Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा, दूसरे दिन भी नेटबंदी जारी,उदयपुर में पकड़ाया डमी परीक्षार्थी

DigitalDesk by DigitalDesk
February 27, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Rajasthan teacher recruitment exam
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में गहलोत सरकार ने एक साथ करीब 48 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारी की है। प्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षा का दौर चल रहा है। जिसमें नकल रोकने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाए हैं। परीक्षा के तीसरे दिन सोमवार को लेवल दो के दो पेपर आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह साढ़े 9 बजे पहली पारी की परीक्षा शुरू की जा चुकी है। इससे पहले अभ्यर्थियों की सख्त चैकिंग की गई। इसके बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। दूसरी पारी में इंग्लिश का पेपर दोपहर 3 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

  • सुर्खियों में शिक्षक भर्ती परीक्षा
  • फिर बंद की इंटरनेट सेवा
  • सामने आई बड़ी लापरवाही
  • हिंदी के पेपर कम पड़ गए पेपर
  • अभ्यर्थियों ने की नारेबाजी

बता दें राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से संस्कृत और इंग्लिश की परीक्षा सिर्फ जयपुर में बनाए गए 176 परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जा रही है। इसमें 1 लाख 18 हजार 86 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन कराया है। ऐसे में जयपुर जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को भी जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। यहां सुबह 6 से शाम 6 बजे तक नेट की सुविधा नहीं मिलेगी। दरअसल रविवार को टोंक में परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई थी। यहां एक परीक्षा केन्द्र पर दूसरी पारी के हिंदी के पेपर कम पड़ गए थे। वहीं उदयपुर में एक फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा देते पकड़ा था।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

टोंक में पेपर कम पड़ने पर फिर से हुई परीक्षा

बता दें मामला टोंक स्थित विवेक कॉलेज का है। जहां दूसरी पारी की परीक्षा में पेपर ही कम पड़ गए। जिससे परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। यहां दो कक्ष में पेपर साढ़े 3 बजे पहुंचा, लेकिन अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष से बाहर आ गए थे। इतना ही नहीं अभ्यर्थी नारेबाजी भी कर रहे थे। प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ अव्यस्थाओं का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने नारेबाजी की। इतना ही नहीं फिर से परीक्षा कराने की मांग पर भी ये अड़े रहे। हालांकि टोंक जिले के कलेक्टर चिन्मय गोपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला उन्होंने फिर से पेपर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद हालात काबू में आ सके। कलेक्टर के आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने अपना विरोध प्रदर्शन भी खत्म कर दिया। तो वहीं कलेक्टर के निर्देश पर परीक्षा केन्द्र में लगभग 540 परीक्षार्थियों की शाम 5 से साढ़े सात बजे तक परीक्षा कराई गई। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन ने खाने की ही नहीं उन्हें सुरक्षित घर तक छोड़ने के इंतजाम भी किये थे।

संजय के स्थान पर परीक्षा दे रहा था कृष्णाराम

उदयपुर में शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहले पहली पारी में सामाजिक विज्ञान का पेपर हुआ। इसमें उदयपुर की हिरणमगरी पुलिस ने सेक्टर चार में बने महावीर जैन विद्या संस्थान के परीक्षा केन्द्र से एक डमी परीक्षार्थी को पकड़ा है, ये परीक्षार्थी जालोर का रहने वाला है जिसका नाम कृष्णाराम विश्नोई बताया जा रहा है। विश्नोई को उदयपुर के झाड़ोल के रहने वाले संजय पारगी के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा है।

Post Views: 271
Tags: dummy candidateRajasthanTeacher Recruitment ExamUdaipur
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version