Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव प्रचार,पीएम मोदी आज करेंगे शिलांग में रोड शो, तुरा में रैली

DigitalDesk by DigitalDesk
February 24, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव प्रचार में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी नेताओं के बाद आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य नागालैंड और मेघालय में हुंकार भरेंगे। पीएम मोदी इस दौरान चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम के अनुसार शिलांग में एक रोड शो भी करेंगे। पीएम मोदी बीजेपी-एनडीपीपी की रैली को संबोधित करेंगे, जो चुनाव के पहले गठबंधन में प्रवेश करने वाली केवल दो पार्टियां हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर दोनों ही राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बीजेपी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में शिलांग में एक रोड शो करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री पश्चिमी मेघालय के तुरा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन आज से,छत्तीसगढ़ के रायपुर में जुटे कांग्रेस के दिग्गज

कांग्रेस का 85 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन आज से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुरु होने जा रहा है। रायपुर में होने वाले इस तीन दिनी महाआयोजन को लेकर बीते कई दिनों से कांग्रेस तैयारी में जुटी थी।
प्रमुख मार्गों पर बड़े -बड़े पोस्टर बैनर राज्य भर में लगाए गए हैं। आज से इस महाधिवेशन की शुरूआत हो रही है। ये अधिवेशन 26 फरवरी तक चलेगा। इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज नेता रायपुर पहुंचे हैं। इस अधिवेशन के सियासी मायनों की बात करें तो आने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की दृष्टि से ये काफी महत्वपूर्ण है। इसके जरिए ही कांग्रेस आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करेगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सतना में,कोल जनजाति महाकुंभ में करेंगे शिरकत

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी आज शुक्रवार को सतना में अनुसूचित जनजाति वर्ग का कोल महाकुंभ आयोजित करने जा रही है। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। भाजपा का फोकस अब मध्य प्रदेश कि ओर तेजी से बढ़ रहा है। बता दें केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय सतना प्रवास पर आ रहे है। यहां वे शबरी माता जन्म जयंती के अवसर पर कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि सम्मेलन में कोल समाज के विंध्य,महाकौशल से करीब 1 लाख लोग शामिल होंगे। बता दें मध्य प्रदेश में कोल समााज का पहली बार कोल समाज का महासम्मेलन होने जा रहा है। अमित शाह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से मैहर जाएंगे और मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन कर पूजन करेंगे और डेढ़ बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। अमित शाह 2:35 बजे हेलिकाप्टर द्वारा सतना के लिए प्रस्थान करेंगे।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भीषण हादसा,ट्रक और पिकअप में टक्कर, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 ज्‍यादा लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि सभी एक ही परिवार के थे और पारिवारिक कार्यक्रम में खिलोरा से अर्जुनी गांव आए हुए थे। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। घटना बलौदाबाजार-भाटापारा रोड पर हुई है।

Post Views: 191
Tags: 85th National ConventionAssembly ElectionsBalodabazarChhattisgarhCongressIncidentKol Tribe MahakumbhMeghalayaNagalandPM Modi will do roadshowRaipurrally in TuraSatnaShillongUnion Home Minister Amit Shah
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version