लिए हर संभव योगदान दे रहा है। राज्यपाल ने कहा जी-20 की आठ बैठकों की मेजबानी मध्यप्रदेश को मिली है। जो बड़ी जिम्मेदारी है। इससे राज्य की छवि दुनिया भर में में उज्ज्वल हुई है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

मेरी सरकार ने लागू किया पेसा एक्ट

राज्यपाल ने कहा 15 नवंबर 2022 को राज्य में पेसा एक्ट लागू किया गया है। यह तारीख अमर हो गई। इतिहास में दर्ज की गई है। पेसा कानून लागू होने से जनजाति वर्ग के लोगों को जल, जंगल, जमीन से जुडे़ अधिकारों में शक्ति संपन्न बनाया गया है। उन्होंने कहा साल 2021 और 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव जनजातीय सेनानायकों की गौरवगाथाओं के साथ परिपूर्ण रहा । रानी कमलापति और टंट्या भील को सम्मान दिया और उनके नाम पर सरकार ने रेलवे स्टेशन
का नाम रखकर अपने नायकों के चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

तीन साल में 17500 करोड़ की सड़कें बनीं

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा तीन साल में 17500 करोड़ से अधिक की लागत की सड़कें बनी हैं। इतना ही अटल टनल और नर्मदा-विंध्य एक्सप्रेस-वे विकास के नए मार्ग साबित हो रहे हैं। राज्य में सामान्य जन भी हवाई यात्रा के सपने पूरे कर रहा है। नए हवाई अड्डों के निर्माण से साकार होंगे। इतना ही नहीं राज्य में सिंचाई क्षमता को लगातार विकसित किया जा रहा है। राज्य में संत रविदास महाराज का स्मारक बनाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार अपने प्रदेश की महिलाओं का शक्तिसंपन्न करने के लिए सीएम लाडली बहना योजना ला रही है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंदसिंह ने इसका पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने कहा सरकार नई बोतल में पुरानी शराब पेश कर रही है। मप्र में विकास नहीं विनाश की ओर जा रहा है। उन्होंने बीजेपी को हिटलर की अनुयायी पार्टी बताया और कहा
राज्य सरकार को आदिवासियों के साथ महिलाओं पर भी अत्याचार कर रही है। सत्र के दौरान इन मुददों को सदन में उठाया जाएगा।

Post Views: 143
Tags: bhopal news mp governor speechChief Minister Ladli Behna Yojana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version