Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जोधपुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव:संजीवनी घोटाले के सहारे संजीवनी की तलाश,गहलोत ने लगाए शेखावत पर आरोप

DigitalDesk by DigitalDesk
February 23, 2023
in जोधपुर, मुख्य समाचार, राजस्थान
0
sanjeevani scam CM Gehlot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस चुनावी तैयारी के बीच राजस्थान का बहुचर्चित संजीवनी घोटाला एक बार​ फिर सुर्खियों में है। इसे लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक ग​हलोत ने बीजेपी के कद्दवर नेता केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर गंभीर आरोप लगाए है। बता दें वसुंधरा राजे के बाद गजेन्द्र सिंह को राजस्थान बीजेपी का बड़ा चेहरा माना जाता है। वहीं चुनाव में गहलोत को सचिन पायलट की अदावत के चलते खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में अशोक गहलोत इस संवीजवी घोटाले के जरिए संजीवनी की तलाश है।

इथियोपिया और आस्ट्रेलिया में किया निवेश

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है संजीवनी कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के घोटाले में शेखावत का परिवार जुड़ा हुआ है। इतना ही नहीं घोटालों से कमाए करोड़ों रुपए को इथियोपिया और आस्ट्रेलिया सहित दूसरे देशों में इंवेस्ट किया गया है। गहलोत ने यह दावा भी किया है कि राजपूत समाज के अध्यक्ष भगवान सिंह रोलसाबसर ने भी इस घोटाले की शिकायत करते हुए गरीब जनता का पैसा वापस दिलाने की बात कही थी। लेकिन गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किसी की नहीं सुनीं। अशोक गहलोत ने कहा शेखावत ​के खिलाफ गंभीर आरोप हैं उन्हें मंत्री कैसे बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री को इसकी जांच करानी चाहिए। गहलोत का कहना है घोटाले में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिहं के परिवार के सदस्य सहित 50 लोग आरोपी हैं।

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

पीड़ितों की आंख में अब भी हैं आंसू

अशोक गहलोत का कहना है ये हजार पांच हजार रुपये का घोटाला नहीं..पूरे एक हजार करोड़ रुपये का घोटाला है। संजीवनी घोटाले में एक हजार करोड़ रुपये के आसपास की राशि लूटी गई। जिनके साथ ये धांधली हुई उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। गहलोत ने कहा वे स्वयं उनसे मिलकर भावुक हो गए। बीजेपी नेताओं में इंसानियत होती तो यह खुद बुलाकर बात करते। बता दें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दोनों ही जोधपुर से आते हैं। हालांकि दोनों ही अलग अलग पार्टियों के नेता है और मौका लगते ही एक दूसरे पर निशाना साधने से भी नहीं चूकते हैं। चुनाव सामने हैं ऐसे में एक बार फिर सीएम गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर प्रहार किया है।

क्या है संजीवनी घोटाला मामला

राजस्थान में संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम से इस संस्था का पंजीयन 2008 में किया गया था। इसके बाद साल 2010 में सासाइटी मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी के रूप में परिवर्तित हो गई। बताय जाता है कि सोसाइटी के पहले मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम सिंह थे। ये घोटाले की जांच में प्रमुख नाम भी हैं। विक्रम सिंह को ही इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड माना जाता है जिनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है। राज्य हाई कोर्ट में इसे लेकर याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी ने लोगों से भारी निवेश कराया। निवेशकों को फर्जी रिकॉर्ड पोस्टर दिखाए गए और धोखा दिया। लोगों ने जो पैसा सोसाइटी में निवेश किया था वो लौटाया नहीं गया। इस घोटाले की राशि करीब 900 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। यह राशि हजारों लोगों ने बतौर निवेश के रुप में ली गई थी।
आरोप ये भी हैं कि निवेशकों के पैसे को गलत तरीके से लोन पर दिया गया और लोन पर ब्याज भी नहीं वसूला गया।

Post Views: 392
Tags: Gajendra Singh ShekhawatGehlotrajasthan assembly electionsSanjivani scam
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version